Domain Authority क्या हैं?  

August 19, 2026 6 min Read Sommaya Singh
domain-authority-kya-hai

सर्च इंजिन काफी सारे parameters के हिसाब से वेब पेज को रैंक करते हैं। उसमे से एक हैं domain authority। यह जो मेट्रिक हैं इसे Moz नाम की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी ने बनाया हैं। इससे यह पता चलता हैं कि वेबसाइट को search engine results pages (SERPs) पर रैंक होने में कितना वक़्त लग सकता हैं।  और भी इसके बारे में जानने के लिए यह ब्लॉग domain authority क्या हैं ज़रूर पढ़े।

विषयसूची

Domain Authority का मतलब

Domain Authority (DA) जिसे हम लोग website authority भी कहते हैं, यह दर्शाता हैं कि एक डोमेन में कितनी ताकत हैं। यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि कितनी backlinks उस डोमेन पर पॉइंट होती हैं और बाकी SEO फैक्टर्स सही हैं या नहीं। 

यह नाम पहली बार Moz द्वारा बनाया गया था जो हर वेब पेज या फिर URL का DA स्कोर बताता हैं। आज की तारीख में DA स्कोर एक महत्वपूर्ण concept हैं डोमेन अथॉरिटी को नापने के लिए। 

डोमेन अथॉरिटी दरअसल यह बताता हैं कि एक डोमेन में कितनी ताकत हैं। अगर एक डोमेन में high-quality बैकलिंक्स मौजूद हैं वो भी अच्छे वेब पेज के तो ऐसे में उस डोमेन का अथॉरिटी स्कोर ज़्यादा रहेगा। इसके उल्टा अगर डोमेन नया हैं और काफी कम लिंक्स है तो उसका डोमेन अथॉरिटी स्कोर भी कम रहेगा।

इन्हे भी पढ़े: डोमेन नेम कैसे चेक करें?

Domain Authority कैसे कैलकुलेट होता हैं?

Moz कैलकुलेट करता हैं Domain Authority एक मशीन लर्निंग अल्गोरिथम के वजह से जो काफी सारे फैक्टर्स को मिला कर बनता हैं। यह अक्सर बैकलिंक डेटा पर आधारित होता हैं।

अन्य फैक्टर्स root domains लिंक करना, उस लिंक की क्वालिटी मापना और बाकी सिग्नल जो रैंकिंग दिखाते हैं कई सारे सर्च रिज़ल्ट्स में। डोमेन का DA स्कोर काफी महत्वपूर्ण मापदंड हैं जो रैंकिंग निर्धारित करता हैं।

लेकिन एक बात याद रखें कि DA स्कोर कोई रैंकिंग फैक्टर नहीं जिसका असर नहीं होता SERPs पर। यह स्कोर बनाया गया हैं पुरे डोमेन की strength और बाकी डोमेन के मुकाबले गुणवत्ता के लिए।

जो वेबसाइट्स पर बैकलिंक पोर्टफोलियो और अच्छी क्वालिटी वाला होता हैं, उनका स्कोर आमतौर पर अधिक होता हैं, जबकि कम या निम्न-गुणवत्ता वाले लिंक वाली साइट्स का स्कोर अक्सर काम होता हैं। 

उदाहरण के लिए, यदि Facebook.com को एक अरब नए लिंक मिलते हैं, तो बाकी साइट्स का DA, Facebook की तुलना में गिर जाएगा। चूंकि Facebook जैसे अधिक स्थापित और विश्वसनीय डोमेन के लिंक प्रोफाइल व्यापक होते हैं, इसलिए वे उच्च-DA वाले slot पर अधिक जगह घेरते हैं, जिससे कम मजबूत लिंक प्रोफाइल वाले अन्य डोमेन के लिए स्केल के ऊपरी हिस्से में कम जगह बचती है।

इन्हे भी पढ़े: कस्टम डोमेन नेम क्या हैं?

डोमेन अथॉरिटी स्कोर कैसे बढाए?

domain-authority-score-kaise-badhaye

 १. अच्छी क्वालिटी वाले बैकलिंक्स बनाना 

ऑथॉरिटेटिव वेबसाइट्स से फोकस करें लिंक्स बनाने का। बैकलिंक को नेचुरल तरीके से ले सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको कंटेंट काफी रिसर्च के साथ, एक्सपर्ट गाइड, और शेयर करने वाले इंडस्ट्री रिपोर्ट्स होते हैं।

२. गलत बैकलिंक्स हटाएँ 

आप अपने वेबसाइट की link audit लगातार करते रहें और जितने भी हार्मफुल लिंक हैं जो site की authority पर असर डालते हैं। इसके लिए आप Moz  जैसे टूल्स का इस्तमाल कर सकते हैं।

३. On-Page SEO ऑप्टिमाइज़ करना 

ध्यान रखें कि आपका कंटेंट किसी सर्च इंटेंट और secondary keywords के हिसाब से लिखा होना चाहिए। अगर उसमे सही headings या फिर साफ structures नहीं तो readers को या फॉर crawlers को उसे समझने में दिक्कत होगी। इसलिए ध्यान रखिए कि साफ़ सुथरा स्ट्रक्चर होना आपके कंटेंट में काफी ज़रूरी हैं।

४. यूज़र एक्सपीरियंस को सुधार करें 

एक मोबाइल-फ्रेंडली वेबसाइट वो भी अच्छे नेविगेशन विज़िटर्स को बढ़ावा देते हैं लम्बे समय तक रहने और कंटेंट के साथ engage रखने के लिए। इससे पेज स्पीड, उसकी डिज़ाइन, और readability बढ़ती हैं जो SEO को सपोर्ट करता हैं।

५. एक मज़बूत मज़बूत internal linking स्ट्रेटेजी   

Internal link का इस्तमाल कर के यूज़र्स को सही दिशा देते हैं और आपकी link equity को डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। एक सही और स्ट्रक्चर्ड लिंक स्ट्रेटेजी क्रॉलबिलिटी और user engagement को बढावा देता हैं।

६. अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाने पर ध्यान दें

ऐसा काम का कंटेंट पब्लिश करें जो ऑडियंस के सवालों के जवाब दे और उनकी समस्याओं को हल करे। जो कंटेंट यूज़र की ज़रूरतों को पूरा करता है, उसके रैंक करने और नैचुरल बैकलिंक्स पाने की संभावना ज़्यादा होती है।

इन्हे भी पढ़े: सबडोमेन क्या होता है?

डोमेन अथॉरिटी SEO के लिए क्यों ज़रूरी हैं?

एक अच्छी Search Engine Ranking में मुकाबला करने की आपकी वेबसाइट की क्षमता को समझने के लिए Domain Authority (DA)  ज़रूरी होता हैं। हालाँकि Google इसे सीधे ranking factor के तौर पर इस्तमाल नहीं करता, लेकिन DA आपको अपनी कैटेगरी में दूसरी साइट्स के मुकाबले अपनी साइट की मज़बूती का अंदाज़ा लगाने में मदद करता है।

  • अपने डोमेन अथॉरिटी स्कोर का analysis करके आप ये कर सकते हैं:
  • अपनी link-building कोशिशों की असरदारता का अंदाज़ा लगाना
  • Competitors के मुकाबले अपनी परफ़ॉर्मेंस को मापना
  • अपनी ऑनलाइन विज़िबिलिटी को बेहतर बनाने और ज़्यादा ऑर्गेनिक ट्रैफ़िक लाने के मौकों की पहचान करना

उदाहरण के लिए, अगर आपके कंपटीटर्स का DA स्कोर ज़्यादा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि उनके इनबाउंड लिंक्स ज़्यादा मज़बूत हैं या उनकी ऑफ़-पेज और ऑन-पेज SEO रणनीतियाँ बेहतर हैं। इसे समझने से आपको अपनी रणनीति को बेहतर बनाने और अंतर को कम करने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

Domain Authority (DA) आपकी वेबसाइट की ऑनलाइन ताकत और विश्वसनीयता को मापने का एक बेहतरीन पैमाना है। हालांकि यह सीधे तौर पर गूगल का कोई ऑफिशियल रैंकिंग सिग्नल नहीं है, लेकिन एक हाई DA स्कोर यह साफ दर्शाता है कि आपका ब्लॉग सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अपने ब्लॉग की अथॉरिटी को रातों-रात नहीं बढ़ाया जा सकता, इसके लिए आपको धैर्य और निरंतरता की जरूरत होगी।

यदि आप नियमित रूप से High-Quality Content लिखते हैं, तकनीकी एसईओ कमियों को दूर करते हैं और भरोसेमंद साइटों से Quality Backlinks प्राप्त करते हैं, तो आपकी वेबसाइट का DA स्कोर और सर्च रैंकिंग दोनों ही समय के साथ जरूर बेहतर होंगे। इसलिए, केवल नंबरों के पीछे भागने के बजाय अपने यूजर्स को बेहतरीन वैल्यू देने पर ध्यान केंद्रित करें।

FAQs

1. क्या DA स्कोर कम भी हो सकता है?

हाँ, अगर आपकी वेबसाइट के अच्छे बैकलिंक्स हट जाते हैं या बड़ी वेबसाइटों का ग्राफ तेजी से बढ़ता है, तो आपका स्कोर कम हो सकता है।

2.Page Authority (PA) और Domain Authority (DA) में क्या अंतर है?

DA पूरी वेबसाइट की रैंकिंग क्षमता को मापता है। PA वेबसाइट के किसी एक सिंगल पेज (Single Page) की रैंकिंग क्षमता को मापता है।

3. वेबसाइट का DA स्कोर फ्री में कैसे चेक करें?

आप Moz Link Explorer या Ahrefs Website Authority Checker जैसे फ्री टूल्स का उपयोग करके अपनी वेबसाइट का स्कोर देख सकते हैं।

The Author

मै एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ जो पिछले कुछ वर्षों से MilesWeb के साथ काम कर रहा हूँ। मै विभिन्न प्रकार की कंटेंट लिखने में माहिर हूँ, जिसमें ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कॉपी, और सोशल मीडिया भी शामिल है।