टेक्नोलॉजी काफी हद तक आगे बढ़ चुकी हैं और बहुत सारे काम अब डिजिटल ही होते हैं, फिर वो चाहे फॉर्म भरना हो या कोई फाइल बनाना, PDF फॉर्मेट अब एक आम बात हो गई हैं। स्कुल से लेकर कॉलेजेस तक PDF फॉर्मेट फाइलों का इस्तमाल करते हैं। अगर आपने यह नाम पहली बार सुना हैं तो कोई बात नहीं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि PDF क्या होता हैं और PDF फाइल कैसे बनाते हैं?
विषयसूची
PDF क्या हैं?
PDF (Portable Document Format) यह एक फाइल फॉर्मेट हैं जो Adobe.Inc कंपनी द्वारा लाया गया हैं। यह सुनिश्चित करता हैं डाक्यूमेंट्स जैसे कि फॉर्म्स, कॉन्ट्रैक्ट्स, और रिपोर्ट्स आसानी से शेयर करने लायक बनाता हैं। आपको बता दें कि यह एक पॉप्युलर ऑनलाइन फाइल शेयरिंग फॉर्मेट हैं जो इमेज और टेक्स्ट फाइल को भी कम स्पेस का बनाता हैं जिससे सिस्टम पर अतिरिक्त बोझ नहीं बनता।
PDF के महत्वपूर्ण पहलु

- यूनिफॉर्मिटी: PDF फाइल्स एक्जैक्ट लेआउट, फ़ॉन्ट्स, और इमेजेस को प्रिसर्व करते हैं किसी भी डिवाइस या प्लैटफॉर्म पर।
- कम्पैटिबिलिटी: PDF फाइल्स किसी भी ब्राउज़र्स, स्पेशलाइज्ड रीडर्स और मोबाइल डिवाइसेस।
- फंक्शनालिटी: PDFs में कई प्रकार के इंटरैक्टिव एलिमेंट्स जैसे कि लिंक्स, बटन्स, फॉर्म फील्ड्स, और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर।
- सेक्युरिटी: यह अक्सर रीड ओनली फॉर्मेट में इस्तमाल होता हैं जो आर्काइविंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
- स्ट्रक्चर: ये पोस्टस्क्रिप्ट भाषा पर आधारित हैं और अब एक ओपन स्टैण्डर्ड (ISO 32000) हैं।
PDF क्यों बनाया जाता हैं?
PDF में दिए गए लाभ और सामान्य उपयोग
PDF फाइल फॉर्मेट सार्वभौमिक होने के कारण, यह कानूनी, वित्त, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक क्षेत्रों सहित विभिन्न उद्योगों में दस्तावेजों को साझा करने, प्रिंट करने और संग्रहीत करने के लिए बेहद उपयोगी है।
PDF कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है:
- यूनिवर्सल कम्पैटिबिलिटी: किसी भी डिवाइस या ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- लेआउट प्रिसर्वेशन: सटीक फ़ॉर्मेटिंग, फ़ॉन्ट और इमेजस को बरकरार रखता है।
- सुरक्षा फीचर्स: पासवर्ड सुरक्षा, एन्क्रिप्शन और डिजिटल हस्ताक्षर।
- कम्प्रेशन क्षमता: क्वालिटी खोए बिना फ़ाइल का आकार कम करता है।
- मल्टी पेज सपोर्ट: कई पेजेस वाले जटिल दस्तावेज़ों को संभालता है।
यह रहे PDF के कुछ सामान्य यूसेज:
- बिज़नेस डॉक्युमेंट्स: कॉन्ट्रेक्ट्स, चालान, रिपोर्ट और प्रेसेंटेशन।
- शैक्षिक कंटेंट: ई-बुक्स, अकैडमिक रिसर्च लेटर और डाक्यूमेंट्स।
- डिजाइन पोर्टफोलियो: सटीक दृश्य लेआउट और टाइपोग्राफी को संरक्षित करना।
- सरकारी फॉर्म: आधिकारिक दस्तावेज और एप्लीकेशन।
- यूज़र मैनुअल्स: टेक्नीकल डॉक्युमेंट्स और डाइरेक्शंस।
PDF फाइलों की एक और बहुत अच्छी बात यह है कि वे मूल दस्तावेज़ की संरचना को बरकरार रखती हैं, जिसमें टेक्स्ट, इमेज, वेक्टर ग्राफिक्स और अन्य तत्व शामिल होते हैं। इसलिए, आप क्वालिटी में कमी आए बिना कंटेंट को Zoom In या Zoom Out कर सकते हैं।
इसका मतलब यह है कि PDF मूल फ़ाइल की फ्लैट इमेजेस की तरह नहीं होती।
वास्तव में, PDF में जानकारी की कई परतें हो सकती हैं, जिससे एनोटेशन, टिप्पणियाँ और फॉर्म फ़ील्ड जोड़े जा सकते हैं जिन्हें मूल दस्तावेज़ को प्रभावित किए बिना बदला जा सकता है। PDF फाइलों में डायनामिक फॉर्म, वीडियो और हाइपरलिंक जैसे मल्टीमीडिया तत्व भी शामिल हो सकते हैं।
PDF कैसे बनाएं?
यह रहे कुछ आसान स्टेप्स जिससे आप PDF फाइल बना सकते हैं:
- मोबाइल कैमरे से बनाएं PDF?
- ऐप बनाएं PDF?
- Google Drive से बनाएं PDF?
मोबाइल कैमरे से बनाएं PDF?
स्मार्टफोन आज के तारीख में काफी आधुनिक हो गए हैं जिससे किसी भी डॉक्यूमेंट को एक्सेस करना या उसको PDF फॉर्मेट में कन्वर्ट करना आसान हो गया। यह रहे कुछ स्टेप्स जिससे आप मोबाइल से PDF फाइल बना सकते हैं। बस एक क्लिक और आप उसे स्कैन कर सकते हैं।
अपने फोन का कैमरा ऑन कर के उसे डाक्यूमेंट्स के ऊपर से स्कैन करें। याद रखे की कैमरा का पूरा फोकस डॉक्यूमेंट पर होना चाहिए वरना फाइल के अंदर का कंटेंट सही से स्कैन नहीं होगा और PDF में दिक्कत आएगी।
एक बार फोटो कैप्चर हो गया तो आप स्कैनर ऍप का इस्तमाल कर के उसे PDF में कन्वर्ट करें।
क्लिक करते है स्कैन डॉक्यूमेंट आपके सामने होगा आप यहां उसे एडजेस्ट भी कर सकते हैं। इसके बाद सेव पर क्लिक करते ही आपका PDF बन कर तैयार हो जाता है।
ऍप से PDF कैसे बनाए?
एंड्रॉयड फोन में PDF बनाने के लिए कई ऍप्स हैं। इनमें से ही एक है JPG To PDF Convertor। यह ऍप उपयोग में काफी आसान है और इसमें कई ऑप्शन दिए गए हैं।
PDF बनाने के लिए JPG to PDF Convertor ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप के ऐक्सस देना होगा, तभी यह PDF बना पाएगा।
डाउनलोड होने के बाद उसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको ऍप को ओपन करना होगा और फाइल उपलोड करनी होगी।
उसके बाद आपको Convert to PDF पर क्लिक कर के उस फाइल को कन्वर्ट करना होगा।
ऍप आपके गैलरी का एक्सेस लेकर जो फाइल आपको PDF में कन्वर्ट करना हैं वो सेलेक्ट करेगा।
इसमें नीचे में आपको Convert to PDF का ऑप्शन होगा और उस पर क्लिक करते ही PDF फाइल बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप आसानी से शेयर कर सकते हैं।
ऑनलइन काफी सारे JPG To PDF Convertor ऍप मौजूद हैं जो आपके कैमरे का उपयोग करके भी PDF बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ऍप होम से पर जाना है और फाइल्स पर क्लिक करना है।
फाइल्स पर क्लिक करते ही सबसे पहले कैमरे का ऑप्शन मिलेगा। जहां Take Photo लिखा होगा। बस क्लिक करके आप फोटो ले सकते हैं और ऊपर दिए गए प्रोसेस से उसका PDF बना सकते हैं।
Google Drive से कैसे बनाएं PDF?
Google Drive जो Google Workspace का हिस्सा भी हैं उससे भी आप PDF फाइल बना सकते हैं वो भी बिना कोई ऍप डाउनलोड करे। Google Drive एक पर्सनल क्लॉउड स्टोरेज सिस्टम हैं जो आपका डेटा स्टोर करता हैं। अगर आपका कोई कंप्यूटर डिवाइस या फिर मोबाइल फोन खराब हो जाता हैं तो आपका डेटा रिस्क पर नहीं आएगा।
सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में Google Drive ऍप को ओपन करना है।
ओपन करने के साथ ही आपको दाईं ओर नीचे में प्लस का चिन्ह दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
क्लिक करते ही नीचे में फोल्ड अपलोड के साथ स्कैन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको स्कैन पर क्लिक कर देना है।
इसके साथ ही कैमरा खुलकर सामने आ जाएगा।
अब जिस डाक्यूमेंट को आपको स्कैन करना है, उस पर फोकस करके नीचे क्लिक बटन को प्रेस कर देना है।
इसके साथ ही आपके सामने डाक्यूमेंट का इमेज आ जाएगा, जिसे आपने स्कैन किया है। यदि इमेज सही नहीं है तो दोबारा क्लिक कर सकते हैं। वरना उसे आप ऊपर में दिए गए सेव ऑप्शन से अपने ड्राइव पर सुरक्षित रख सकते हैं। आप चाहें, तो यहीं से रीनेम भी कर सकते हैं अर्थात फाइल को नाम दे सकते हैं।एक बार PDF फाइल Save हो जाने के बाद आप उसे फोन में डाउनलोड कर सकते हैं या फिर वहीं से किसी को शेयर कर सकते हैं।
PDF बनाना आज के समय में बहुत आसान हो गया है। चाहे आप कंप्यूटर, मोबाइल या ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल करें, कुछ ही स्टेप्स में किसी भी डॉक्यूमेंट, इमेज या वेबपेज को PDF फॉर्मेट में बदला जा सकता है। PDF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह फाइल का लेआउट, फॉन्ट और कंटेंट हर डिवाइस पर एक-सा बनाए रखता है, जिससे प्रोफेशनल और भरोसेमंद प्रेज़ेंटेशन मिलती है।
ऑफिस डॉक्यूमेंट शेयर करने, फॉर्म भरने, रिज़्यूमे भेजने या ऑफिशियल रिकॉर्ड संभालने के लिए PDF एक आदर्श फॉर्मेट है। सही टूल और तरीके को चुनकर आप न सिर्फ PDF बना सकते हैं, बल्कि उसे एडिट, पासवर्ड-प्रोटेक्ट और कंप्रेस भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर, PDF बनाना सीखना डिजिटल कामकाज को आसान और अधिक व्यवस्थित बनाता है।
FAQs
१.ऑनलाइन टूल्स से PDF कैसे बनाएं?
हाँ, Ilovepdf.com, Smallpdf या Adobe के ऑनलाइन टूल्स का उपयोग करके किसी भी दस्तावेज़ को ऑनलाइन PDF में बदला जा सकता है।
२. PDF को पासवर्ड से सुरक्षित कैसे करें?
PDF बनाते समय कई Apps (जैसे JPG to PDF Converter) आपको ‘Password’ डालने का विकल्प देते हैं, जिससे फाइल सुरक्षित हो जाती है।
३. क्या एक साथ कई फोटो का PDF बन सकता है?
हाँ, इमेज कन्वर्टर ऐप्स (जैसे JPG to PDF) के माध्यम से एक साथ कई फोटो को एक ही PDF फाइल में जोड़ा जा सकता है।

