ऑनलाइन पेमेंट ऍप क्या होता हैं?

March 3, 2026 8 min Read
online-payment-app-kya-hota-hai

ऑनलाइन पेमेंट आज के ज़माने में एक बेहतरीन तरीका हैं  पैसा चुकाने का। डिजिटल इंडिया में यह एक अच्छा ज़रिया हैं आपके ट्रांसक्शन्स को आसान करने का। UPI, Google Pay, Paytm, PhonePe, और भी कई सारे मोबाइल ऍप्स मौजूद हैं जो आपके पेमेंट को आसान करते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इंटरनेट डेटा की और एक मोबाइल की। रिपोर्ट्स की माने तो UPI का टोटल ट्रांसक्शन्स जनवरी २०२६ में २१.७ बिलियन हुए जिनकी कीमत ₹२८.३३ लाख करोड़ थी। इस ब्लॉग में आप देखेंगे कि ऑनलाइन पेमेंट्स क्या होता हैं और यह कैसे काम करते हैं।

विषयसूची

ऑनलाइन पेमेंट ऍप्स क्या हैं?

ऑनलाइन पेमेंट ऍप्स मोबाइल बेस्ड ऍप्लिकेशन्स हैं जो यूज़र्स को पेमेंट के लेन देन के लिए बनाए गए। यह एक प्रकार के डिजिटल करेंसी की तरह काम करता हैं।  ऑनलाइन पेमेंट ऍप्स UPI (Unified Payment Interface) का इंटरफेस इस्तमाल करते हैं। आप QR कोड को स्कैन कर के किसी भी व्यक्ति या मर्चंट को पैसे दे सकते हैं। नीचे दिए गए हैं भारत के टॉप ऑनलाइन पेमेंट्स ऍप के बारे में बताया गया हैं।

भारत के पॉप्युलर ऑनलाइन पेमेंट ऍप्स

india-ke-popular-payment-apps

१. PhonePe

PhonePe से आप पैसे का लेन देन आसानी से कर सकते हैं। Paytm की तरह आप इससे भी बिल्स पे करना, रिचार्ज करना और बाकी काम कर सकते हैं। आप इसमें किसी भी प्रकार के ट्रवेलिंग टिकट्स भी बुक कर सकते हैं। 

इसमें आपको मिलेंगे कई सारे कूपन्स जिससे आप अपनी शॉपिंग में डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। अगर यह ऍप आपके पास है तो काफी ज़्यादा आसान हैं ऑनलाइन पेमेंट करना।  बिना कोई अतिरिक्त ऍप्स के आप PhonePe का इस्तमाल कर सकते हैं। इसलिए यह पहले स्थान पर आता हैं भारत में ऑनलाइन पेमेंट ऍप्स के मामले में जिसके पास ४७% से ज़्यादा मार्किट शेयर हैं।

२. Google Pay

Google Pay भारत का बेहतरीन पेमेंट ऍप है जिसे पहले Tez के नाम से जाना जाता था। PhonePe के बाद यह सबसे ज़्यादा इंस्टॉल किया जाने वाला ऑनलाइन पेमेंट ऍप हैं। 

इसमें कई प्रकार के फैसिलिटीज़ मौजूद हैं साथ ही एक यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस भी जो पेमेंट को और भी आसान बनाते हैं। आजकल आप इससे पर्सनल लोन भी ले सकते हैं और कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं हर ट्रांसक्शन पर।

३. Paytm

वर्ष २०१६ में जब नोटबंदी हुई थी तब यह ऍप काफी ज़्यादा पॉप्युलर हुआ था। भारत के सबसे प्रसिद्ध फिनटेक कंपनियों में से एक Paytm काफी चर्चित ऑनलाइन पेमेंट ऍप हैं। वर्ष २०२६ की बात करे तो इसका मार्किट शेयर ७-८ प्रतिशत हैं और तीसरा सबसे ज़्यादा इस्तमाल किये जाने वाला ऑनलाइन पेमेंट ऍप हैं।

फिर चाहे आपका बिजली बिल हो, मोबाइल रिचार्ज, स्कूल फ़ीस, या फिर टैक्स भरना, हर चीज़ मुमकिन हैं इस Paytm ऍप के ज़रिये। Paytm ऍप B2B और B2C पेमेंट सेवाएं प्रदान करता हैं।

४. BHIM (Bharat Interface for Money)

NPCI (National Payments Corporation of India) ने २०१६ में UPI ऍप को लॉन्च किया। मज़े की बात यह हैं कि BHIM और UPI टेक्नोलॉजी को एक ही कंपनी NPCI मैनेज करती हैं। BHIM का इंटरफेस ही बाकी पेमेंट ऍप्स जैसे कि Google Pay, PhonePe, MobiKwik और बाकी पर इंटेग्रेट किए गए हैं। BHIM, NPCI द्वारा मैनेज करने के बावजूद वह कभी मार्किट में पॉप्युलर नहीं हो पाया। 

लेकिन इसका इंटेरफेस बेहतरीन हैं और कई सारे बैंक के भी ऍप्स या फिर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स इसके ज़रिए पेमेंट्स स्वीकार करते हैं। अगर आपको जानना हैं कि UPI ऍप्स क्या होते हैं तो हमारा ब्लॉग UPI क्या होता हैं ज़रूर पढ़े।

५. CRED

CRED एक बेंगलुरु स्थित फिनटेक कंपनी हैं जो सिर्फ उन यूज़र्स के लिए सही हैं जिनका क्रेडिट स्कोर ७५० के ऊपर हैं। यह ज़्यादातर आपके क्रेडिट कार्ड बिल्स और UPI पेमेंट्स को मैनेज करने के लिए हैं। इसमें कैशबैक काफी अच्छे से काम करता हैं जिससे आप कई सारे चीज़े रिवार्ड्स पर भी खरीद सकते हैं।  

यूज़र्स हर ट्रांसक्शन पर कुछ CRED कॉइंस प्राप्त कर सकते हैं जो वो अपने अगले बिल पेमेंट्स, रेंट डिस्कोउन्ट्स, और लाइफस्टाइल पर्क्स में इस्तमाल कर सकते हैं। इस ऍप के ज़रिये एक्सपेंस ट्रैकिंग, क्रेडिट मॉनिटरिंग, UPI ट्रांफॉस और पर्सनल लोन भी ले सकते हैं।  

६. MobiKwik

MobiKwik कुछ पुराने ऑनलाइन पेमेंट वॉलेट्स में से एक हैं जो पूरा UPI का सपोर्ट प्रदान करते हैं। मई २०२४ की बात करें तो यह कम से कम रेवेन्यू का २३% शेयर प्रीपेड वॉलेट ट्रांसक्शन्स से आता हैं। उसी साल MobiKwik ने अपना UPI फीचर लॉन्च किया जिससे यह सीधा वॉलेट से भी भुगतान कर सकते हैं। 

अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है तो MobiKwik का वॉलेट काम आता हैं। इसमें आपको ZIP EMI जैसे फीचर भी मिलते हैं जिससे आप Buy Now, Pay Later कर सकते हैं। एक अच्छा फाइनेंसियल प्रोडक्ट फिक्सड डिपोसिट ९.५% तक के ब्याज भी MobiKwik में शामिल हैं।

७. HDFC PayZapp

HDFC PayZapp एक डिजिटल पेमेंट ऍप हैं HDFC बैंक द्वारा। इस ऑनलाइन पेमेंट ऍप की बात करे तो यह ना सिर्फ HDFC, बल्कि नॉन-HDFC ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध हैं। वर्ष २०२२ में लॉन्च होने के बाद यह सालाना १५% से ग्रो कर रहा हैं। यह ऍप कम से कम ८% पुरे डिजिटल पेमेंट्स भारत में संभालता हैं। PayZapp के साथ, यूज़र्स UPI पेमेंट कर सकते हैं या अपने वॉलेट बैलेंस का उपयोग कर सकते हैं। 

यह पहले से लिंक किए गए कार्डों का उपयोग करके एक क्लिक में भुगतान की सुविधा देता है और त्वरित बिल भुगतान और मोबाइल रिचार्ज की अनुमति देता है। यूज़र्स SmartBuy का इस्तमाल करके खरीदारी भी कर सकते हैं, जो Axis Bank के ऑफ़र के समान एक रिवॉर्ड प्लेटफ़ॉर्म है। ऍप फ़ास्ट चेकआउट के लिए QR और NFC बेस्ड पेमेंट को सपोर्ट करता है।

८. ICICI iMobile Pay

ICICI iMobile Pay एक बेहतरीन मोबाइल बैंकिंग और UPI ऍप है जो ICICI Bank ने बनाया हैं। यह भी HDFC PayZapp के ज़रिये ICICI iMobile Pay ने १० मिलियन नए अन्य बैंक के यूज़र्स अपने ऍप से जोड़े हैं। मार्च २०२५ में ही यह ऍप ने ७३० मिलियन UPI ट्रांसक्शन्स को अंजाम दिया हैं। यह ऑनलाइन ऍप ४०० से अधिक सेवा प्रदान करता हैं और आप किसी भी बैंक का अकाउंट इसमें लिंक कर सकते हैं। 

iMobile Pay सिर्फ UPI तक ही सीमित नहीं है। यह सेविंग्स अकाउंट खोलने, लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने और फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड या स्टॉक में निवेश मैनेज करने जैसी पूरी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है। साथ ही इससे यूज़र्स अपने खर्चों पर नज़र रख सकते हैं, बजट सेट कर सकते हैं और तुरंत प्री-अप्रूव्ड RuPay क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

९. WhatsApp Pay

WhatsApp वैसे में तो एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है लेकिन वर्ष २०२० से NPCI के अप्रूवल के बाद इन्होने भी अपना UPI पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया हैं। WhatsApp Pay को ऍप के ५०० मिलियन से अधिक यूज़र्स के विशाल आधार का लाभ उठाने के लिए डिज़ाइन किया गया था। दिसंबर २०२४ तक, इसने लगभग ५७.७ मिलियन लेनदेन प्रोसेस किए, जिनकी कुल कीमत ₹४,३४८ करोड़ थी।

इसकी मुख्य विशेषता हैं कि यह इन-चैट पेमेंट सर्विस Meta द्वारा देता हैं जिसमे आप चैटिंग के साथ पैसे की भी लेन देन कर सकते हैं, वो भी बिना चैट बंद किया।  यह BHIM UPI के माध्यम से काम करता है और यूज़र्स के मौजूदा बैंक खाते से जुड़ जाता है; इसके लिए किसी अलग ऍप या वॉलेट की ज़रूरत नहीं होती है। हालांकि, १० करोड़ से अधिक यूज़र्स द्वारा इस सुविधा को सक्रिय करने के बावजूद, आज इसका एक्टिव उपयोग करने वाले यूज़र्स की संख्या १ करोड़ से भी कम है।

 १०. Slice

Slice एक UPI आधारित ऍप है जो क्रेडिट के कंसेप्ट पर बेस्ड है। यह यूज़र्स को एक वर्चुअल RuPay “Slice Card” प्रदान करता है जो प्रीपेड क्रेडिट लाइन की तरह काम करता है। वित्त वर्ष 2022-23 में, Slice ने ₹८६७.८ करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के ₹२९२.९ करोड़ से अधिक था। इस ऍप ने Google Play Store पर १० मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है।

यूज़र्स बिना क्रेडिट कार्ड के भी वर्चुअल क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं और UPI भुगतान कर सकते हैं। Slice बिना किसी जॉइनिंग शुल्क के वर्चुअल RuPay कार्ड प्रदान करता है। ब्याज केवल ₹७५,०००  तक के लोन पर ही लिया जाता है, जिससे यह फ्लेक्सिबल और एक्सेसिबल बन जाता है।Slice UPI लेनदेन, मोबाइल और DTH रिचार्ज और बिल पेमेंट भी सपोर्ट करता है। ऍप में ऐसे इंटेग्रेटेड फ़ीचर हैं जो यूज़र्स को अपने खर्चों को ट्रैक करने, खर्च का एनालिसिस करने और अपने मासिक बजट की योजना बनाने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स आज के डिजिटल युग की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं। ये न केवल लेन-देन को आसान, तेज़ और सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि कैशलेस अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देते हैं। घर बैठे बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग और मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाएँ अब कुछ ही क्लिक में संभव हैं।

भविष्य में ऑनलाइन पेमेंट ऍप्स का उपयोग और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि लोग सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिस तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कंपनियाँ, जैसे MilesWeb, ऑनलाइन सेवाओं को सरल और भरोसेमंद बना रही हैं, उसी तरह पेमेंट ऐप्स भी हमारी डिजिटल लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं।

FAQs

१. क्या बिना इंटरनेट के ऑनलाइन पेमेंट हो सकती है?

हाँ, आप *USSD कोड (*99#) का उपयोग करके बिना इंटरनेट के पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा, UPI Lite जैसे फीचर्स छोटे भुगतान को आसान बनाते हैं, जिससे कम नेटवर्क या बैंक सर्वर की दिक्कत होने पर भी ट्रांज़ैक्शन किया जा सकता है।

२. क्या ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स २४/७ काम करते हैं?

जी हाँ, UPI और नेट बैंकिंग की सुविधा २४ घंटे और ३६५ दिन उपलब्ध रहती है। आप किसी भी समय, चाहे रविवार हो या कोई त्योहार, तुरंत ट्रांज़ैक्शन कर सकते हैं।

३. क्या एक फोन में एक से ज्यादा पेमेंट ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं?

हाँ, आप एक ही मोबाइल में Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे कई ऐप्स चला सकते हैं। ये सभी ऐप्स एक ही बैंक अकाउंट से लिंक हो सकते हैं, जिससे आपको भुगतान के लिए ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

४. कैशलेस पेमेंट के क्या फायदे हैं?

इसका सबसे बड़ा फायदा सुरक्षा और हर खर्च का डिजिटल रिकॉर्ड है। साथ ही, आपको छुट्टे पैसे (चिल्लर) की चिंता नहीं रहती और कई बार ट्रांज़ैक्शन पर कैशबैक या रिवॉर्ड भी मिलते हैं।

The Author

मै एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ जो पिछले कुछ वर्षों से MilesWeb के साथ काम कर रहा हूँ। मै विभिन्न प्रकार की कंटेंट लिखने में माहिर हूँ, जिसमें ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कॉपी, और सोशल मीडिया भी शामिल है।