१००+ Windows Commands जो हर PC User को पता होने चाहिए (२०२६)

May 11, 2026 6 min Read Sommaya Singh
windows-commands

Windows Command Prompt (CMD) command line interface के मदद से कंप्यूटर को मैनेज करने के लिए ज़रूरी डिवाइस हैं। आप इसे Windows+R टाइप कर के CMD को एक्सेस कर सकते हैं। यह Command-line File Management, सिस्टम समस्या का हल और नेटवर्क कंफिगरेशन को तेज़ और ज़्यादा कुशल बनाते हैं। इसलिए हमने इस ब्लॉग में आपको १००+ Windows commands पेश किए हैं जो आपके लिए काफी मददगार हैं।  

विषयसूची

Windows Commands क्या हैं?

Windows में कमांड एक text-based commands होता है जिसे कमांड प्रॉम्प्ट (cmd.exe) में दर्ज किया जाता है ताकि file मैनेज से लेकर एडवांस्ड नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन तक कोई भी एक कार्य किए जा सकें। यह यूज़र्स और ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच एक इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करता है, जिससे ऑटोमेटेड, तेज़ गति वाला सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन और Graphical User Interface (GUI) से परे समस्या का हल संभव हो पाता है।

इन्हे पढ़े: १०० Linux Commands की पूरी जानकारी: शुरुआती लोगों के लिए मास्टर गाइड

प्रमुख Windows Commands

File और फोल्डर से जुड़ी Commands

ये कमांड्स फ़ाइलों और फोल्डर को व्यवस्थित करने, बनाने और मैनेज करने में सहायक हैं।

Commandडिटेल्स
dirमौजूदा फोल्डर की सभी फ़ाइलें और फोल्डर दिखाएं
cd [name]किसी विशिष्ट फोल्डर में प्रवेश करें
cd ..एक स्तर ऊपर (पीछे) जाएं
mkdir [name]नया फोल्डर बनाएं
rmdir [name]खाली फोल्डर हटाएं
del [file]File हटाएं
copy [A] [B]File को एक स्थान से दूसरे स्थान पर कॉपी करें
move [A] [B]File को स्थानांतरित (Move) करें
ren [old] [new]File का name बदलें
type [file]File के अंदर का कंटेंट देखें
treeफोल्डर का पदानुक्रमित (Hierarchy) नक्शा दिखाएं
attribFile के Attributes बदलें (hide/display)
xcopyफोल्डर और उसके अंदर की सब-डिरेक्ट्रीज़ कॉपी करें
robocopyबड़े फोल्डर को स्मार्ट तरीके से कॉपी करें
compactफ़ाइलों का साइज़ कम (Compress) करें

कंप्यूटर की जानकारी लेने वाली Commands

सिस्टम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कॉन्फ़िगरेशन को जानने के लिए इनका इस्तमाल करें।

Commandडिटेल्स
systeminfoकंप्यूटर की पूरी विस्तृत जानकारी देखें
hostnameकंप्यूटर का name प्रदर्शित करें
verविंडोज का वर्ज़न दिखाएं
whoamiवर्तमान में लॉग-इन यूजर का name जानें
dateसिस्टम की तारीख देखें/बदलें
timeसिस्टम का समय देखें/बदलें
setसभी एनवायरनमेंट सेटिंग्स की सूची देखें
driverqueryकंप्यूटर में इंस्टॉल सभी ड्राइवर्स की सूची
wmic cpu get nameप्रोसेसर का name देखें
wmic memorychip get capacityरैम (RAM) की क्षमता देखें

Internet और Network से जुड़ी Commands

नेटवर्क कनेक्टिविटी और इंटरनेट समस्याओं की जांच के लिए।

Commandडिटेल्स
ipconfigअपना IP एड्रेस देखें
ipconfig /allविस्तृत नेटवर्क जानकारी देखें
ping [website]इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच करें
tracert [website]वेबसाइट तक पहुँचने का नेटवर्क रास्ता देखें
netstatखुले हुए नेटवर्क कनेक्शन्स की सूची
nslookupवेबसाइट का IP एड्रेस पता करें
ipconfig /flushdnsDNS कैश को साफ करें
netsh wlan show profilesसभी सेव किए गए वाईफाई नेटवर्क देखें
netsh wlan show profile name=”…” key=clearवाईफाई का पासवर्ड देखें
arp -aनेटवर्क से जुड़े अन्य डिवाइस देखें

कंप्यूटर को ठीक करने वाली Commands

सिस्टम में आने वाली त्रुटियों (Errors) को सुधारने के लिए।

Commandडिटेल्स
sfc /scannowसिस्टम की टूटी/करप्ट फ़ाइलों को ठीक करें
chkdskहार्ड ड्राइव की गलतियों की जाँच करें
DISM /Online /Cleanup-Image /RestoreHealthविंडोज इमेज को रिपेयर करें
bootrec /fixbootबूटिंग समस्या को ठीक करें
shutdown /r /t 0कंप्यूटर को तुरंत रिस्टार्ट करें
shutdown /s /t 0कंप्यूटर को तुरंत बंद (Shutdown) करें
shutdown /lलॉग-आउट करें
taskkill /f /im [name.exe]किसी अटके हुए प्रोग्राम को जबरदस्ती बंद करें

चल रहे Programs देखने की Commands

टास्क मैनेजर के समान कार्यों के लिए कमांड्स।

Commandडिटेल्स
tasklistचल रहे सभी प्रोग्रामों की सूची देखें
tasklist /fi “status eq running”केवल सक्रिय (Running) प्रोग्राम्स देखें
taskkill /pid [number] /fPID नंबर के माध्यम से प्रोग्राम बंद करें
start [program]नया प्रोग्राम खोलें (जैसे: start calc)
msconfigस्टार्टअप प्रोग्राम्स को मैनेज करें

User और Security से जुड़ी Commands

सिस्टम एक्सेस और सुरक्षा सेटिंग्स के लिए।

Commandडिटेल्स
net userसभी यूजर्स की सूची देखें
net user [name] /addनया यूजर अकाउंट बनाएं
net user [name] /deleteयूजर अकाउंट हटा दें
net user [name] *यूजर का पासवर्ड बदलें
net localgroup administratorsएडमिन ग्रुप के सदस्यों को देखें
cipher /e [file]file को एनक्रिप्ट (Lock) करें

काम के कुछ मज़ेदार और Shortcuts

CMD का इस्तमाल आसान और बेहतर बनाने के लिए।

Commandडिटेल्स
clsस्क्रीन को साफ (Clear) करें
helpकमांड्स के बारे में मदद लें
exitCMD विंडो बंद करें
color 0aटेक्स्ट का रंग बदलें
title [name]विंडो का टाइटल बदलें
doskey /historyपहले इस्तेमाल की गई कमांड्स का इतिहास देखें
echo [text]स्क्रीन पर कुछ लिखें
pauseकमांड को रोककर यूजर इनपुट का इंतज़ार करें
clipकमांड के परिणाम (Output) को कॉपी करें

Windows Commands के मुख्य फायदे

windows-commands-ke-fayde
  • तेज़ स्पीड और एफिशियंसी: कमांड्स आपके लिए  इंटरफेस के भीतर आसान navigation कर देते हैं। आपको बस keyboard में चुनिंदा के दबाने हैं और mouse  का इस्तमाल करना हैं।
  • मज़बूत ऑटोमेशन:लगातार एक ही टास्क को मैन्युअली पूरा करने की जगह आप Windows  कमांड्स का इस्तमाल कर के उसे ऑटोमेट कर सकते हैं।  Batch files जैसे कि (.bat or .cmd) या फिर स्क्रिप्ट फाइल्स की मदद से आप कई सारे कमांड्स को एक करते हैं।
  • एडवांस्ड ट्रबल-शूटिंग: CMD deep एक्सेस प्रदान करते हैं system diagnostics के लिए। sfc /scannow जैसे कमांड्स फाइल चेकिंग या फिर chkdsk जैसे कमांड्स से आप डिस्क एरर फिक्स कर सकते हैं।  
  • कम रिसोर्स कंसम्पशन: किसी भी इमरजेंसी के समय आपको कम से कम प्रोसेसिंग पॉवर लगता हैं जो की सबसे बेहतरीन चीज़ हैं किसी भी मशीन या फिर कम रिसोर्स का इस्तमाल करते वक़्त। 
  • बैच ऑपरेशन: आसानी से मैनेज या मॉडिफाई कर सकते हैं बड़े फाइल्स या फ़ोल्डर्स को एक बार में। अगर आप यह मैन्युअली Windows Explorer में करने जाएंगे तो काफी ज़्यादा वक़्त लग सकता हैं।
निष्कर्ष

Windows Commands की यह गाइड आपको केवल शॉर्टकट्स नहीं, बल्कि सिस्टम पर बेहतर कंट्रोल और स्मार्ट प्रोडक्टिविटी प्रदान करती है। चाहे आप सिस्टम ट्रबलशूटिंग के लिए sfc /scannow का उपयोग कर रहे हों या फाइल्स को तेजी से मैनेज करने के लिए PowerShell का, इन 100+ कमांड्स का सही इस्तमाल २०२६ में आपकी एफिशियंसी को कई गुना बढ़ा सकता है।

यदि आप भी अपने workflow को ऑटोमेट करना चाहते हैं और Windows के एक ‘पावर यूजर’ बनना चाहते हैं, तो इन कमांड्स को अपनी रोज़ की आदतों में शामिल करें और अपनी प्रोडक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। क्या आपने अपनी पसंदीदा कमांड आज़मा ली है? अपने अनुभव नीचे कमेंट्स में साझा करें और अधिक तकनीकी अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें!

FAQs

१. कमांड प्रॉम्प्ट को एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कैसे खोलें?

सर्च बार में ‘cmd’ टाइप करें, फिर परिणाम पर राइट-क्लिक करें और ‘Run as administrator’ चुनें। इसके अलावा, आप Ctrl + Shift + Enter कीज का उपयोग करके भी इसे सीधे एडमिनिस्ट्रेटर मोड में ओपन कर सकते हैं।

२. सिस्टम फाइल्स को रिपेयर करने के लिए सबसे अच्छा कमांड कौन सा है?

सिस्टम फाइल्स को रिपेयर करने के लिए sfc /scannow सबसे बेहतरीन कमांड है, जो दूषित फाइल्स को स्कैन करके उन्हें ठीक करती है। इसके अलावा, गंभीर समस्याओं के लिए DISM /Online /Cleanup-Image /RestoreHealth कमांड का उपयोग किया जाता है।

३. CMD में किसी चल रहे कमांड या प्रोसेस को कैसे रोकें?

किसी भी चल रहे कमांड या प्रोसेस को तुरंत रोकने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl + C दबाएं। यह वर्तमान ऑपरेशन को बाधित कर देता है और आपको वापस कमांड प्रॉम्प्ट पर ले आता है।

४. Windows PowerShell और Command Prompt में क्या अंतर है?

कमांड प्रॉम्प्ट एक पारंपरिक टूल है जो सरल बैच स्क्रिप्टिंग और बेसिक सिस्टम कार्यों के लिए बना है। वहीं, PowerShell एक आधुनिक और शक्तिशाली ऑटोमेशन फ्रेमवर्क है, जो जटिल कार्यों, ऑब्जेक्ट-आधारित डेटा और एडवांस सिस्टम मैनेजमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है।

The Author

मै एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ जो पिछले कुछ वर्षों से MilesWeb के साथ काम कर रहा हूँ। मै विभिन्न प्रकार की कंटेंट लिखने में माहिर हूँ, जिसमें ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कॉपी, और सोशल मीडिया भी शामिल है।