अगर आप ज़्यादा सुरक्षा को ध्यान में रख कर वेब ब्राउज़िंग करते हैं तो प्रॉक्सी सर्वर के बारे में आपने सुना ही होगा। अगर प्रॉक्सी सर्वर के बारे में जानना हैं तो आप हमारा ब्लॉग प्रॉक्सी सर्वर क्या हैं पढ़ सकते हैं। आसान शब्दों में यह एक network-layer function है जो पहले से तय settings के आधार पर request की जाँच करके, उन्हें फ़ॉरवर्ड करके या re-write करके client और उसके डेस्टिनेशन के बीच ट्रैफ़िक को मैनेज करता है। और अगर आप इस पर अपनी एक ID बनाना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए हैं।
विषयसूची
प्रॉक्सी सर्वर अकाउंट बनाने के लिए क्या चाहिए होगा?
प्रॉक्सी सर्वर पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया काफी आसान हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि यह आप किसके लिए इस्तमाल कर रहे हैं। अगर आप गेमिंग टूल जैसे Garena Free Fire के लिए proxy id बना रहे हैं तो उसके लिए थर्ड पार्टी ऍप्स का इस्तमाल किया जाता हैं। और अगर आप personal networking या security के लिए अकाउंट बना रहे हैं तो इसके लिए VPS) सर्वर पर प्रॉक्सी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा।
इन्हे भी पढ़े: WiFi FTP सर्वर कैसे कनेक्ट करें?
क्या प्रॉक्सी सर्वर की अलग ID होती है?
ज़्यादातर प्रॉक्सी सेवाओं में आपको नीचे बताए गई जानकारी दी जाती है—
- (Username)
- पासवर्ड
- Proxy Host या Server Address
- Port Number
यही जानकारी मिलकर आपकी प्रॉक्सी एक्सेस बनाती है। कई सेवाओं में IP Authentication भी उपलब्ध होती है, जहां यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ती।
१. भरोसेमंद प्रॉक्सी सेवा चुनें
आपको सबसे पहले ऐसी प्रॉक्सी सर्विस चुननी हैं जो जाना पहचाना हों। साथ ही उसकी प्राइवेसी पॉलिसी और तकनिकी सहायता भी उपलब्ध होनी चाहिए।
अगर आप सिर्फ शुरूआत करने के लिए विकल्प ढूंढ रहें हैं तो Proxyium या Hide.me बहुत अच्छे विकल्प हैं। अपनी जरूरत, सुरक्षा और उपयोग की शर्तों की तुलना करने के बाद ही किसी सेवा का चयन करें।
ध्यान दें: केवल मुफ्त सेवा होने के आधार पर किसी प्रॉक्सी का चयन करना सही निर्णय नहीं माना जाता।
२. अकाउंट बनाएं
ज़्यादातर प्रॉक्सी सेवाओं में आपको सामान्य तरीके से Sign-up करना होता है।
इसके लिए आमतौर पर चाहिए—
- ईमेल एड्रेस
- मजबूत पासवर्ड
- आवश्यक होने पर मोबाइल नंबर
- ईमेल वेरिफिकेशन
Sign-up पूरा होने के बाद आपकी लॉगिन ID तैयार हो जाती है।
३. प्रॉक्सी की जानकारी प्राप्त करें
अकाउंट बनने के बाद सेवा आपको आवश्यक विवरण उपलब्ध कराती है।
इनमें शामिल हो सकते हैं
- Proxy Username
- Password
- Proxy Address
- Port Number
- Connection Type
यही जानकारी आगे आपके सिस्टम में उपयोग की जाती है।
४. अपने डिवाइस में प्रॉक्सी सेट करें
जो भी डिवाइस आप इस्तमाल कर रहे हैं उसकी सेटिंग्स में जाए।
उसके बाद कुछ जानकारी जैसे कि
- Server Address
- Port Number
- Username
- Password
- यह सब दर्ज करनी होगी
फिर, settings save करने के बाद आपका डिवाइस प्रॉक्सी की मदद से internet से जुड़ जाता हैं।
५. कनेक्शन जांचें
सेटअप एक बार पूरा हो जाने के बाद यह सुनिश्चित करें कि प्रॉक्सी सही तरीके से काम कर रही हैं।
जांच के लिए:
- वेबसाइट सही तरह खुल रही है या नहीं।
- नेटवर्क में कोई error तो नहीं आ रही।
- यदि सेवा IP जानकारी दिखाती है, तो वहां जाकर confirm करें कि प्रॉक्सी active है।
इन्हे भी पढ़े: FTP सर्वर क्या है?
प्रॉक्सी सर्वर का उपयोग किन कामों में किया जाता है?

१. ऑफिस नेटवर्क एक्सेस
कई कंपनियां अपने employees के इंटरनेट के इस्तमाल को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्तमाल करती हैं। इसके माध्यम से यह तय किया जाता हैं कि कौन सी वेबसाइट या ऑनलाइन सेवा का access की जा सकती हैं और कौन सी नहीं। इस वजह से आप जो वेबसाइटों पर रोक लगा सकते हैं और कंपनी की security policies का पालन कर सकते हैं।
२. वेबसाइट टेस्टिंग
वेब डेवेलपर्स और testing team अलग अलग नेटवर्क स्थितियों में वेबसाइट की परफॉर्मेंस जाँच करने के लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्तमाल कर सकते हैं। इससे वे यह समझ सकते हैं कि वेबसाइट अलग अलग स्थानों या नेटवर्क configuration से सही तरीके से काम कर रही हैं। इस प्रक्रिया से वेबसाइट में मौजूद तकनीकी समस्याओं की पहचान करना और उन्हें समय रहते ठीक करना आसान हो जाता है।
३. कंटेंट फ़िल्टरिंग
School, college, library और बाकी जगहों के इंटरनेट के सुरक्षित इस्तमाल के लिए प्रॉक्सी सर्वर का सहारा लेते हैं। इसकी मदद से वे जो वेबसाइट्स ज़रूरी नहीं हैं उनको ब्लॉक कर सकते हैं। इससे केवल ज़रूरत के educational कार्य पुरे होते हैं और बाकी यूज़र्स कोई अन्य वेबसाइट का एक्सेस नहीं कर सकते। इससे उस नेटवर्क की सुरक्षा काफी मज़बूत होती हैं।
४. अतिरिक्त गोपनीयता
कुछ लोग अपनी ऑनलाइन activities में ज़्यादा गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्तमाल करते हैं। प्रॉक्सी आपके डिवाइस और वेबसाइट के बीच एक medium का काम करता हैं, जिससे कुछ मामलों में आपकी असली IP Address सीधे वेबसाइट तक नहीं पहुंचती।
एक प्रॉक्सी सर्वर की ID सेट अप करना और उसे कॉन्फ़िगर करना केवल एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आपकी डिजिटल सुरक्षा और प्राइवेसी को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। जैसा कि हमने इस गाइड में देखा, चाहे आप अपने व्यवसाय के लिए Data Scraping को सुरक्षित बनाना चाहते हों या व्यक्तिगत उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन पहचान को गुप्त रखना चाहते हों, एक सही प्रॉक्सी कॉन्फ़िगरेशन आपकी पूरी डिजिटल यात्रा को बदल सकता है।
हालाँकि, याद रखें कि एक सुरक्षित नेटवर्क की नींव केवल सेटअप पर नहीं, बल्कि निरंतर निगरानी और सही टूल्स चुनने पर निर्भर करता हैं । हमेशा एक विश्वसनीय और reputed proxy provider का ही चुनाव करें, ताकि आपका डेटा कभी भी गलत हाथों में न जाए।
FAQs
१. फ्री प्रॉक्सी सर्वर की IP और Port कहाँ से मिल सकते हैं?
फ्री प्रॉक्सी लिस्ट देने वाली कई वेबसाइट्स हैं जहाँ से आप आसानी से IP और Port ले सकते हैं। कुछ सबसे पॉपुलर वेबसाइट्स ये हैं:
- Free-Proxy-List.net
- ProxyNova.com
- Spys.one
- HideMy.name
ध्यान दें: फ्री प्रॉक्सी का इस्तेमाल करते समय नेट बैंकिंग या पर्सनल अकाउंट लॉगिन न करें, क्योंकि ये पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते।
२. Windows 10 या 11 कंप्यूटर में प्रॉक्सी सर्वर कैसे सेट करें?
- अपने keyboard पर Windows + I दबाकर Settings खोलें।
- Network & Internet पर क्लिक करें।
- साइड मेनू से Proxy पर जाएं।
- नीचे Manual Proxy Setup में जाकर “Use a proxy server” को ON करें।
- जो IP और Port आपको मिला है, उसे बॉक्स में भरें और Save कर दें।
३. मोबाइल फोन (Android/iPhone) में प्रॉक्सी कैसे चालू करें?
मोबाइल में प्रॉक्सी चालू करने के लिए आपको अपने वाई-फाई (Wi-Fi) कनेक्शन की सेटिंग्स बदलनी होगी:
- Android के लिए: Settings > Wi-Fi में जाएं। अपने कनेक्टेड वाई-फाई के नाम पर टैप करें (या गियर आइकॉन पर क्लिक करें)। Modify Network या Advanced Options में जाकर प्रॉक्सी को Manual करें और IP व Port डालकर सेव कर दें।
- iPhone के लिए: Settings > Wi-Fi में जाएं। वाई-फाई नाम के आगे दिख रहे “i” (info) बटन पर टैप करें। नीचे जाकर Configure Proxy पर क्लिक करें, उसे Manual पर सेट करें और IP व Port डालकर सेव कर लें।
४. Proxy Server और VPN में क्या अंतर है?
दोनों ही आपकी असली लोकेशन छुपाने का काम करते हैं, लेकिन इनमें दो बड़े अंतर हैं:
- काम करने का दायरा: प्रॉक्सी सिर्फ उस एक ऐप या ब्राउज़र टैब पर काम करता है जहाँ आपने इसे सेट किया है। जबकि VPN पूरे डिवाइस (सभी ऐप्स और बैकग्राउंड डेटा) पर एक साथ काम करता है।
- सुरक्षा (Encryption): प्रॉक्सी आपके डेटा को सुरक्षित (Encrypt) नहीं करता, जिससे हैकर्स या इंटरनेट कंपनी आपका डेटा देख सकती है। वहीं, VPN आपके पूरे इंटरनेट ट्रैफ़िक को पूरी तरह से एनक्रिप्ट करके लॉक कर देता है, जिससे कोई भी आपका डेटा नहीं पढ़ सकता।

