SEO हर वेबसाइट के लिए ज़रूरी हैं। इससे आपकी search engine rankings बेहतर होती हैं, साथ ही ज़्यादा से ज़्यादा लोग आपका वेबसाइट देखते हैं। Backlink बनाना भी SEO का एक महत्वपूर्ण तरीका हैं जिससे आपके वेबपेज की Page Authority और Domain Authority। अच्छे बैकलिंक्स आपके कंटेंट को Google, Perplexity, Gemini, और ChatGPT के AI overviews में दिखाई देते हैं। अब क्यूंकि आप जान चुके हैं कि वेबसाइट में बैकलिंक कितना ज़रूरी हैं, आइए देखते हैं की इसे कैसे बनाते हैं?
विषयसूची
Backlink क्या होता हैं?
बैकलिंक एक प्रकार का link ही हैं जो आपकी वेबसाइट को दूसरे वेबसाइट से जोड़ता हैं। उदहारण: अगर कोई लिस्ट बनाता हैं top 10 web hosting company का तो उसमे MilesWeb का नाम ज़रूर से रहेगा। वो listing कंटेंट से हमारी वेबसाइट को एक लिंक मिलेगा जिससे उसका और हमारा page authority एवं ट्रैफिक बढ़ेगा।
अपने बिज़नेस के लिए backlinks पाना बहुत ज़रूरी है, लेकिन backlinks हासिल करना मुश्किल हो सकता है। आपको किसी और को अपनी वेबसाइट का लिंक उनकी वेबसाइट पर लगाने के लिए मनाना होगा, और आम तौर पर इसके बदले में उन्हें कुछ देना पड़ता है। हालाँकि, आप ऐसा कंटेंट बनाकर भी आसानी से ज़्यादा वेबसाइट बैकलिंक्स पा सकते हैं।
इन्हे भी पढ़े: प्रॉक्सी सर्वर की ID कैसे बनाए?
Backlink अपने बिज़नेस पर कैसे बनाए?

१. Guest Blogging करें
Guest Blog पोस्ट लिखना काफी मेहनत का काम हो सकता है, लेकिन अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक पाने का यह सबसे असरदार तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको एक ब्लॉग पोस्ट लिखना होगा जिससे आप बैकलिंक पाना चाहते हैं, और उस पोस्ट में अपनी वेबसाइट का लिंक जबरदस्ती शामिल ना करें। वो लिंक आपके पोस्ट के लिए reader-friendly दिखना चाहिए। वह वेबसाइट उस ब्लॉग पोस्ट को publish करेगी क्योंकि इससे उन्हें फ़ायदा होगा, लेकिन साथ ही इससे आपकी वेबसाइट के लिए एक बैकलिंक भी मिल जाएगा।
२. ब्रोकन लिंक ढूंढे
ब्रोकन लिंक ढूंढ़ने के लिए एक अच्छा तरीका हैं। इसमें आपको ऐसे वेबपेज ढूंढ़ने होंगे ज आप काम नहीं करते है। अगर किसी कंटेंट के ज़रिए आपको ब्रोकन लिंक मिलता हैं तो आप उसके वेबसाइट मालिक से बात कर के अपनी लिंक डलवा सकते हैं। ऐसा काफी बार होता हैं कि anchor text में मौजूदा लिंक काम नहीं करती, लेकिन आपकी लिंक डलवाने से उस कंटेंट पर भी ट्रैफिक आएगा और आपकी URL की भी ट्रैफिक बढ़ेगी।
३. लिंक लायक कंटेंट बनाए
लिंक करने लायक आपको एक बेहतरीन कंटेंट बनाना होगा। कोई भी spam या फिर AI generated कंटेंट बैकलिंक देने से SEO की नज़र से काफी नुक्सान होता हैं। अपनी वेबसाइट के लिए सही कंटेंट खोजने के लिए अलग-अलग तरह के कंटेंट आज़माने से न डरें। Infographics उन बिज़नेस के लिए बहुत अच्छे होते हैं जिन्हें कुछ खास तरह की जानकारी शेयर करनी होती है, लेकिन हो सकता है कि दूसरों के लिए ये बिल्कुल बेकार हों। ऐसे अलग-अलग तरह के कंटेंट आज़माएँ जो आपके ऑडियंस के काम के हों; इस तरह आप ऐसा कंटेंट ढूँढ पाएँगे जो आपके ब्रांड और उसे सपोर्ट करने वाले लोगों के लिए सही हो।
४. Skyscraper तकनीक
Skyscraper तकनीक बैकलिंक्स बनाने का एक आजमाया हुआ और सफल तरीका है। इस तकनीक में, ऐसी कंटेंट को खोजना होता है जो अच्छी रैंक करती हो और जिसमें बहुत सारे बैकलिंक्स हों।
इसके बाद, आपको उस कंटेंट में कमियां ढूंढनी होती हैं, जैसे कि गलत या अधूरी जानकारी। शायद Skyscraper तकनीक की सबसे अच्छी बात यह है, कि यह काम तो करती ही है, साथ ही यह आपको ऐसा क्वालिटी कंटेंट बनाने में भी मदद करती है जो आपकी वेबसाइट पर ज़्यादा ट्रैफ़िक लाता है। ज़्यादा बैकलिंक्स की वजह से ट्रैफ़िक बढ़ने और डोमेन अथॉरिटी बेहतर होने से आपकी ऑनलाइन मौजूदगी काफी मज़बूत हो जाएगी।
५. Long-form Guides
लोग ऐसी जानकारी शेयर करना पसंद करते हैं जो काम की हो, और इंटरनेट पर लंबे गाइड या फिर ब्लॉग से ज़्यादा काम की चीज़ें बहुत कम हैं। लंबे ब्लॉग्स आपको किसी टॉपिक को विस्तार से बताने का मौका देते हैं, चाहे आप ईमेल मार्केटिंग के बारे में बता रहे हों या लोगों को वेब होस्टिंग क्या हैं सिखा रहे हों। दूसरी websites इन लंबे गाइड को लिंक करना पसंद करती हैं क्योंकि ये किसी टॉपिक को शुरू से आखिर तक बहुत अच्छे से समझाते हैं। लंबे गाइड का बड़ा फ़ायदा यह है कि आपको बस इन्हें बनाना है और इंतज़ार करना है। अगर आप अच्छा कंटेंट बनाते हैं, तो लोग कभी न कभी इसे ज़रूर लिंक करेंगे।
६. Business Associations से बैकलिंक्स पाएँ
किसी Business Association का हिस्सा बनने से आपको अच्छे quality वाले बैकलिंक्स बनाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इससे आप आसानी से Resource page ढूँढ सकते हैं। कई लोकल इलाकों में business association होते हैं, खासकर ‘chamber of commerce, जो लोकल बिज़नेस की लिस्ट वाले resource page बनाए रखते हैं।
अगर आपके चैंबर की वेबसाइट पर बिज़नेस डायरेक्टरी या रिसोर्स पेज है, तो पक्का करें कि आपकी वेबसाइट वहाँ लिंक के साथ सही ढंग से लिस्टेड हो। हालाँकि लगातार बैकलिंक्स बनाने के लिए यह सबसे मज़बूत तरीका नहीं है, लेकिन अपनी domain authority को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। एक बात ध्यान में रखें कि कुछ बैकलिंक्स ऐसे हो सकते हैं जिनका आपकी domain authority पर neutral असर पड़ सकता है।
इन्हे भी पढ़े: AEO क्या होता हैं?
SEO में बैकलिंक क्यों ज़रूरी हैं?
SEO में backlinks इसलिए ज़रूरी हैं क्योंकि वह search engine जैसे कि Google को ट्रस्ट और अथॉरिटी का संकेत देते हैं, रैंकिंग सुधारते हैं और नई वेबसाइट को crawl करने में मदद करते हैं।
Backlinks के मुख्य लाभ
- Vote of Confidence: जब कोई भी अच्छी वेबसाइट आपकी वेबसाइट को लिंक देती हैं, तो Google उसे अपने कंटेंट के लिए एक अच्छा vote मानता हैं।
- बेहतर रैंकिंग: ज़्यादा और अच्छे बैकलिंक्स होने से आपकी वेबसाइट सर्च रिजल्ट में ऊपर आती है।
- आसान क्रॉलिंग: सर्च इंजन के बॉट (Bots) दूसरी साइटों के लिंक के ज़रिए आपकी नई पोस्ट या पेज तक जल्दी पहुँचते हैं।
- रेफरल ट्रैफिक: जब कोई व्यक्ति दूसरी साइट पर आपका लिंक देखकर क्लिक करता है, तो आपकी साइट पर सीधा ट्रैफिक आता है।
इन्हे भी पढ़े: Organic Marketing
Backlink बनाते वक़्त कौनसी गलतियां ना करें?
Backlink अगर आप बना रहे हैं तो यह सब गलती बिलकुल भी ना करें। Low-quality और spam वेबसाइट्स का इस्तमाल करना, और सारे लिंक्स सिर्फ homepage पर भेजना जैसी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
- बैकलिंक खरीदना: पैसे देकर सस्ते पैकेजेस या स्पैम नेटवर्क से लिंक न खरीदें, इससे Google penalty लग सकती है।
- इर्रेलेवेंट साइट्स: अपनी Niche (विषय) से अलग या बिना प्रासंगिकता वाली वेबसाइट्स से लिंक लेना।
- सिर्फ होमपेज को टारगेट करना: सारे बैकलिंक सिर्फ होमपेज पर न बनाएं, बल्कि इंटरनल और ब्लॉग पेजेस को भी महत्व दें।
- ज़्यादा गति से links बनाना: रातों-रात हज़ारों लिंक्स बनाने से बचें, यह नेचुरल नहीं लगता।
- खराब कंटेंट: बिना किसी वैल्यू या लो-क्वालिटी कंटेंट के बैकलिंक की उम्मीद न करें।
अगर आप अपनी वेबसाइट की ऑर्गेनिक रैंकिंग, डोमेन अथॉरिटी और ट्रैफिक बढ़ाना चाहते हैं, तो क्वालिटी बैकलिंक बनाना आपकी SEO रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। हालांकि, केवल अधिक संख्या में बैकलिंक बनाने के बजाय, विश्वसनीय और Relevant वेबसाइटों से मिलने वाले हाई-क्वालिटी बैकलिंक अधिक प्रभावी साबित होते हैं।
इस ब्लॉग में बताए गए तरीकों जैसे गेस्ट पोस्टिंग, वैल्यूएबल कंटेंट तैयार करना, ब्रोकन लिंक बिल्डिंग, बिजनेस डायरेक्टरी लिस्टिंग और डिजिटल PR का सही उपयोग करके आप Natural और लंबे समय तक लाभ देने वाले बैकलिंक बना सकते हैं। साथ ही, Google की गाइडलाइंस का पालन करें और किसी भी तरह की spam या paid link स्कीम से बचें, क्योंकि इससे आपकी वेबसाइट की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है।
FAQs
१. DoFollow और NoFollow बैकलिंक में क्या अंतर होता है?
DoFollow और NoFollow बैकलिंक में मुख्य अंतर यह है कि DoFollow लिंक वेबसाइट के SEO स्कोर और रैंकिंग को बढ़ाते हैं क्योंकि सर्च इंजन इन्हें फॉलो करते हैं। वहीं, NoFollow लिंक में एक खास टैग होता है जो सर्च इंजन को उस लिंक की रैंकिंग पावर को आगे न भेजने का निर्देश देता है।
२. शुरुआत में Free High Quality Backlinks कैसे बनाएं?
मुफ़्त और अच्छी क्वालिटी के बैकलिंक बनाने के लिए आप गेस्ट ब्लॉगिंग (Guest Blogging) कर सकते हैं, जिसमें दूसरी वेबसाइटों पर अपने लेख लिखकर लिंक पाए जाते हैं। इसके अलावा, टूटी हुई कड़ियों (Broken Links) को ढूंढकर ठीक कराना और अन्य ब्लॉग्स पर अच्छे व उपयोगी कमेंट्स करना भी बेहतरीन और असरदार तरीके हैं।
३. क्या Auto Backlink Generator टूल्स का इस्तेमाल करना चाहिए?
आपको कभी भी ऑटोमैटिक या फ्री बैकलिंक जनरेटर टूल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये टूल्स स्पैम और कम क्वालिटी वाले लिंक्स बनाते हैं, जिससे सर्च इंजन आपकी वेबसाइट को ब्लॉक या बैन कर सकते हैं।

