आज के समय में किसी भी बिज़नेस के लिए ईमेल एड्रेस होना बहुत जरूरी है। चाहे आपका छोटा बिज़नेस हो, ऑनलाइन स्टोर हो या कोई बड़ी कंपनी, ग्राहकों से संपर्क करने के लिए ईमेल एक अच्छा माध्यम है।
लेकिन क्या आप अभी भी अपने बिज़नेस के लिए Gmail या Yahoo जैसे सामान्य ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो अब समय है एक प्रोफेशनल बिज़नेस ईमेल बनाने का।
उदाहरण के लिए, yourname@gmail.com की जगह yourname@yourbusiness.com ज्यादा प्रोफेशनल दिखाई देता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि बिज़नेस ईमेल क्या होता है, इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और आप अपना बिज़नेस ईमेल आसानी से कैसे बना सकते हैं।
विषयसूची
बिज़नेस ईमेल क्या है?

बिज़नेस ईमेल एक ऐसा ईमेल एड्रेस है जिसका इस्तेमाल किसी कंपनी, दुकान या बिज़नेस के काम के लिए किया जाता है। यह आपके बिज़नेस के डोमेन नेम पर आधारित होता है।
उदाहरण के लिए:
- सामान्य ईमेल: mybusiness@gmail.com
- बिज़नेस ईमेल: contact@mybusiness.com
यहां mybusiness.com आपका डोमेन नेम है।
बिज़नेस ईमेल का इस्तेमाल ग्राहकों से बात करने, ऑर्डर की जानकारी भेजने, मीटिंग शेड्यूल करने और बिज़नेस से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए किया जाता है।
इन्हे भी पढ़े: बिज़नेस ईमेल का इस्तेमाल ब्रांडिंग में कैसे मदद करता है?
बिज़नेस ईमेल कैसे बनाएं?
बिज़नेस ईमेल बनाना मुश्किल नहीं है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस बना सकते हैं।
स्टेप १: डोमेन नेम खरीदें
सबसे पहले अपने बिज़नेस के नाम से एक डोमेन नेम खरीदें। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कंपनी का नाम ABC Solutions है, तो आप abcsolutions.com जैसा डोमेन चुन सकते हैं।
डोमेन नेम खरीदते समय ध्यान रखें:
- नाम छोटा और याद रखने में आसान हो।
- डोमेन आपके बिज़नेस के नाम से मिलता-जुलता हो।
- ऐसा नाम चुनें जिसे टाइप करना आसान हो।
आप MilesWeb जैसे डोमेन रजिस्ट्रार से अपना डोमेन नेम खरीद सकते हैं।
स्टेप २: ईमेल होस्टिंग खरीदें
डोमेन खरीदने के बाद आपको ईमेल होस्टिंग की जरूरत होगी।
ईमेल होस्टिंग आपको अपने डोमेन पर कस्टम ईमेल एड्रेस बनाने की सुविधा देती है।
उदाहरण के लिए:
- info@abcsolutions.com
- support@abcsolutions.com
- sales@abcsolutions.com
ईमेल होस्टिंग प्लान चुनते समय स्टोरेज, ईमेल अकाउंट की संख्या, सिक्योरिटी और स्पैम प्रोटेक्शन जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें।
स्टेप ३: ईमेल अकाउंट बनाएं
अब अपनी ईमेल होस्टिंग के कंट्रोल पैनल में लॉगिन करें।
इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- Email Accounts सेक्शन में जाएं।
- Create Email Account के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना पसंदीदा ईमेल यूजरनेम डालें, जैसे info या contact।
- एक मजबूत पासवर्ड बनाएं।
- Create या Save बटन पर क्लिक करें।
अब आपका बिज़नेस ईमेल एड्रेस तैयार है।
स्टेप ४: ईमेल सेटिंग कॉन्फिगर करें
ईमेल अकाउंट बनाने के बाद आपको कुछ सेटिंग्स कॉन्फिगर करनी पड़ सकती हैं।
इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- SMTP: ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल होता है।
- IMAP: ईमेल को सर्वर पर सुरक्षित रखते हुए अलग-अलग डिवाइस पर एक्सेस करने में मदद करता है।
- POP3: ईमेल को डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए इस्तेमाल होता है।
- MX Records: आपके डोमेन पर आने वाले ईमेल को सही मेल सर्वर तक पहुंचाते हैं।
आपकी ईमेल होस्टिंग कंपनी आमतौर पर ये सेटिंग्स कॉन्फिगर करने के लिए जरूरी जानकारी देती है।
स्टेप ५: बिज़नेस ईमेल टेस्ट करें
अब आपका ईमेल अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
लेकिन इसका इस्तेमाल शुरू करने से पहले एक बार टेस्ट जरूर करें।
- अपने नए बिज़नेस ईमेल से किसी दूसरे ईमेल एड्रेस पर मैसेज भेजें।
- दूसरे ईमेल अकाउंट से अपने बिज़नेस ईमेल पर मैसेज भेजें।
- चेक करें कि दोनों ईमेल सही तरीके से भेजे और प्राप्त हुए हैं या नहीं।
- अगर ईमेल नहीं पहुंच रहे हैं, तो DNS और MX Records की सेटिंग चेक करें।
इन्हे भी पढ़े: अपनी कंपनी की ईमेल आईडी कैसे बनाये?
बिज़नेस ईमेल बनाना आपके बिज़नेस को प्रोफेशनल बनाने की दिशा में एक आसान और ज़रूरी कदम हैं। इसके लिए आपको एक डोमेन नेम और ईमेल होस्टिंग की जरूरत होती है। इसके बाद आप अपने बिजनेस के नाम से कस्टम ईमेल एड्रेस बना सकते हैं।
अगर आपको अपने बिज़नेस के लिए प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस बनाना चाहते हैं, तो MilesWeb की बिज़नेस ईमेल होस्टिंग सर्विस देख सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने डोमेन पर ईमेल अकाउंट बनाकर ग्राहकों और अपनी टीम के साथ आसानी से संपर्क कर सकते हैं।
FAQs
१. बिज़नेस ईमेल क्या है और यह सामान्य ईमेल से कैसे अलग है?
बिज़नेस ईमेल में @ के बाद आपकी कंपनी के डोमेन का नाम होता है, जैसे info@aapki-company.com। इसके विपरीत, सामान्य ईमेल में @gmail.com या @yahoo.com जैसे मुफ्त पब्लिक डोमेन का उपयोग होता है, जो पेशेवर काम के लिए कम विश्वसनीय माने जाते हैं।
२. बिज़नेस ईमेल बनाने के लिए सबसे पहले क्या ज़रूरी है?
बिज़नेस ईमेल बनाने के लिए आपके पास अपनी कंपनी या ब्रांड के नाम का एक कस्टम डोमेन नाम (Domain Name) होना अनिवार्य है। आप इसे MilesWeb से आसानी से खरीद सकते हैं।
३. सबसे अच्छे और लोकप्रिय बिज़नेस ईमेल प्रोवाइडर कौन से हैं?
Google Workspace और Microsoft 365 सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय विकल्प हैं, जो ईमेल के साथ क्लाउड स्टोरेज और ऑफिस टूल्स भी देते हैं। यदि आप एक किफायती या शुरुआती मुफ्त विकल्प तलाश रहे हैं, तो Zoho Mail भी एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
४. क्या हम मुफ्त में बिज़नेस ईमेल बना सकते हैं?
जी हां, Zoho Mail अपने ‘Forever Free’ प्लान के तहत एक डोमेन पर 5 यूज़र्स तक के लिए मुफ्त बिज़नेस ईमेल की सुविधा देता है। इसके अलावा, कई वेब होस्टिंग कंपनियां भी अपने होस्टिंग प्लान के साथ मुफ्त में बेसिक बिज़नेस ईमेल अकाउंट देती हैं।

