सभी वेबसाइट admins को SEO की बारे में काफी चिंता होती हैं। इसी में एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं technical SEO। अगर आपने कभी On-page SEO या फिर Off-page SEO क्या हैं technical SEO तो के बारें में सुना होगा तो। वैसे सुनने में काफी ज़्यादा टेक्निकल लग रहा होगा लेकिन यह काफी आसान हैं समझने में। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि technical SEO क्या हैं और कैसे यह आपकी वेबसाइट को सर्च इंजिन पर crawl करवाने में आसानी देता हैं।
Technical SEO का मतलब
अगर आपको अपने वेबसाइट को किसी सर्च इंजिन जैसे कि Google पर रैंक कराना हो तो आपको उसके guidelines कुछ अपडेट भी करने पड़ेंगे। यही सभी अपडेट आपके technical SEO के अंतर्गत आते हैं। Technical SEO में कंटेंट और बैकलिंक का कोई अहम् भूमिका नहीं होता हैं। इसमें आप अपनी वेबसाइट की लोडिंग स्पीड को बढ़ाते हैं जिससे आपकी वेबसाइट mobile friendly बनते हैं। अपनी वेबसाइट का technical SEO करते समय आपको काफी बातों का ध्यान देना पड़ेगा। जो ब्लॉग में विस्तार से बताएंगे।
विषयसूची
इन्हे भी पढ़े: SEO Marketing का मतलब
Technical, On-Page और Off-Page SEO में अंतर
| Category | On-Page SEO | Off-Page SEO | Technical SEO |
| Focus | Page का content और keywords | Site की authority और trust | Site का technical structure |
| मुख्य काम | Title, heading, content, internal links | Backlinks, brand mentions, sharing | Crawling, indexing, speed, security |
| उदाहरण | Keyword research, meta tags | Guest posting, link building | XML sitemap, robots.txt, Core Web Vitals |
| कहाँ होता है | Website के अंदर | Website के बाहर | Website के अंदर (technical layer) |
| किसका काम | Content team | Marketing और outreach | Developer और SEO team |
Technical SEO करने के आसान टिप्स

१. Canonical Tags और Internal Linking को SEO के लिए सही करें
Canonical Tags के लिए internal linking को सही करना technical SEO का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जब आप अपने सही पेजों आपस में लिंक नहीं करते तो सर्च इंजन कन्फ्यूज़ होता हैं और आपकी रैंकिंग गिर जाती हैं। उदाहरण: अगर आपका पेज https://example.com है, तो उसका canonical tag भी यही होना चाहिए और वेबसाइट के बाकी पेजों से भी URL पर इंटरनल लिंक जाना चाहिए।
२. Website के Layout को हमेशा सरल रखें
एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपकी वेबसाइट का Layout जितना ज़्यादा आसान होगा, आपकी वेबसाइट उतनी ही अच्छी मानी जाती हैं। वेबसाइट में बहुत ज़्यादा कॉम्प्लिकेटेड और अच्छी चीज़ों का इस्तमाल ना करें। अगर आपकी वेबसाइट simple है तो उसे पर लोग ज्यादा देर रुकते हैं और ऐसा होने से आपकी वेबसाइट का Bounce rate और Exit rate भी सुधर जाता है।
३. Spam Score रहना चाहिए कम
अगर आपकी वेबसाइट पर काफी ज़ायदा खराब backlink बने हुए हैं तो धीरे धीरे आपकी वेबसाइट का spam स्कोर ज़्यादा होने लगता हैं। वेबसाइट का स्पैम स्कोर ज़्यादा होना कभी भी सही हैं क्योंकि ऐसा होने से आपकी वेबसाइट की रैंकिंग सर्च इंजन में नीचे गिरने लगती हैं और बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक आना बंद होता हैं। अगर आपकी वेबसाइट के साथ ऐसा हो रहा है तो जल्द से जल्द खराब बैकलिंक को ढूंढ कर उसे Google Disavow tool की मदद से disavow कर दें।
४. Robots.txt फाइल को Optimize करें
Robot.txt एक साधारण टेक्स्ट फाइल होती हैं जो आपकी वेबसाइट के root directory (primary folder) में रहती हैं और सर्च इंजन के crawlers (जैसे Googlebot) के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरह काम करती हैं। उदाहरण के लिए, आप इसके ज़रिए अपने admin panel, personal data, या duplicate content वाले पेजों को सर्च इंजन की नज़रों से छिपा सकते हैं, जिससे आपकी वेबसाइट का Crawl Budget बचता है और सर्च इंजन केवल आपके महत्वपूर्ण और काम के पेजों पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं।
५. Domain Name होना
सबसे पहले डोमेन नेम ही आपका पहला इंप्रेशन देता हैं आपके ब्रांड के बारे में। इसलिए आपको technical SEO करने से पहले डोमेन नेम रजिस्टर करना ज़रूरी हैं। इसे जितना आसान रख सकते हैं टाइप करने में, उतना आसान रखे।
६. Install SSL(HTTPS) Certificate होना चाहिए
जब हम अपनी वेबसाइट शुरू करते हैं। तब हमारी वेबसाइट HTTP प्रोटोकॉल पर होस्ट रहती हैं। लेकिन यह प्रोटोकॉल सुरक्षित नहीं क्यूंकि इस पर SSL certificate इंस्टॉल नहीं हुए हैं। SSL इनस्टॉल करने के बाद हमारी वेबसाइट HTTPS सुरक्षित हो जाती हे।
७. Create XML Sitemap
आप अपनी वेबसाइट sitemap इसलिए बनाते हैं, क्यूंकि जितने भी वेबसाइट पर आपके पोस्ट पब्लिश करते हैं उन सभी के links उसमे मौजूद होते हैं। सर्च इंजन bots sitemap की मदद से आपके नए और पुराने पोस्ट यूज़र जल्दी खोज लेता हैं। यह सर्च इंजन को रास्ता दिखाता हैं कि आपकी वेबसईट पर कौन कौन से पेज मौजूद हैं।
८. Page Speed चेक करना
वेबसाइट की गति को सुधारना technical SEO का एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्यूंकि धीमी वेबसाइटों को यूज़र्स और search engines दोनों ही नापसंद करते हैं। और जब आपकी वेबसाइट तेज़ी से लोड हो रही हैं तो यूज़र एक्सपीरियंस और भी बेहतर होता हैं साथ ही बाउंस रेट भी कम हो जाता हैं। अपनी वेबसाइट की स्पीड बढ़ाने के लिए advanced format image को कंप्रेस करें, और बिना ज़रूरत के JavaScript को हटाएं वो भी अच्छी वेब होस्टिंग चुन कर।
९. JavaScript रेंडरिंग और क्रॉल होने की क्षमता
अगर आपकी वेबसाइट काफी हद तक JavaScript पर निर्भर हैं जैसे कि single-page application), तो सिर्फ क्रॉलिंग काफी नहीं होती हैं, सर्च इंजन को कंटेंट दिखाने से पहले अक्सर उसे रेंडर करना पड़ता हैं। काफी सारे AI crawlers जैसे कि GPTBot, OAI-SearchBot और ClaudeBot को JavaScript को execute नहीं करते हैं। वे शुरुआती HTML response पर निर्भर करते हैं, इसलिए रेंडरिंग के बाद दिखने वाला कोई भी कंटेंट शायद उन्हें दिखाई न दे।
१०. Google Search Console के Error को तुरंत करें ठीक
ज़रूरी हैं कि आप अपनी वेबसाइट को Search Console पर रजिस्टर करें, ऐसा करने से आपकी वेबसाइट में आ रहे सभी एरर आपको Console पर नज़र आ जाते हैं, अगर आपके Google Search Console में किसी भी तरह का error आ रहा हैं तो कोशिश करें कि आप उसे तुरंत ही ठीक कर दें।
इन्हे भी पढ़े: SEO स्कोर क्या हैं?
Technical SEO किसी ही सफल डिजिटल मार्केटिंग और SEO स्ट्रेटेजी की मज़बूत नींव हैं। फिर चाहे आप अपनी वेबसाइट पर कितना भी अच्छा कंटेंट क्यों ना लिखे हों, अगर आपकी वेबसाइट तकनिकी रूप से कमज़ोर हैं, तो सर्च इंजन उसे कभी सही रैंकिंग नहीं देंगे।
वेबसाइट की स्पीड सुधारना, उसे मोबाइल फ्रेंडली बनाना और HTTPS सुनिश्चित करना आज के समय में बेहद जरूरी हो चुका है। इसलिए, अपनी वेबसाइट पर नियमित रूप से Technical SEO Audit करें ताकि क्रॉलिंग और indexing से जुड़ी हर समस्या का समय पर समाधान किया जा सके। याद रखें, एक तकनीकी रूप से परफेक्ट वेबसाइट न केवल सर्च इंजन बॉट्स को पसंद आती है, बल्कि वह आपके Users को भी एक शानदार अनुभव देती है।
FAQs
१. Technical SEO और On-Page SEO में क्या अंतर है?
On-Page SEO में वेबसाइट के कंटेंट, कीवर्ड्स, टाइटल टैग और हेडिंग्स को ऑप्टिमाइज किया जाता है जो सीधे यूजर को दिखाई देते हैं। इसके विपरीत, Technical SEO वेबसाइट के बैकएंड यानी तकनीकी ढांचे (जैसे- साइट स्पीड, साइटमैप, और SSL सर्टिफिकेट) को सुधारने पर काम करता है ताकि सर्च इंजन साइट को आसानी से समझ सकें।
२. XML Sitemap क्या है और यह क्यों जरूरी है?
2. XML Sitemap क्या है और यह क्यों जरूरी है? XML Sitemap एक फाइल होती है जो आपकी वेबसाइट के सभी जरूरी पेजों की सूची सर्च इंजन को देती है। यह एक गाइडबुक की तरह काम करता है, जिसकी मदद से गूगल बॉट्स आपकी वेबसाइट के नए और पुराने पेजों को जल्दी ढूंढकर इंडेक्स कर लेते हैं।
३. Robots.txt फाइल का क्या काम होता है?
Robots.txt एक टेक्स्ट फाइल है जो सर्च इंजन के Bots को निर्देश देती है कि वेबसाइट के किस हिस्से या पेज को क्रॉल करना है और किस हिस्से को Ignore करना है। उदाहरण के लिए, आप इसके जरिए अपने एडमिन पैनल या निजी फाइलों को क्रॉल होने से रोक सकते हैं।

