कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्या हैं?

Updated on February 14, 2026 7 min Read
computer-programming-kya-hai

कोई शक नहीं कि कंप्यूटर्स ने इंसान का काम काफी आसान कर दिया हैं। इसकी वजह से कई सारे जॉब्स बने और एक डिजिटिल क्रांति की शुरुआत हुई। अब चाहे फाइनेंसियल ट्रांसैक्शन हो या फिर रोज़ का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेज करना है, कंप्यूटर कोई भी कार्य करने में सक्षम हैं। लेकिन यह सब कैसे मुमकिन हो सकता हैं? जवाब हैं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के ज़रिये। इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्या हैं? और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कैसे सीखे?

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग विशिष्ट कार्यों को सुगम बनाने के लिए निर्देशों का एक समूह मात्र है। इन निर्देशों की आवश्यकताओं या उद्देश्यों के आधार पर, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग दो संख्याओं को जोड़ने जितना सरल हो सकता है। लेकिन, यह तापमान सेंसर से डेटा पढ़कर थर्मोस्टेट को एडजस्ट करने, जटिल शेड्यूलिंग या महत्वपूर्ण रिपोर्ट तैयार करने के लिए डेटा को सॉर्टेड करने, या गेम में खिलाड़ियों को बहुस्तरीय दुनिया और चुनौतियों से गुजारने जितना जटिल भी हो सकता है।

विषयसूची

कंप्यूटर प्रोग्राम का मतलब

कंप्यूटर प्रोग्राम दरअसल एक कोड होता है जिसे कंप्यूटर पर विशिष्ट कार्यों को पूरा करने के लिए एक्ज़िक्युट  किया जाता है। यह कोड प्रोग्रामर द्वारा लिखा जाता है। प्रोग्रामिंग मशीनों को निर्देशों का एक कलेक्शन देने की प्रक्रिया है जो यह बताता है कि प्रोग्राम को कैसे एक्ज़िक्युट किया जाना चाहिए। एक कंप्यूटर प्रोग्रामर अपना पूरा करियर विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं और उपकरणों को सीखने में बिताते हैं ताकि वे प्रभावी ढंग से कंप्यूटर प्रोग्राम बना सकें।

कुछ अन्य लैंग्वेजेस कंपाइलर का उपयोग नहीं करती हैं। बल्कि, ये लैंग्वेजेस एक इंटरप्रेटर का उपयोग करती हैं जो कोड को पढ़ता और एक्ज़िक्युट करता है। इंटरप्रेटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस के उदाहरण JavaScript और PHP हैं।

एक बार कोड एक्ज़िक्युट हो जाने के बाद, कंप्यूटर प्रोग्राम चल सकता है। विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर प्रोग्रामों में वर्ड प्रोसेसर, डेटाबेस सिस्टम, वीडियो गेम और वेबसाइट शामिल हैं। ये कंप्यूटर प्रोग्राम हमें फोन, वेबसाइट और स्वयं कंप्यूटर जैसे विभिन्न सॉफ्टवेयर इक्विपमेंट्स और सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करने की अनुमति देते हैं।

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का इतिहास 

कई सारे इतिहासकारों का यह मानना हैं कि Ada Lovelace ने मध्य १९वी शताब्दी में कंप्यूटर प्रोग्राम को इंवेंट किया था। वह एक मैथेमैटिशियन थी जो  Luigi Federico Menabrea के लेख को एनालिटिकल इंजिन में कन्वर्ट किये। इस ट्रांसलेशन में Ada ने अपने कुछ नोट्स भी जोड़े और एक कॅल्क्युलेशन मेथड बनाया जो Bernoulli नंबर्स का इस्तमाल कर के एनालिटिकल इंजिन के लिए उपयोगी साबित हुआ। 

उसके बाद मैथेमैटिशियन Alonzo Church और Alan Turing द्वारा बनाई गई Turing मशीन कंप्यूटर कोडिंग की नींव रखता हैं। 

१९२० के दशक में कंप्यूटर्स बनने शुरू हुए और उसमे HTML ही एक बेसिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज मौजूद था। अगले शताब्दी में मशीन और टेक्नोलॉजी जैसे जैसे प्रगति किए, वैसे ही प्रोग्रम्मीण लैंग्वेज भी बढ़े। 

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के प्रकार 

computer-language-types-hindi

१. CSS (Cascading Style Sheets)

CSS का उपयोग वेबसाइट को डिज़ाइन और स्टाइलिंग देने के लिए किया जाता है। जैसे कलर, फ़ॉन्ट, लेआउट, बटन डिज़ाइन्स, ऐनिमेशन, रिस्पॉन्सिव डिज़ाइन आदि CSS से मुमकिन होता है।

CSS एक ऐस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं जो स्टाइलिंग के काम आता हैं। लेकिन HTML के साथ मिलकर CSS वेबसाइट को प्रोफेशनल लुक देता है और यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर करता है।

२. JavaScript

JavaScript एक सबसे पॉपुलर स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज है जो वेबसाइट को इंटरैक्टिव बनाती है। जैसे फॉर्म वैलिडेशन, स्लाइडर्स, पॉप अप, डायनामिक कंटेंट, लोडिंग, एनिमेशन आदि JavaScript से होते हैं।

आज JavaScript सिर्फ ब्राउज़र तक सीमित नहीं है। Node.js के कारण JavaScript बैकेंड डेवलपमेंट में भी इस्तमाल होती है, जिससे फुल स्टैक डेवलपमेंट मुमकिन हो गया है।

३. C Language

C एक पॉवरफुल और फ़ास्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जो सिस्टम प्रोग्रामिंग के लिए जानी जाती है। इसका उपयोग ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्पाइलर्स और एम्बेडेड सिस्टम में बहुत ज्यादा होता है।

C सीखने से प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स मजबूत होते हैं, जैसे मेमोरी मैनेजमेंट, पॉइंटर्स और लो-लेवल लॉजिक। यह बिगिनर्स के लिए थोड़ा दिक्कत हो सकता है, लेकिन यह सबसे महत्वपूर्ण कोरे लैंग्वेज मानी जाती है।

४. C++

C++ C language का एडवांस्ड वर्ज़न है, जिसमें Object-Oriented Programming (OOP) का सपोर्ट मिलता है। इसका उपयोग गेम्स, सॉफ्टवेयर ऍप्लिकेशन्स, कम्पीटीटिव प्रोग्रामिंग और हाई परफॉर्मेंस प्रोग्रामिंग में होता है।

C++ तेज़ और उपयोगी लैंग्वेज है, लेकिन इसका सिंटैक्स कॉम्प्लेक्स है। फिर भी अगर कोई व्यक्ति DSA (Data Structure and Algorithms) और कोडिंग इंटरव्यूज़ के लिए तैयारी कर रहा है, तो C++ सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

५. Java

Java एक प्रसिद्ध Object-Oriented language है जो बड़े ऍप्लिकेशन्स और एंटरप्राइज़ सोफ्टवेयर डेवलपमेंट में इस्तमाल होती है। इसका मुख्य फ़ायद यह है कि Java programs “Write Once, Run Anywhere” कंसेप्ट को फॉलो करना हैं ।

Java का उपयोग एंड्राइड ऍप डेवेलोपमेंट, बैंकिंग सॉफ्टवेयर, ERP सिस्टम्स और लार्ज स्केल बैकेंड ऍप्लिकेशन्स में बहुत ज्यादा होता है। यह सिक्योर और स्टेबल लैंग्वेज मानी जाती है।

६. Python

Python एक आसान और बिगिनर फ्रेंडली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसका सिंटैक्स सिंपल होता है और कोडिंग तेज़ होती है, इसलिए इसे सीखना काफी आसान है। Python वेब डेवलपमेंट, ऑटोमेशन, स्क्रिप्टिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में काफी ज़्यादा इस्तमाल होता है।

आज Python का सबसे बड़ा इस्तमाल AI, Machine Learning, Data Science और Deep Learning में होता है। यही वजह है कि यह सबसे ज़्यादा डिमांड में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में से एक बन चुकी है।

७. PHP

PHP एक सर्वर साइड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जो अक्सर वेब डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल होती है। WordPress जैसी पॉप्युलर प्लेटफॉर्म्स PHP पर ही बनी हैं, इसलिए वेब होस्टिंग और वेबसाइट्स में PHP का बहुत बड़ा योगदान है।

PHP बिगिनर्स के लिए आसान है और इसमें वेबसाइट्स जल्दी बन जाती हैं। आज भी कई कम्पनी बैकेंड डेवलपमेंट और CMS-बेस्ड वेबसाइट्स के लिए PHP को इस्तमाल करती हैं।

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कैसे सीखे?

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने के लिए सबसे पहले एक आसान प्रोग्रामिंग भाषा (जैसे Python) चुनें, मूलभूत अवधारणाओं (Variables, Loops, Functions) को समझें, और YouTube या Coursera जैसे प्लेटफ़ॉर्म से ऑनलाइन कोर्स करें। सबसे महत्वपूर्ण है रोज़ाना अभ्यास करना (Coding) और छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स बनाना। 

प्रोग्रामिंग सीखने के चरण:

  • भाषा का चयन (Choose a Language): शुरुआती के लिए Python सबसे आसान है। इसके बाद C, Java, या वेब डेवलपमेंट के लिए HTML/CSS/JavaScript सीख सकते हैं।
  • कोडिंग के बेसिक्स समझें (Learn Fundamentals): डेटा प्रकार, लूप्स (Loops), {Link: Functions https://www.youtube.com/watch?v=ZNlIwXRf50w} और अगर-अन्य {If-Else https://www.youtube.com/watch?v=ZNlIwXRf50w} जैसी मूल बातें मजबूत करें।
  • अभ्यास है जरूरी (Practice Daily): कोड को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उसे लिखकर चलाएं (Run)। गलतियां (Errors) होने पर उन्हें ठीक करने का प्रयास करें, इससे आप सीखेंगे।
  • प्रोजेक्ट्स बनाएं (Build Projects): छोटे-छोटे प्रोजेक्ट जैसे कैलकुलेटर, टू-डू लिस्ट, या सरल वेबसाइट बनाएं।
  • संसाधन: MySirG (YouTube), FreeCodeCamp, W3Schools जैसे फ्री वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स का उपयोग करें।
निष्कर्ष

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग आज के डिजिटल युग की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें कंप्यूटर को किसी कार्य को करने के लिए इंस्ट्रक्शंस दिए जाते हैं। यह केवल कोड लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समस्या को समझना, उसका समाधान तैयार करना और फिर उसे सही तरीके से प्रोग्रामिंग भाषा के माध्यम से कंप्यूटर तक पहुंचाना शामिल होता है। प्रोग्रामिंग की मदद से हम वेबसाइट, मोबाइल ऐप, सॉफ्टवेयर, गेम्स और यहां तक कि AI सिस्टम भी बना सकते हैं।।

अंत में, यह कहना गलत नहीं होगा कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भविष्य की सबसे जरूरी स्किल्स में से एक है। चाहे आप स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल हों या बिज़नेस ओनर, प्रोग्रामिंग का बेसिक नॉलेज आपको तकनीक को बेहतर तरीके से समझने और उपयोग करने में मदद करता है। सही प्रैक्टिस और लगातार सीखने की आदत से कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में मास्टरी हासिल कर सकता है और करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकता है।

FAQs

१. कोडिंग और प्रोग्रामिंग में क्या अंतर है?

कोडिंग प्रोग्रामिंग का एक हिस्सा है जिसमें निर्देशों को एक विशिष्ट भाषा में लिखा जाता है। प्रोग्रामिंग एक व्यापक प्रक्रिया है जिसमें समस्या का विश्लेषण करना, एल्गोरिदम बनाना और प्रोग्राम का परीक्षण (Testing) करना भी शामिल है।

२. शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छी भाषा कौन सी है?

शुरुआती लोगों के लिए Python सबसे लोकप्रिय मानी जाती है क्योंकि इसे पढ़ना और समझना आसान है। वेब विकास (Web Development) में रुचि रखने वाले JavaScript से शुरुआत कर सकते हैं।

३. प्रोग्रामिंग सीखने के क्या फायदे हैं?

यह आपको तार्किक सोच और समस्या समाधान (Problem Solving) में मदद करती है। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर डेवलपर या डेटा साइंटिस्ट के रूप में करियर के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होते हैं।

The Author

मै एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ जो पिछले कुछ वर्षों से MilesWeb के साथ काम कर रहा हूँ। मै विभिन्न प्रकार की कंटेंट लिखने में माहिर हूँ, जिसमें ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कॉपी, और सोशल मीडिया भी शामिल है।