आज के डिजिटल दौर में एक ऑनलाइन प्रेजेंस होना काफी ज़्यादा ज़रूरी हैं। और वेबसाइट इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। अगर आप अपना बिज़नेस भी चला रहें हैं उसकी पहुँच बढ़ाने के लिए भी वेबसाइट काफी ज़रूरी हैं। ऐसे में अगर आपका बजट कम हैं तो यह सवाल आता होगा कि free me business website kaise banaye।
काफी सारे फ्री ऑनलाइन टूल्स मौजूद हैं जिससे आप वेबसाइट मुफ्त में बना सकते हैं वो भी बिना कोई कोडिंग या ज़्यादा तकनिकी elements द्वारा। अगर आप भी जानना चाहते कि यह कैसे मुमकिन हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़िए।
विषयसूची
फ्री वेबसाइट बनाने के आसान चरण
- प्लेटफॉर्म चुनें: MilesWeb पर जाएं या Wix पर अपना मुफ्त खाता बनाएं।
- बिज़नेस की जानकारी दें: यह स्टेप तभी चुने जब आप AI वेबसाइट बिल्डर या उससे जुड़े कोई फीचर का प्रयोग कर रहे हो तो। उसमे आपको बिज़नेस के बारे में जानकारी देनी पड़ती हैं। तभी टूल आपको सही नतीजे देता हैं।
- टेम्पलेट चुनें: अपने बिजनेस की श्रेणी के अनुसार एक सुंदर और आधुनिक डिजाइन या टेम्पलेट चुनें।
- कस्टमाइज़ करें: ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल की मदद से अपनी कंपनी का नाम, लोगो, काम की जानकारी, फोटो और फोन नंबर जोड़ें।
- पब्लिश करें: बदलाव पूरे होने के बाद ‘Publish’ बटन पर क्लिक करें। आपको एक मुफ्त सब-डोमेन लिंक (जैसे site.com) मिल जाएगा।
इन्हे भी पढ़े: वेबसाइट का बैकेंड कैसे बनाए?
वेबसाइट बनाने के लिए टूल्स
१. माइल्सवेब- AI वेबसाइट बिल्डर

अगर आप हमसे वेब होस्टिंग सेवाएं लेते हैं तो यह टूल आपके प्लान के साथ मुफ्त में उपलब्ध हैं। AI वेबसाइट बिल्डर की खासियत यह हैं कि इसमें आपको कोई भी कोडिंग सिखने की ज़रूरत नहीं। जैसे आप ChatGPT का इस्तमाल करते हैं, बस उसी तरह कुछ prompts डाल कर आप अपने लिए यूज़र-फ्रेंडली वेबसाइट बना सकते हैं।
इसमें आपके बेहतरीन colour palettes के साथ साथ layouts मिलते हैं आपके बिज़नेस की ज़रूरत के हिसाब से। और अगर आप इसे customize करना चाहते हैं तो वो भी मुमकिन हैं। एक सुरक्षित और २४/७ customer support के साथ, आप हमारे website builder tool का इस्तमाल करें और एक मज़बूत ऑनलाइन प्रेजेंस बनाए।
आप यह वेबसाइट बिल्डर टूल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं अपनी वेबसाइट को अलग अलग मार्केटिंग प्लैटफॉर्म्स जैसे कि Google Ads, Meta Pixel, और Google Analytics। इसमें SEO टूल्स भी मौजूद हैं जिससे आपको वेबसाइट को ऑप्टिमाइज़ करने में ज़्यादा दिक्कत नहीं आएगी। इस वजह से आप अपनी वेबसाइट कंटेंट को बेहतर rank करवा सकते हैं Google जैसे सर्च इंजिन्स पर।
२. uKit- शक्तिशाली सीएमएस का वेबसाइट बिल्डर

uKit वेबसाइट बिल्डर यूज़र्स के लिए एक वेब डिज़ाइन काफी आसान करता हैं। यह एक फ्लेक्सिबल approach के चलने के साथ बेहतरीन फीचर्स प्रोवाइड करता है।
uKit वेबसाइट बिल्डर आपको काफी सारे responsive free template के विकल्प देता है जो optimize योग्य होते हैं। इसके साथ ही drag-and-drop editor भी आसान विकास प्रदान करता है। ये एक या फीचर देता है जिसे आप वेबसाइट के टेम्पलेट के माध्यम से किसी भी विकास बिंदु पर बदल सकते हैं।
३. WordPress –सर्वश्रेष्ठ सीएमएस प्लेटफॉर्म

वर्डप्रेस एक सर्वश्रेष्ठ CMS प्लैटफॉर्म जो लॉन्च हुआ था सिर्फ ब्लॉगिंग के लिए लेकिन आज दुनिया भर के ४०% से वेबसाइट्स को ऑनलाइन ताकत देने के सक्षम बना हैं। आप चाहे डेवलपर हो या फिर नहीं वर्डप्रेस का इस्तमाल कर के आप एक बेहतरीन वेबसाइट बना सकते हैं अपने बिज़नेस के लिए। लेकिन इसके लिए आपको plugins या फिर themes install करना पड़ेगा जो free और paid मौजूद हैं।
साथ ही custom डोमेन और वर्डप्रेस होस्टिंग सेवा भी आपको अलग से लेनी पड़ेगी जो माइल्सवेब के साथ नहीं लेनी पड़ती। आपका डोमेन नाम, reflection होगा आपकी ब्रांड पहचान का, इसलिए आपका ब्रांड नाम या product का नाम reflect करें ताकि competition को भी झेल सकें।
इन्हे भी पढ़े: वेबसाइट पर ट्रैफिक कैसे लाए?
४. Wix- WordPress का कॉम्पिटिटर

Wix एक अच्छा विकल्प है अगर आपको Google पर अपने बिज़नेस के लिए वेबसाइट बनानी है तो मैं फ्री हूं। इसके पहले से ही लाखों वेबसाइट बनी हुई हैं। ये एक वेबसाइट बिल्डर है, जो आपको बिना कोडिंग के वेबसाइट बनाने का सुविधा प्रधान करता हैं। इसमें टेम्प्लेट एक वो बनी हुई सैंपल वेबसाइट होती है, जिसे चेंज करके आप अपनी वेबसाइट बना सकते हैं। मतलब ये टेम्पलेट optimize योग्य है। ये कुछ टेम्प्लेट हैं, आपको food delivery से संबंधित वेबसाइट बनानी है तो “food delivery” या “cafe” वाला टेम्प्लेट चुनें।
ये वेबसाइट बिल्डर इसलिए सफल है, इसके लिए (Artificial Design Intelligence) मुफ्त है, जो यूज़र्स को आसान या automated वेबसाइट editing प्रक्रिया की अनुमति देता है। इस फीचर के कारण वेब डिज़ाइन प्रक्रिया automated हो जाती है या उपयोगकर्ता को personalized लेआउट structure बनाने में मदद मिलती है।
५. Canva- एक बेहतरीन वेबपेज बिल्डर

Canva Website Builder बिना कोडिंग के प्रोफेशनल और responsive single webpage वेबसाइट बनाने का एक बेहतरीन और आसान माध्यम है। इसमें आपको सैकड़ों readymade डिज़ाइनर टेम्प्लेट मिलते हैं, जिन्हें आप साधारण ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल की मदद से अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। यह टूल पोर्टफोलियो, business landing page, event invitation और personal bio लिंक बनाने के लिए बेहद उपयोगी है, जो मोबाइल और कंप्यूटर दोनों स्क्रीन्स पर अपने आप सही से फिट हो जाते हैं।
इस बिल्डर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अपनी तैयार वेबसाइट को कैनवा के मुफ्त डोमेन पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तुरंत ऑनलाइन पब्लिश कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आपके पास पहले से ही कोई custom domain है, तो आप उसे भी आसानी से इसके साथ जोड़ सकते हैं। यह पूरा टूल हिंदी भाषा को पूरी तरह सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को अपनी स्थानीय भाषा में कंटेंट लिखने, फॉन्ट बदलने और बिना किसी तकनीकी ज्ञान के मिनटों में अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने की सुविधा मिलती है।
इन्हे भी पढ़े: सर्वर लोकेशन वेबसाइट पर कैसे असर डालती है?
आज के डिजिटल युग में अपने व्यवसाय को ऑनलाइन ले जाने के लिए अब भारी-भरकम बजट या कोडिंग के ज्ञान की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। Wix, WordPress.com और Google Business Profile जैसे मुफ़्त टूल्स ने हर छोटे और बड़े उद्यमी के लिए बिना एक भी पैसा खर्च किए इंटरनेट पर अपनी पहचान बनाना बेहद आसान कर दिया है।
हालाँकि, मुफ़्त वेबसाइट से शुरुआत करना एक बेहतरीन और स्मार्ट कदम है, लेकिन जैसे-जैसे आपका बिज़नेस बढ़ेगा, आपको कस्टम डोमेन और एडवांस फीचर्स के लिए पेड प्लान्स पर अपग्रेड करने की ज़रूरत पड़ सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप आज ही शुरुआत करें, अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें और अपने ग्राहकों का भरोसा जीतें।
FAQs
१. फ्री में वेबसाइट कैसे बनाएं और कहां से बनाएं?
फ्री में वेबसाइट बनाना आज के समय में बहुत आसान है क्योंकि कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं जो बिना किसी शुल्क के वेबसाइट बनाने और उसे लाइव करने की सुविधा देते हैं। इन टूल्स का उपयोग करने के लिए आपको किसी कोडिंग या तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।
२. १००% फ्री वेबसाइट कहां से बना सकता हूं?
यदि आप १००% फ्री वेबसाइट बनाना चाहते हैं, तो गूगल की सेवाएं जैसे MilesWeb और WordPress.com सबसे बेहतरीन और पूरी तरह मुफ्त विकल्प हैं। इसके अलावा Wix के फ्री प्लान का उपयोग करके भी आप शानदार वेबसाइट तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपको लाइफटाइम फ्री होस्टिंग मिलती है।
३. वेबसाइट बनवाने में कितना खर्च आता है?
वेबसाइट बनवाने का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे खुद बना रहे हैं या किसी प्रोफेशनल से बनवा रहे हैं। अगर आप खुद फ्री टूल्स से बनाते हैं तो खर्च शून्य आता है, लेकिन किसी डेवलपर या एजेंसी से प्रोफेशनल बिजनेस वेबसाइट बनवाने पर ₹5,000 से लेकर ₹50,000 तक का खर्च आ सकता है।

