अगर आप कोई प्रोडक्ट/सर्विस लेते हैं और उसकी शिकायत होती होगी तो यह शिकायत किस्से करते हैं? इसका पूरा क्रेडिट जाता हैं CRM (Customer Relationship Management) टीम को जो कस्टमर्स की सहायता के लये उनके डेटा को प्रोसेस, उसे ढूंढ़ना और कस्टमर की पूरी जर्नी को समझ कर सही सल्यूशन देना ही CRM कहलाता हैं। और इस काम को पूरा करने के लिए CRM सॉफ्टवेयर का इस्तमाल होता हैं। इस ब्लॉग में हम समझेंगे कि CRM सॉफ्टवेयर क्या हैं और इसके फायदे क्या हैं?
विषयसूची
CRM सॉफ्टवेयर का मतलब
Customer Relationship Management (CRM) सभी कस्टमर डेटा और उनके बिच हुए इंटरेक्शन्स सेंट्रलाइज़ करता हैं जो बिज़नेस के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार CRM मार्केट की पहुँच $१४५ बिलियन तक पहुंचेगा वर्ष २०२९ तक जो सॉफ्टवेयर कैटगरीज़ में से सबसे बड़ी मार्केट हैं।
एक बेहतरीन CRM सिस्टम आपके बिज़नेस की सचाई दर्शाता हैं कस्टमर्स के प्रति। इस सिस्टम में हर एक इंटरेक्शन कैप्चर होता हैं स्प्रेडशीट में और कई सारे टूल्स में। CRM सिस्टम सब एक साथ ले कर आता हैं जिससे सभी कस्टमर से जुड़े डेटा की एक्सेसिबिलिटी आसान हो।
इन्हे पढ़े: कंप्यूटर नेटवर्किंग क्या हैं?
CRM सॉफ्टवेयर के फायदे

१. कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट
कस्टमर लाइफ साईकल के हर स्टेज पर, बिज़नेस की टीम मेंबर्स को उनकी लेटेस्ट इन्फॉर्मेशन का पता होना चाहिए। अगर आपके कस्टमर्स बिज़नेस की कांटेक्ट, उनकी पर्चेस हिस्ट्री, मीटिंग नोट्स या फिर पास्ट सर्विस के बारे में इशूस पता करना हैं तो CRM सॉफ्टवेयर एक ऐसा ज़रिया हैं जिससे कस्टमर्स सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
२. आसान कोलैबरेशन
CRM सॉफ्टवेयर हर कर्मचारी के लिए कस्टमर डेटा को एक्सेस करना आसान करता हैं। वो लोग कही से भी कस्टमर्स के डेटा एक्सेस कर सकते हैं और इसमें कई सारे इन-बिल्ट टूल्स जैसे कि Slack भी मौजूद होते हैं जिससे इंटरनल कम्युनिकेशन और भी आसान बनता हैं। इसके बाद वो आगे का स्टेप्स भी बातचीत कर के सुलझा सकते हैं।
३. शुरू करने में आसानी
अगर आप मॉडर्न और क्लाउड बेस्ड CRM का इस्तमाल कर रहे हैं तो आपको अतिरिक्त हार्डवेयर, सर्वर और एक्स्ट्रा सिक्युरिटी की कोई ज़रूरत नहीं। साथ ही ज़्यादा IT मेंबर्स की भी ज़रूरत नहीं इंस्टॉलेशन की भी। CRM सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर सभी तरीके के ज़िम्मेदारी खुद उठाता हैं वो भी दुनिया के किसी भी कोने से। इसलिए कंपनिया तकनिकी दिक्कतों पर ध्यान न दे कर कस्टमर्स के साथ अच्छा रिलेशनशिप स्थापित करते हैं।
४. स्केल करें बढ़त के साथ
CRM सॉफ्टवेयर जो क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से स्केल हो सकते हैं वो आपको और भी फीचर्स या यूज़र्स की संख्या बढ़ाने का मौका देता हैं आपके ज़रूरत के अनुसार। अब क्यूंकि यह ऑनलाइन होता हैं, इसलिए इन सभी अपडेट्स में कोई डाउनटाइम वाली समस्या नहीं आती। एक क्लाउड बेस्ड CRM सॉफ्टवेयर भी आपके बिज़नेस के साथ बढ़ेगा जिससे हर बार एक नए सॉफ्टवेयर की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
५. रिपोर्टिंग, एनालिटिक्स, और फोरकास्टिंग के लिए डेटा
CRM सॉफ्टवेयर के ज़रिये आप अपने बिज़नेस की परफॉर्मेंस, उससे जुडी जानकारी और भविष्य की प्लानिंग भी कर सकते हैं। CRM सॉफ्टवेयर में कस्टमाइज़्ड डैशबोर्ड जिससे हर एक टीम मेंबर यह देख सकता हैं कि उसके लिए कौनसी जानकारी महत्वपूर्ण हैं और उस पर आगे काम कर सकता हैं।
क्या CRM सॉफ्टवेयर में AI का इस्तमाल होता हैं?
CRM सॉफ्टवेयर में भी AI का इंटीग्रेशन बाकी इंडस्ट्रीज़ की तरह इस्तमाल हो चूका हैं। वह सॉफ्टवेयर रियल-टाइम जानकारी और कस्टमर्स के साथ अच्छे रिश्ते कैसे बनाने हैं यह बताता हैं। Agentforce जो Salesforce का एक AI CRM प्रोडक्ट हैं वो काफी ज़्यादा डेटा के पैटर्न को समझता और पर्सनलाइज़्ड कस्टमर एक्सपीरियंस सभी डिपार्टमेंट्स को देता हैं। इसमें मौजूद Generative AI की वजह से और भी प्रोडक्टिविटी बढ़ती हैं जिससे CRM सॉफ्टवेयर की वजह से नए कंटेंट जो ईमेल, मार्केटिंग कैंपेन और कस्टमर सर्विस रिस्पॉन्स में इस्तमाल हो सकते हैं।
इन्हे पढ़े: कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कैसे सीखें? २०२६ की पूरी जानकारी
अपने बिज़नेस के लिए सही CRM सॉफ्टवेयर कैसे चुने?
अपने गोल्स को समझे
- अपने तकलीफो के पहचाने: पहले समझे की आपको इस सॉफ्टवेयर से लीड ट्रैकिंग, मार्केटिंग ऑटोमेशन या कस्टमर सपोर्ट देना हैं।
- आपके बिज़नेस का तरीका: B2B और B2C कंपनिया दोनों अलग प्रकार के बिज़नेस होते हैं इसलिए इनके लिए CRM सॉफ्टवेयर भी अलग अलग होंगे। B2B कंपनियों को लम्बे सेल्स ट्रैकिंग सॉफ्टवेयरों की ज़्यादा ज़रूरत होती हैं वही B2C में हाई वॉल्यूम जज़्यादा ट्रांसक्शन्स को ट्रैक करने की ज़रूरत होती हैं।
- बजट चुनना:आपको हमेशा एक कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप, सॉफ्टवेयर लाइसेंस, और इसके ट्रेनिंग खर्चे का ध्यान रखना होगा और किफायती विकल्प चुनना होगा।
मुख्य फीचर्स का मूल्यांकन करें
- आसानी से सीखना: ८६% यूज़र्स यह कहते हैं कि आसानी से सीखना कोई भी सॉफ्टवेयर उनके लिए ज़रूरी हैं क्यूंकि वो मुश्किल सॉफ्टवेयर नहीं सीखते।
- इंटीग्रेशन सुविधाएं: आपको यह बात का ध्यान रखना होगा कि CRM सॉफ्टवेयर ईमेल सॉफ्टवेयर (Outlook, Gmail), अकॉउंटिंग सॉफ्टवेयर, और मार्केटिंग टूल्स के साथ इंटेग्रेट हो।
- मोबाइल एक्सेसिबिलिटी: ऐसे सिस्टम चुने जो मोबाइल पर भी आसानी से चल सकता हैं अपने फिल्ड सेल्स स्टाफ के लिए।
- कस्टमाइज़ेशन: फील्ड्स, पाइपलाइन्स, और वर्कफ़्लो के हिसाब से कस्टमाइज़ हो सके आपका CRM सॉफ्टवेयर।
स्केलिबिलिटी और सिक्युरिटी सुनिश्चित करना
- स्केलिबिलिटी: यह बात का ध्यान रखे कि आपका CRM सॉफ्टवेयर बिज़नेस के साथ बढ़ना चाहिए। वो सॉफ्टवेयर को ज़्यादा डेटा और यूज़र्स संभालने की क्षमता होनी चाहिए वक्त के साथ।
- सिक्युरिटी और कम्प्लाइंस: समझे कि हर सॉफ्टवेयर वेंडर GDPR और HIPAA जैसे डेटा सुरक्षा नियमों का पालन करता हैं।
टेस्ट करें
- शॉर्टलिस्टिंग करें: २-५ में से महत्वपूर्ण CRM ऑप्शंस को चुने रिसर्च के हिसाब से।
- डेमो रिक्वेस्ट करें: अपने सॉफ्टवेयर वेंडर्स से समझे कि यह आपके बिज़नेस की प्रॉब्लम कैसे सॉल्व कर सकता हैं।
- फ्री ट्रायल्स: सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक टीम को दें उसके यूज़र एक्सपीरयंस और इंटरफेस चेक करने।
- रिव्यूज़ पढ़े: यूज़र फीडबैक पढ़े कोई कमी देखने के लिए।
इन्हे पढ़े: अपने छोटे बिज़नेस को डिजिटल बनाने के पहले होस्टिंग स्टेप्स
आज के डिजिटल युग में, ग्राहकों की पसंद और व्यवहार तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में CRM सॉफ्टवेयर केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि किसी भी बढ़ते व्यवसाय के लिए एक जरूरत बन गया है। यह न केवल आपके डेटा को व्यवस्थित करता है, बल्कि AI की मदद से आपको भविष्य की रणनीतियां बनाने में भी सक्षम बनाता है। यदि आप अपने ग्राहकों के साथ गहरे संबंध बनाना चाहते हैं और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो एक सही CRM में निवेश करना सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
FAQs
१. CRM सॉफ्टवेयर का मुख्य उद्देश्य क्या है?
CRM का मुख्य उद्देश्य बिजनेस और ग्राहकों के बीच के रिश्तों को मजबूत करना और सेल्स डेटा को एक जगह व्यवस्थित करना है। यह कंपनियों को ग्राहकों की पसंद समझने और उनके साथ बेहतर तालमेल बिठाकर बिजनेस बढ़ाने में मदद करता है।
२. क्या छोटे बिजनेस के लिए CRM जरूरी है?
हाँ, छोटे ऑनलाइन बिजनेस के लिए CRM बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह कम संसाधनों में ग्राहकों का डेटा मैनेज करने और सेल्स प्रोसेस को ऑटोमेट करने में मदद करता है। इससे मैन्युअल गलतियाँ कम होती हैं और बिजनेस को प्रोफेशनल तरीके से स्केल करना आसान हो जाता है।
३. क्या CRM से कस्टमर सर्विस बेहतर होती है?
बिल्कुल, CRM के जरिए कस्टमर सर्विस टीम के पास ग्राहक की पूरी हिस्ट्री (पिछली बातचीत, शिकायतें और खरीदारी) एक क्लिक पर उपलब्ध होती है। इससे समस्याओं का समाधान तेजी से होता है और ग्राहकों को अधिक पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस मिलता है।
४. CRM और ERP में क्या अंतर है?
CRM मुख्य रूप से ‘फ्रंट-ऑफिस’ गतिविधियों जैसे सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट पर केंद्रित होता है ताकि रेवेन्यू बढ़ सके। वहीं, ERP (Enterprise Resource Planning) ‘बैक-ऑफिस’ कार्यों जैसे इन्वेंट्री, फाइनेंस और सप्लाई चेन को मैनेज करके कंपनी की आंतरिक कार्यक्षमता सुधारने पर ध्यान देता है।

