आज किसी फोटो को ढूंढने के लिए उसका नाम या वेबसाइट याद रखना जरूरी नहीं है। आप Google पर किसी keyword से फोटो खोज सकते हैं। अगर आपके पास पहले से कोई फोटो है, तो Google Lens की मदद से उसी फोटो या उसके जैसे images को भी खोजा जा सकता है।
मान लीजिए आपको किसी जगह, प्रोडक्ट, पौधे या किसी व्यक्ति की फोटो के बारे में जानकारी चाहिए, लेकिन आपको उसका नाम नहीं पता। ऐसी स्थिति में Google Lens काफी उपयोगी हो सकता है। आप फोटो upload करके उससे जुड़ी जानकारी, similar images और image से संबंधित websites खोज सकते हैं।
इस गाइड में हम Google पर फोटो सर्च करने के अलग-अलग तरीकों को आसान स्टेप्स में समझेंगे।
विषयसूची
Google पर फोटो सर्च करने के तरीकें
Google Images से फोटो कैसे सर्च करें?
अगर आपको किसी खास विषय की फोटो चाहिए, तो Google Images सबसे आसान तरीका है।
कंप्यूटर पर फोटो सर्च करने के स्टेप्स
- अपने browser में Google खोलें।
- Search box में अपनी जरूरत से जुड़ा keyword लिखें।
- Images विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Google आपको उस keyword से जुड़ी images दिखाएगा।
- किसी फोटो पर क्लिक करके उसे बड़ा देख सकते हैं।
- जरूरत के अनुसार दूसरी images भी ब्राउज़ करें।
उदाहरण के लिए, अगर आपको वेबसाइट के लिए cloud computing की फोटो चाहिए, तो आप “cloud computing”, “cloud computing server” या “cloud computing technology” जैसे keywords सर्च कर सकते हैं।
बेहतर परिणामों के लिए केवल एक या दो शब्दों के बजाय फोटो में दिखने वाली चीजों का थोड़ा स्पष्ट description इस्तेमाल करें।
इन्हे भी पढ़े: Domain Authority क्या हैं?
Google Lens से फोटो कैसे सर्च करें?
अगर आपके पास पहले से कोई फोटो है और आप उसके बारे में जानना चाहते हैं, तो Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Lens image को analyze करके similar images, objects और संबंधित web pages दिखा सकता है।
कंप्यूटर पर Google Lens इस्तेमाल करने का तरीका

- Google खोलें।
- Search box में Google Lens का icon चुनें।
- अपनी फोटो upload करें।
- Google Lens image को process करेगा।
- आपको image से जुड़े search results और similar images दिखाई देंगे।
- जरूरत पड़ने पर search में अतिरिक्त keywords जोड़ें।
आप किसी image को सीधे Google Lens में drag and drop भी कर सकते हैं। Google image URL से भी search करने का विकल्प देता है।
इन्हे भी पढ़े: AI से Logo कैसे बनाए?
मोबाइल से फोटो सर्च कैसे करें?
मोबाइल पर Google Lens से फोटो सर्च करना और भी आसान है।
Google app या Chrome app खोलें और search bar में दिखाई देने वाले Lens icon पर tap करें। इसके बाद आप camera से नई फोटो ले सकते हैं या अपने phone की gallery से existing image चुन सकते हैं।
इसके बाद Google Lens image को analyze करेगा और उससे संबंधित results दिखाएगा।
उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी पौधे का नाम नहीं पता है, तो उसकी फोटो लेकर Lens से search कर सकते हैं। इसी तरह किसी product, landmark, animal या दूसरे object की पहचान करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसी वेबसाइट पर मौजूद फोटो से Google पर सर्च कैसे करें?
अगर आपको किसी website पर कोई interesting photo दिखाई देती है, तो उसे अपने device में download करने की जरूरत नहीं है।
Chrome में image पर right-click करें और Search with Google Lens विकल्प चुनें। Google Lens उस image से संबंधित visual results दिखा सकता है।
मोबाइल पर image को touch करके hold करें और Search image with Google Lens विकल्प चुनें। इसके बाद आप पूरी image या image के किसी खास हिस्से को search कर सकते हैं।
यह तरीका तब खास तौर पर उपयोगी है जब आपको किसी image का source, similar version या image में दिखाई देने वाली किसी specific चीज के बारे में जानकारी चाहिए।
इन्हे भी पढ़े: इमेज से वीडियो कैसे बनाए?
फोटो के किसी खास हिस्से को कैसे सर्च करें?
कई बार पूरी फोटो search करने से बहुत ज्यादा results मिल सकते हैं।
ऐसी स्थिति में आप image के केवल एक हिस्से को select करके search कर सकते हैं। Google Lens में selection box को adjust करके उस object या हिस्से को चुनें जिसे आप खोजना चाहते हैं।
मान लीजिए किसी फोटो में एक कमरे के अंदर sofa, table और lamp तीनों दिखाई दे रहे हैं। आपको केवल sofa के बारे में जानना है। ऐसे में पूरी image search करने के बजाय sofa वाले हिस्से को select करना ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
Google पर फोटो सर्च करना सिर्फ keywords लिखकर images tab खोलने तक सिमित नहीं हैं। Google Lens की मदद से आप किसी existing photo, screenshot या camera image से भी search कर सकते हैं।
आप किसी भी image के similar results देख सकते हैं, उसमे मौजूद objects के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित वेबसाइट्स खोज सकते हैं।
इसलिए अगली बार जब आपको किसी फोटो का नाम पता न हो या किसी image जैसी दूसरी photo खोजनी हो, तो Google Lens आजमाएं। सही keywords और सही image selection के साथ आपको ज्यादा relevant results मिल सकते हैं।
FAQs
१. Google पर फोटो कैसे सर्च करें?
Google Images खोलें और अपनी जरूरत से जुड़े keywords टाइप करें। इसके बाद Images टैब चुनकर संबंधित photos देखें।
२. Google Lens से फोटो कैसे सर्च करें?
Google Lens में फोटो upload करें या camera से image capture करें। Lens उस फोटो से जुड़े similar images और relevant information दिखा सकता है।
३. क्या Google पर किसी फोटो का source खोज सकते हैं?
हां, Google Lens से किसी existing photo को search करके उससे जुड़े webpages खोज सकते हैं। हालांकि, हर image का original source मिलना जरूरी नहीं है।
४. क्या Google Images से मिली फोटो को वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते हैं?
Google Images में दिखाई देने वाली हर photo free to use नहीं होती। फोटो इस्तेमाल करने से पहले उसके copyright और usage rights जरूर जांचें।

