जब आपको ऑनलाइन प्रेज़ेंस बनानी हो तो आपको ज़रूरत हैं एक डोमेन नेम की। यह डोमेन आपकी वेबसाइट की ऑनलाइन पहचान बताती हैं। डोमेन नेम आपकी वेबसाइट का एड्रेस होता हैं जिसे सर्च इंजिन पर सर्च करना काफी आसान रहता हैं।
एक custom domain नेम में आपके पर्सनल और बिज़नेस ब्रांड नेम भी मौजूद होता हैं। यह बाकी जेनरिक डोमेन से अलग होता हैं जहाँ सिर्फ वर्ड और फ़्रेसेस मौजूद होते हैं।
उदाहरण के तौर पर, सोचिए आप एक cake shop चला रहे हैं जिसका नाम हैं fresh bakery। Custom domain नेम में आप अपने बिज़नेस को freshbakeryno1.com ऐसा रख सकते हैं जिससे पता चलता हैं कि यह बेकरी no.1 हैं आपके शहर में।
बाकी अगर आपको विस्तार से जानना हैं इस बारे में तो हमारा यह आर्टिकल कस्टम डोमेन नेम क्या हैं ज़रूर पढ़े।
विषयसूची
इन्हे पढ़े: अपनी वेबसाइट के लिए डोमेन नेम कैसे रजिस्टर करे?
कस्टम डोमेन का मतलब समझे
एक custom domain नेम पर्सनलाइज़्ड वेब एड्रेस होता हैं जो ब्रांड को रिप्रेसेंट करता हैं जिससे कस्टमर्स आपको ऑनलाइन आसानी से और जल्दी ढूंढ सकते हैं। यह एक प्रोफेशनल, यूनिक, और याद रखने में आसानी वाला डोमेन नेम हैं। वही दूसरी ओर, account domain एक प्रकार का फ्री, जेनरिक वेब एड्रेस, जिसमे एक website builder भी होता हैं और उसमे नाम भी शामिल होता हैं, जैसे कि www.yourbusiness.platformname.com।
शुरूआती दौर में account domain काफी हद तक काम करता हैं लेकिन custom domain की वजह से आप क्रेडिबिलिटी स्थापित कर सकते हैं जिससे बिज़नेस की प्रोफेशनल इमेज और भी बढ़ सके। इस डोमेन की वजह से आप लगातार ऑनलाइन प्रेसेंस बना सकते हैं बाकी सभी प्लेटफॉर्म्स और मार्केटिंग कंटेंट के लिए।
ऑनलाइन कैंपेन के लिए custom domain क्यों ज़रूरत हैं?
ऑनलाइन आने का आपका जो भी कारण हो, एक कस्टम डोमेन नेम आपको एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
freshbakeryno1.com का उदाहरण लीजिए। “bakery” और “fresh” जैसे कीवर्ड शामिल करने का मतलब है कि आपके वेब विज़िटर को इस बात का कोई भ्रम नहीं होगा कि वे आपकी वेबसाइट की कंटेंट से क्या सीखने वाले हैं। लेकिन यह तो बस शुरुआत है। कस्टम डोमेन रखने के और भी कई फायदे हैं।
इन्हे पढ़े: कंट्रोल-पैनल में डोमेन और सब-डोमेन कैसे मैनेज करें?
Custom Domain के फायदे

ब्रांडिंग और प्रोमोशन
कस्टम डोमेन के साथ ब्लॉग बनाने से लेकर एक विशाल वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म तक, डोमेन नेम एक व्यक्ति या व्यवसाय के रूप में आपकी पहचान को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
आप अपने कस्टम डोमेन के बारे में लगातार प्रचार करेंगे SMS या फिर बिलबोर्ड के ज़रिये। जितना ज़्यादा आपका कस्टम डोमेन नेम दिखेगा उतना ज़्यादा ही आपका ब्रांड का प्रचार होने वाला हैं। साथ ही इससे आपकी ब्रांड की पहुंच बढ़ जाती हैं।
ग्राहकों का भरोसा
अगर आप फ़ास्ट फ़ूड जैसे बर्गर के शौक़ीन हैं तो आप वही होटल्स को चुनना चाहेंगे जिसपर आपको भरोसा हो। यही सेम तरीका आपके वेबसाइट की एड्रेस के लिए भी लागू होता हैं। आप यह आर्टिकल इसलिए पढ़ रहे हैं क्यूंकि आपको माइल्सवेब ब्रांड पर भरोसा हैं। अगर आप अपने सर्च बार में https://hi.milesweb.in/tutorials/custom-domain-kya-hai, यह टाइप करते हैं तो आपको हमारा आर्टिकल नज़र आएगा। एक वफादार रीडर के रूप में, आप जानते हैं कि hi.milesweb.in को देखकर आपको अपने पसंदीदा और भरोसेमंद ब्रांड की एक शानदार गाइड पढ़ने को मिलेगी।
आसान सर्चेस के लिए
जब कोई कस्टमर, इन्वेस्टर या सप्लायर जब वेबसाइट को ढूंढेंगे, एक कस्टम नेम आसान कर देता हैं आपकी ब्रांड के सर्च को करने के लिए। यह वैसे तो SEO पर ज़्यादा असर डालता हैं क्यूंकि Google को आसानी होती हैं आपके ब्रांड को इंडेक्स करने के लिए। इससे आपके ब्रांड रिलेटेड सर्चेस की संख्या बढ़ जाती हैं जो आपके बिज़नेस से जुड़े हो।
डिस्क्वेराबिलिटी
अपने ब्रांडेड कंटेंट को सर्च इंजिन के लिए ऑप्टिमाइज़ करना सबसे ज़रूरी काम हैं इंटरनेट की दुनिया में। और अगर आपका कस्टम डोमेन मैच होता हैं उससे जो लोग ढूंढ रहे हैं इंटरनेट पर, तो सर्च इंजिन आपके डोमेन को टॉप पर रैंक कराएगा। और जितना ऊपर रैंक होगा उतना ही जल्दी आपको क्लिक्स और विज़िबिलिटी मिलेगी।
सबसे अच्छा कस्टम डोमेन नेम कैसे चुने?
- व्यावसायिक गतिविधि को दिखाए: ऐसा डोमेन नेम चुनें जो आपके ग्राहक को आसानी से यह बता सके कि आपका व्यवसाय किस बारे में है।
- छोटा और सरल रखें: अपने व्यवसाय के नाम का ही उपयोग करने का प्रयास करें। यदि नाम लंबा है, तो उसे छोटा रखने की कोशिश करें।
- यूनिक रखें: डोमेन नेम कम्पीटीटर्स के डोमेन नेम से मिलता-जुलता नहीं होना चाहिए ताकि ग्राहक आपकी वेबसाइट को आसानी से पहचान सकें।
- विशेष वर्णों और हाइफ़न से बचें: ये आमतौर पर नाम को याद रखना कठिन बना देते हैं और ग्राहक को किसी कम्पीटीटर्स की वेबसाइट पर ले जा सकते हैं। अक्षरों और संख्याओं का ही उपयोग करें।
- सही डोमेन एक्सटेंशन चुनें: “.com” व्यावसायिक वेबसाइटों के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला और रिकमंडेड डोमेन एक्सटेंशन है। यदि व्यवसाय के लिए अधिक उपयुक्त हों तो “.net”, “.org”, “.io” या country-specific एक्सटेंशन का उपयोग करें।
- SEO ऑप्टीमाइज़्ड बनाएं: एक सामान्य डोमेन नेम टॉप सर्च इंजिन रिज़ल्ट पेजेस में दिखाई नहीं दे सकता है। एक यूनिक नाम का उपयोग करना एक अच्छा विचार है जो ब्रांड और व्यवसाय को दर्शाता हैं।
इन्हे पढ़े: सबडोमेन क्या होता है – जानें इसका उपयोग और कैसे बनाते हैं
माइल्सवेब कैसे आपको मदद कर सकता हैं?
माइल्सवेब आपको कस्टम डोमेन नेम को समझने और खरीदने में बहुत आसानी से मदद कर सकता है। अगर आप वेबसाइट बनाने में नए हैं, तो डोमेन नाम, होस्टिंग और टेक्निकल सेटिंग्स जैसे terms आपको उलझा सकते हैं। माइल्सवेब एक भरोसेमंद भारतीय रजिस्ट्रार है जो हिंदी में भी सपोर्ट देता है। यहाँ आपको सस्ते दामों पर .com, .in, .org जैसे कई डोमेन मिल जाते हैं, और DNS मैनेजमेंट, फॉरवर्डिंग, प्राइवेसी प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएँ भी आसानी से मिल जाती हैं।
इसके अलावा, माइल्सवेब आपके कस्टम डोमेन को ब्रांडिंग और SEO के लिए पूरी तरह तैयार करने में गाइड करता है। जब आप अपना डोमेन यहाँ से खरीदते हैं, तो उसे वर्डप्रेस, ब्लॉगर या किसी भी होस्टिंग से जोड़ना बहुत सरल हो जाता है। उनका नॉलेज बेस और कस्टमर सपोर्ट हर कदम पर आपकी मदद करता है – डोमेन चुनने से लेकर उसे लाइव करने तक। यानी माइल्सवेब सिर्फ एक डोमेन बेचने वाली साइट नहीं, बल्कि आपका टेक्निकल पार्टनर है, जो आपकी ऑनलाइन पहचान बनाने में वास्तविक मदद देता है।
अंत में, कस्टम डोमेन नेम आपकी वेबसाइट को एक प्रोफेशनल पहचान देता है और ऑनलाइन भरोसा बढ़ाने में मदद करता है। यह याद रखने में आसान होता है, ब्रांड वैल्यू मजबूत करता है और बिज़नेस को अधिक विश्वसनीय बनाता है। चाहे आप ब्लॉग शुरू कर रहे हों, ऑनलाइन स्टोर बना रहे हों या कंपनी की वेबसाइट लॉन्च कर रहे हों, सही कस्टम डोमेन नेम आपके डिजिटल सफर की मजबूत शुरुआत साबित हो सकता है।
FAQs
१. डोमेन नेम क्या होता है?
डोमेन नेम इंटरनेट पर आपकी वेबसाइट का एक विशिष्ट पता (Address) होता है, जैसे कि google.com या wikipedia.org| यह जटिल IP एड्रेस (जैसे: 192.168.1.1) की जगह इस्तेमाल किया जाता है ताकि लोग इसे आसानी से याद रख सकें।
२. कस्टम डोमेन क्या होता है?
कस्टम डोमेन एक ऐसा ब्रांडेड नाम है जिसे आप अपनी पसंद से खरीदते हैं, जैसे yourbrand.com| यह मुफ़्त में मिलने वाले सब-डोमेन (जैसे: yourbrand.wordpress.com) से अलग होता है और आपके बिज़नेस को अधिक प्रोफेशनल और विश्वसनीय बनाता है।
३. डोमेन नेम में कितना खर्चा आता है?
एक साधारण .com या .in डोमेन की कीमत आमतौर पर ₹600 से ₹1200 प्रति वर्ष के बीच होती है। हालांकि, प्रीमियम डोमेन या खास एक्सटेंशन (जैसे .ai या .tech) की कीमत इससे काफी अधिक हो सकती है।
४. डोमेन नेम कैसे बनाएं?
डोमेन नेम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक ‘डोमेन रजिस्ट्रार’ (जैसे MilesWeb) पर जाकर अपना मनपसंद नाम सर्च करना होगा। यदि वह उपलब्ध है, तो आप अपनी जानकारी दर्ज करके और भुगतान करके उसे अपने नाम पर रजिस्टर कर सकते हैं।

