आज के इस डिजिटल युग में ईमेल एक बेहतरीन साधन हैं डिजिटल कम्युनिकेशन का। लेकिन शुरूआती लोगो को इसका फॉर्मेट समझने में दिक्कत आती हैं। इसके फॉर्मेट में मौजूद होते है कई सारे टेक्नीकल टर्म्स जो पहली बार यूज़र्स को काफी दिक्कत देते हैं। हमे पूरा यकीन हैं ईमेल लिखते समय आप CC और BCC जैसे फील्ड्स देखे होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि CC और BCC फ़ील्ड का क्या मतलब होता है? इस ब्लॉग में समझते हैं कि ईमेल लिखते वक्त यह BCC क्या हैं ?
विषयसूची
ईमेल में CC और BCC का क्या मतलब होता है?
ईमेल में CC फिल्ड कार्बन कॉपी होता हैं और BCC फिल्ड मतलब ब्लाइंड कार्बन कॉपी होता हैं। इस ब्लॉग में हम आपको इसका कंसेप्ट, ईमेल में CC और BCC की ज़रूरत और इनका इस्तमाल कब करना चाहिए ये समझेंगे।
पहले के समय में जब ज़्यादातर लोग कागज़ पर कम्युनिकेशन करते थे, तो उसकी फिजिकल कॉपी बनाने के लिए कार्बन पेपर का इस्तमाल करते थे। तो आपको दो कागजों के बीच कार्बन पेपर डालना पड़ता था।
व्यवस्था में आप कागज़ क ऊपरी शीट पर जो कुछ भी लिखते या टाइप करते हैं, वह कार्बन पेपर के माध्यम से नीचे वाली शीट पर छप जाता हैं। इस प्रकार, नीचे वाली शीट को मूल की कार्बन कॉपी कहा जाता है।
जैसे-जैसे समय के साथ धीरे-धीरे कागज से ईमेल की ओर माइग्रेट होता गया, किसी को ईमेल की “कार्बन कॉपी” भेजने की आवश्यकता महसूस हुई। यहीं से CC फ़ील्ड का जन्म हुआ।
BCC का इतिहास
Blind Carbon Copy शब्द काफी साल पहले टाइपराईटर्स इस्तमाल करते थे जो डिजिटल कॉपी डॉक्यूमेंट की बनाते थे। Carbon copy का अर्थ होता हैं डुप्लीकेट। अब जो कार्बन कॉपी सिर्फ सिमित लोगो को मिलता हैं और बाकी और किसको मिला यह जानकारी नहीं, उसे कहते हैं blind carbon copy।
यह फीचर १९७७ में डिजिटल कम्युनिकेशन के लिए लॉन्च किया गया था। आज के मॉडर्न डे ईमेल में यह BCC फीचर यूज़र्स को मल्टीपल कॉपी अलग अलग लोगो को भेजने में मदद मिलता हैं जिसमे रिसीवर की पहचान छुपी रहती हैं।
BCC फीचर्स के फायदे
रिसीवर की जानकारी छुपाए रखना
BCC का मुख्य फायदा यह हैं कि ईमेल रिसीव करने वाले की पहचान छुपी रहती हैं। जब आप BCC फिल्ड का इस्तमाल करते हैं तो आप ईमेल ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुंचा सकते हैं और यह जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की जायेगी। इसका मतलब उन प्राप्तकर्ताओं का ईमेल एड्रेस किसी को नहीं दिखेगा। तो बिना किसी भी पर्सनल ईमेल एड्रेस को रिवील किए सभी को ईमेल भेज सकते हैं।
बिना काम का रिप्लाइस रोकना
अगर आप To या CC फील्ड्स का इस्तमाल करते हैं तो ज़्यादातर रिसिपिएंट्स के पास यह ऑप्शन होता हैं कि सबको एक साथ रिप्लाई कर सकते हैं Reply All के माध्यम से। इस वजह से वह मैसेज थ्रेड काफी ज़्यादा अव्यवस्थित हो जाता हैं। और किसी यूज़र को एक ही मैसेज ढूंढ़ना हो तो वो रेगिस्तान में सुई ढूंढ़ने जितना मुश्किल हो जाता हैं। BCC का इस्तमाल कर के आप ग्रुप के सभी रिसिपिएंट्स के साथ एक अच्छा कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं।
एंटी स्पैम प्रिकॉशन
रिसिपिएंट्स का ईमेल एड्रेस प्राइवेट रखने से आप कोई भी स्पैम ईमेल अपने इनबॉक्स में आने से रोकते हैं। स्पैमर्स ईमेल एड्रेसेस का इस्तमाल करते हैं लेकिन BCC फीचर की वजह से आपके ईमेल आईडी को एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन मिलता हैं। सिक्योर ईमेल क्लाइंट्स आपके ईमेल प्रोटेक्शन को एक कदम और आगे ले जाते हैं जिसमे एडवांस्ड प्राइवेसी फीचर्स एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन भी मौजूद होती हैं।
ईमेल में BCC कैसे इस्तमाल करे?
BCC का मतलब हैं Blind Carbon Copy। ईमेल में CC की तरह ही, BCC ईमेल की एक कार्बन कॉपी दूसरे व्यक्ति को भेजता हैं। हालांकि, सीसी से अलग, BCC के काम करने के तरीके में एक बड़ा अंतर है।
CC के मामले में, पोटेंशल कस्टमर देख सकता है कि आपके मैनेजर को ईमेल में शामिल किया गया है। इससे बचने के लिए, यानी यदि आप कार्बन कॉपी रिसिपिएंट्स की गोपनीयता बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको BCC फ़ील्ड का उपयोग करना होगा।
बीसीसी फ़ील्ड में बताए गए सभी ईमेल एड्रेसेस छिपे रहते हैं, इसलिए To और CC फ़ील्ड में मौजूद यूज़र्स उन्हें नहीं देख पाते हैं।

CC और BCC का उपयोग करके ईमेल कैसे भेजें?
CC या BCC का इस्तमाल करके ईमेल भेजने के लिए इन चरणों का पालन करें:
लॉग इन करें
अपनी ईमेल सेवा (जैसे, Gmail, या फिर Outlook) में लॉग इन करें।
एक नया ईमेल लिखें
“Compose” या “नया ईमेल” बटन पर क्लिक करें।
“To” फ़ील्ड में प्राइमरी रिसीवर का नाम दर्ज करें
आप जिस व्यक्ति को संबोधित कर रहे हैं, उसका ईमेल पता टाइप करें।
सीसी में रिसिपिएंट्स को जोड़ें
“CC” फ़ील्ड पर क्लिक करें (जो “To” फ़ील्ड के नीचे या बगल में दिखाई देता है) और उन लोगों के ईमेल पते दर्ज करें जिन्हें आप संदेश की कॉपी भेजना चाहते हैं।
BCC रिसिपिएंट्स को जोड़ें
“BCC” फ़ील्ड पर क्लिक करें और उन लोगों के ईमेल एड्रेस दर्ज करें जिन्हें आप निजी तौर पर ईमेल प्राप्त करवाना चाहते हैं।
अपना विषय और संदेश लिखें
हमेशा की तरह अपने ईमेल का विषय और मुख्य भाग लिखें।
प्राप्तकर्ताओं की दोबारा जांच करें
सुनिश्चित करें कि आपने To, CC और BCC फ़ील्ड में सही ईमेल एड्रेस डाले हैं।
यह भी सुनिश्चित करें कि गोपनीयता संबंधी सभी आवश्यकताएं पूरी हों (उदाहरण के लिए, बल्क या संवेदनशील ईमेल के लिए BCC का उपयोग करें)।
ईमेल भेजें
अपना ईमेल भेजने के लिए सेंड पर क्लिक करें।
ईमेल में BCC क्या होता है?
BCC का मतलब ब्लाइंड कार्बन कॉपी है। यह रिसीवर्स की सूची को दूसरों से छुपा देता है। डेटा सुरक्षा के लिए BCC सबसे सही विकल्प है, खासकर जब आप कई लोगों को ईमेल भेज रहे हों।
BCC का उपयोग कब करें:
- न्यूजलेटर्स या अनाउंसमेंट्स भेजना।
- कई लोगों के साथ गोपनीय जानकारी शेयर करना।
- बड़े कम्युनिटी में “सभी को जवाब दें” वाली अव्यवस्था से बचना।
ईमेल में BCC (Blind Carbon Copy) एक बेहद उपयोगी फीचर है, जो आपको कई लोगों को ईमेल भेजने की सुविधा देता है बिना उनकी पहचान अन्य प्राप्तकर्ताओं को दिखाए। यह खासतौर पर तब काम आता है जब आपको एक ही संदेश कई लोगों तक पहुँचाना हो, लेकिन उनकी गोपनीयता बनाए रखना भी ज़रूरी हो। प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, न्यूज़लेटर्स या बड़े समूह को मेल भेजते समय BCC का सही उपयोग आपकी विश्वसनीयता और सुरक्षा दोनों बढ़ाता है।
इसलिए, ईमेल भेजते समय CC और BCC के अंतर को समझना जरूरी है। सही जगह BCC का उपयोग न सिर्फ आपकी संचार प्रक्रिया को बेहतर बनाता है, बल्कि डेटा प्राइवेसी और पेशेवर छवि को भी मजबूत करता है। समझदारी से इस्तेमाल किया गया BCC फीचर आपके ईमेल कम्युनिकेशन को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रभावी बना सकता है।
FAQs
१. क्या BCC में जोड़े गए लोग एक-दूसरे को देख सकते हैं?
नहीं, BCC (ब्लाइंड कार्बन कॉपी) में जोड़े गए लोग एक-दूसरे का ईमेल पता नहीं देख सकते। उनका ईमेल एड्रेस सभी अन्य प्राप्तकर्ताओं से छुपा रहता है।
२. क्या BCC प्राप्तकर्ता रिप्लाई कर सकता है?
हाँ, BCC में शामिल व्यक्ति ईमेल का उत्तर दे सकता है। यदि वह “सभी को उत्तर दें” चुनता है, तो उसका जवाब दिखाई देने वाले प्राप्तकर्ताओं तक जा सकता है, लेकिन BCC सूची फिर भी गोपनीय रहती है।
३. बल्क ईमेल भेजने में BCC का उपयोग कैसे करें?
बल्क ईमेल भेजते समय सभी प्राप्तकर्ताओं के ईमेल पते BCC फ़ील्ड में जोड़ें और “To” फ़ील्ड में अपना या कोई सामान्य ईमेल पता लिखें। इससे सभी को ईमेल मिलेगा, लेकिन किसी को भी अन्य लोगों के ईमेल पते दिखाई नहीं देंगे।
४. क्या BCC से ईमेल की गोपनीयता सुरक्षित रहती है?
हाँ, BCC ईमेल पतों को छुपाकर गोपनीयता बनाए रखता है। यह अनचाहे उत्तर और ईमेल पते के दुरुपयोग से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

