MySQL कैसे सीखे? हर Beginner के लिए बेहतरीन गाइड [२०२६]

June 25, 2026 5 min Read Sommaya Singh
mysql-kaise-sikhe

MySQL दुनिया का सबसे चर्चित ओपन सोर्स डेटाबेस हैं। इसमें मौजूद हैं कई सारे तेज़ तर्रार फीचर्स, MySQL एक आसान डेटाबेस सॉफ्टवेयर हैं इस्तमाल करने के लिए। MySQL स्टैटिस्टिक्स का मतलब मुख्य रूप से उस डेटा से है जिसे database engine query execution प्लान को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए इकट्ठा करता है; इसमें सर्वर परफॉर्मेंस मेट्रिक्स और इन-बिल्ट एनालिटिकल फ़ंक्शन भी शामिल होते हैं। इस ब्लॉग में हम देखेंगे की कोई भी beginner अगर MySQL सीखना चाहता हैं तो कैसे सीखे।

विषयसूची

MySQL क्या हैं?

MySQL एक काफी मशहूर Open-source Relational Database Management System (RDBMS) हैं, जिसे Oracle Corporation ने डेवेलप और मेंटेन किया हैं। इसका इस्तेमाल वेब डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर ऍप्लिकेशन और एंटरप्राइज सिस्टम के लिए स्ट्रक्चर्ड डेटा को स्टोर, व्यवस्थित और retrieve करने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है।

इन्हे भी पढ़े: SQL क्या है?

MySQL के साथ कैसे शुरुआत करें?

popular-mysql-statements

आपके पास सर्वर मौजूद होना ज़रूरी हैं जो डेटा स्टोर करने के लिए किया जाएगा। या फिर क्लाइंट होना चाहिए जिसमे दोनों होने चाहिए। 

  • Windows: MySQL installer डाउनलोड करें। MySQL सर्वर और MySQL Workbench (एक विज़ुअल इंटरफ़ेस) दोनों पाने के लिए ‘developer default’ या ‘custom installation’ चुनें। पूछे जाने पर रूट पासवर्ड सेट करें।
  • macOS / Linux: पैकेज मैनेजर का इस्तेमाल करें। Ubuntu/Debian पर, आप इसे `sudo apt update && sudo apt install mysql-server` का इस्तेमाल करके इंस्टॉल कर सकते हैं।

स्टेप १: सर्वर से कनेक्ट करें 

आप टेक्स्ट या फिर ग्राफिक्स का इस्तमाल कर के भी MySQL के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। 

  • ऑप्शन A: 

Command Line Client (Terminal) 

अपना टर्मिनल या कमांड प्रॉम्प्ट खोलें और कनेक्शन कमांड डालें:

mysql -u root –p

Enter ऑप्शन दबाए, और टाइप करें root password जो आपने इंस्टालेशन के समय बनाया था।  

इन्हे भी पढ़े: १००+ Windows Commands जो हर PC User को पता होने चाहिए

  • ऑप्शन B: 

MySQL Workbench (ग्राफ़िकल इंटरफ़ेस) 

  • MySQL Workbench ओपन करें। 
  • Home Screen पर Local Instance box पर क्लिक करें। 
  • Visual SQL Query Editor खोलने के लिए अपना पासवर्ड डालें।

स्टेप २: डेटाबेस मैनेज करें

MySQL के अंदर कई अलग-अलग डेटाबेस होते हैं। डेटाबेस को एक डिजिटल फाइलिंग कैबिनेट की तरह समझें। आपको नीचे दिए कमांड्स को फॉलो करना हैं:

  • अगर आपको मौजूदा डेटाबेस देखना हैं तो:
SHOW DATABASES;
  • नया डेटाबेस बनाना हैं तो:
CREATE DATABASE company_db;
  • अपने इस्तमाल के अनुसार डेटाबेस चुने: (कोई भी डेटा क्वेरी चलाने से पहले आपको यह करना होगा)
USE company_db;

स्टेप ३: टेबल बनाएं और डेटा जोड़ें

अपने चुनिंदा डेटाबेस में जो भी डेटा स्ट्रक्चर्ड टेबल्स जिसमे रो और कॉलम में डेटा सेव रहते हैं।

  • टेबल बनाए 

कॉलम को डिफाइन करें और उसमे जो डेटा होल्ड करें:

CREATE TABLE employees (

    id INT AUTO_INCREMENT PRIMARY KEY,

    name VARCHAR(100),

    position VARCHAR(100),

    salary DECIMAL(10, 2)

);
  • डेटा जोड़ें

कई सारे जानकारी नए टेबल में डालना INSERT INTO syntax का इस्तमाल कर के:

  • INSERT INTO employees (name, position, salary) 
  • VALUES (‘Alice Smith’, ‘Software Engineer’, 85000.00);

स्टेप ४: डेटा देखें, अपडेट करें और हटाएं

SELECT स्टेटमेंट का इस्तेमाल करके अपनी टेबल से जानकारी निकालें:

  • टेबल में सब कुछ देखें:

SELECT * FROM employees;

  • कुछ रो फिलटर करें: 

SELECT name, salary FROM employees WHERE salary > 50000;

  • अपडेट और डिलीट करें डेटा:

मौजूदा रिकॉर्ड्स को बदलना:

UPDATE employees SET salary = 90000.00 WHERE id = 1;

  • डेटा हटाए

DELETE FROM employees WHERE id = 1;

स्टेप ५: MySQL क्लाइंट से बाहर निकलें

जब आपको टर्मिनल में एक्टिव कनेक्शन हटाना हो तो आपको कुछ कमांड्स का इस्तमाल करना पड़ेगा। इसके लिए आप exit टाइप करें और Enter  दबाए। इससे आप यह सुनिश्चित कर रहें हैं कि आपका कनेक्शन आसानी से बंद हो सके। 

उदाहरण 

हमने एक cats नाम का MySQL का टेबल बनाया हैं और इसमें हम अलग अलग MySQL कमांड्स को इस्तमाल कर के अलग अलग task को पूरा कर सकते हैं।

आप चेक करें कि क्या यह टेबल बन चूका हैं या नहीं।

SHOW TABLES statement:

show-statement-command

DESCRIBE स्टेटमेंट की मदद से उसमे मौजूद सभी कॉलम की इन्फॉर्मेशन मिल जाती हैं।

describe-statement-command

हमने INSERT… VALUES स्टेटमेंट का इस्तमाल कर के टेबल्स के अंदर रिकॉर्ड्स ऐड किए हैं।

insert-statement-command

SELECT स्टेटमेंट का और “*” इस्तमाल कर के आप सारे कॉलम्न को मैच कर सकते हैं:

select-statement-command

इन्हे भी पढ़े: सर्वर कैसे मैनेज करे?

बाकी के टास्क जो परफॉर्म कर सकते हैं MySQL की मदद से 

  • आप MySQL पर और भी अकाउंट बना सकते हैं: एक से अधिक यूज़र अकाउंट बनाने के लिए आपको CREATE USER ‘username’@’host’ IDENTIFIED BY ‘secure_password’; जैसे स्टेटमेंट का इस्तमाल करना पड़ेगा। 
  • MySQL को systemd से मैनेज करने के लिए कॉन्फ़िगर करें: अगर आपने generic binaries का इस्तेमाल करके systemd प्लेटफ़ॉर्म पर MySQL इंस्टॉल किया है और चाहते हैं कि इसे systemd से मैनेज किया जाए, तो ‘Managing MySQL Server with systemd’ देखें।
निष्कर्ष

आज के डिजिटल युग में डेटा ही सबसे बड़ी ताकत है, और MySQL को सीखकर आप उस ताकत को संभालने का हुनर सीख जाते हैं। चाहे आप एक वेब डेवलपर बनना चाहते हों, डेटा एनालिस्ट या फिर बैकएंड आर्किटेक्ट—MySQL आपकी स्किल्स में चार चांद लगा देता है।

शुरुआत में syntax और queries थोड़े मुश्किल भरे लग सकते हैं, लेकिन सही प्रैक्टिस से आप बहुत जल्द इसमें महारत हासिल कर सकते हैं। याद रखें, कोडिंग सीखने का सिर्फ एक ही मंत्र है—थ्योरी पढ़ें और उसे तुरंत अपने लोकल सर्वर पर रन करके देखें।

तो देर किस बात की? आज ही अपना पहला CREATE DATABASE कमांड रन करें और डेटाबेस मैनेजमेंट की इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत करें।

FAQs

१. MySQL क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

MySQL एक ओपन-सोर्स रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) है। इसका उपयोग डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर करने, प्रबंधित करने और पुनः प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय डेटाबेस में से एक है।

२. क्या MySQL सीखने में बहुत समय लगता है?

नहीं, अगर आप निरंतर अभ्यास करते हैं तो आप 2 से 4 सप्ताह में ही MySQL की बुनियादी बातें आसानी से सीख सकते हैं।

३. MySQL सीखने के लिए मुझे किन अन्य विषयों की जानकारी होनी चाहिए?

बुनियादी कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग के सिद्धांत और थोड़े गणित या बीजगणित (Algebra) की समझ होना मददगार साबित होता है

The Author

मै एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ जो पिछले कुछ वर्षों से MilesWeb के साथ काम कर रहा हूँ। मै विभिन्न प्रकार की कंटेंट लिखने में माहिर हूँ, जिसमें ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कॉपी, और सोशल मीडिया भी शामिल है।