मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक ब्रांच हैं जो अल्गोरिथम में छुपे हुए पैटर्न्स समझते हैं। इस टेक्नोलॉजी की वजह से आप का कंप्यूटर खुद से ही स्टोर्ड डेटा का इस्तमाल कर के टास्क परफॉर्म कर सकता हैं। मशीन लर्निंग का उपयोग आप अलग अलग जगह जैसे कि इमेज या फिर स्पीच रिकग्निशन, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, रिकमंडेशन सिस्टम्स, फ्रॉड डिटेक्शन, पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइज़ेशन, एंड टास्क ऑटोमेशन। इस ब्लॉग में हम समझेंगे कि मशीन लर्निंग क्या हैं और इसके फायदा क्या हैं?
विषयसूची
मशीन लर्निंग का मतलब
मशीन लर्निंग दरअसल एक इनोवेटिव फिल्ड हैं जहाँ मशीनों से ऐसे कार्य करवाए जाते हैं जिन्हे इंसान ज़्यादा समय में कर पाएंगे। मशीन क्यूंकि सक्षम होते हैं तो वो कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के ज़रिये जल्द ही काम ख़त्म करते हैं। AI इंटेलिजेंट सिस्टम बनाने के लिए ऐसे मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, और न्यूरल नेटवर्क जैसे अलग अलग तकनीकों का इस्तमाल करते हैं। ये सिस्टम डेटा का एनालिसिस कर सकती हैं, भाषा समझ सकती हैं, इमेज को पहचान सकती हैं, भविष्यवाणियाँ कर सकती हैं और अंत में उन कार्यों को पूरा कर सकती हैं जो ह्यूमन अपनी दिमाग का उपयोग करके करते हैं।
इन्हे पढ़े: वेब डेवलपमेंट क्या हैं?
मशीन लर्निंग का इस्तमाल क्यों किया जाता हैं?
डेटा जेनेरेशन का रेट काफी बढ़ चूका हैं। क्यूंकि बहुत ज़्यादा डेटा जेनेरेट हो रहा हैं इसलिए मशीन लर्निंग की वजह से आप इन्हे एनालाइज कर सकते हैं ज़्यादा से ज़्यादा डेटा में से वैल्यू निकाल सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी की वजह से मशीन्स बहुत ज़्यादा टास्क कर सकते हैं बाकी ह्यूमन्स के मुकाबले। मशीन लर्निंग की वजह से बिज़नेस अलग अलग चीज़े जैसे कि फ्रॉड डिटेक्शन, सिक्युरिटी थ्रेट्स पहचानना, पर्सनलाईज़ेशन और ऑटोमेटेड कस्टमर सर्विस दे सकते हैं। आने वाले वक्त में ऑटोमेटेड गाड़िया, ड्रोन्स, और एरोप्लेन भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तमाल करेंगे।
इन्हे पढ़े: ईमेल प्रोटोकॉल क्या हैं?
मशीन लर्निंग कैसे काम करता हैं?

मशीन लर्निंग कॉम्प्लेक्स डेटा पॉइंट्स का इस्तमाल कर के ज़रूरत के डेटा और कम्प्यूटिंग पॉवर को प्रोसेस करता हैं। इसलिए इसकी आउटपुट की एक्यूरेसी इस बात पर निर्भर करता हैं कि इनपुट किस प्रकार दिया हैं। मशीन लर्निंग फेज़ेस कुछ इस प्रकार के हैं:
१. डेटा प्री-प्रोसेसिंग
रॉ डेटा साफ़ और ट्रॉन्सफॉर्म होता हैं मशीन लर्निंग मॉडल के लिए। इसमें अलग अलग प्रकार के टास्कस जैसे कि मिसिंग वैल्यूज़, डेटा नॉर्मलाईज़िंग एक कौमन स्केल पर, और डेटा एनकोडिंग न्यूमरिक फॉर्मेट में शामिल हैं। इस मॉडल हैंडलिंग को बेहतर बनाने के लिए डेटा को बढ़या जाता हैं। प्रीप्रोसेसिंग यह सुनिश्चित करता हैं कि डेटा इस मॉडल को सही से स्ट्रक्चर्ड किया जाता हैं।
२. मॉडल ट्रेनिंग करना
प्रीप्रोसेस्ड डेटा का इस्तमाल मशीन लर्निंग अल्गोरिथम ट्रेन करने में किया जाता हैं। यह एक अल्गोरिथम लगातार मैथेमैटिकल रिलेशन इनपुट और उम्मीद भरा आउटपुट के बिच रिलेशन स्थापित करने की कोशिश करता हैं। यह मॉडल डेटा के पैटर्न्स और उनके संबंध को समझने की कोशिश करता हैं।
३. मॉडल के मूल्यांकन
मॉडल के इवैल्यूएशन का मुख्य वजह हैं यह देखना कि ट्रेनिंग के दौरान दी गई जानकारी के अलावा कोई और भी डेटा पर सही से काम होता हैं या नहीं। इसके लिए अब वैलिडेशन सेट का इस्तमाल करते हैं, जो डेटा का एक कलेक्शन होता हैं जिसे मॉडल पहले से नहीं जानता। इसे एक उदाहरण से समझें: यदि आपने मॉडल को टोकरी में रखे सेब और केलों को पहचानना सिखाया है, तो मूल्यांकन के दौरान यह परखा जाएगा कि क्या वह मॉडल उन्हीं फलों को मेज पर रखे होने या किसी के हाथ में होने पर भी सही पहचान पाता है या नहीं। सरल शब्दों में, यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि मॉडल ने चीज़ों को केवल रटा नहीं है, बल्कि उनकी सही समझ विकसित की है।
४. ऑप्टिमाइज़ेशन
ऑप्टिमाइज़ेशन में कई सारे मॉडल्स रिफाइन होते हैं बेहतर परफॉर्मेंस के लिए। और मॉडल टाइप की हिसाब से, डेटा साइंटिस्ट लर्निंग प्रोसेसेस को Re-configure कर के फीचर इंजीनियरिंग कर सकते हैं। यह एक नया इनपुट देता तैयार करता हैं जिसका मकसद एक्यूरेसी, एफिशिएंसी, और नए डेटा को जनरलाइज कर सकता हैं।
इन्हे पढ़े: डेटा सेंटर क्या हैं?
मशीन लर्निंग के फायदे
१. पैटर्न रिकग्निशन
जितना ज़्यादा से ज़्यादा डेटा मशीन लर्निंग के अल्गोरिथम कर रहे है, उतना ही यह ट्रेंड और पैटर्न को ढूंढ़ने में मदद करता हैं। उदाहरण के तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट मशीन लर्निंग का इस्तमाल कर सकते हैं यह जानने के लिए लोग कैसे शॉपिंग करते हैं उनकी वेबसाइट पर और वो जानकारी इस्तमाल कर के नए प्रोडक्ट्स का सुझाव दे सकते हैं कस्टमर्स को।
२. ऑटोमेशन
मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानो पर से काम का बोझ कम कर सकती हैं। रोबोटिक प्रोसेस और ऑटोमेशन जैसी सुविधाएं कुछ काफी ज़्यादा व्यावसायिक कार्यों को पूरा कर सकती हैं, जो लोगों को महत्वपूर्ण कार्य करने से रोकते हैं। कंप्यूटर विज़न और ऑब्जेक्ट डिटेक्शन एल्गोरिदम रोबोट को असेंबली लाइन से वस्तुओं को चुनने और पैक करने में मदद कर सकते हैं। लगातार एक्टिव रहने वाली धोखाधड़ी का पता लगाने और खतरे का इवैल्युएट करने वाली मशीन लर्निंग सुरक्षा खामियों को समस्या बनने से पहले ही खोज सकती है।
३. लगातार सुधार
सही प्रकार के डेटा मिलने पर, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम लगातार बेहतर होते रहेंगे और अधिक तेज़ और सटीक बनेंगे। यह सुधार कई प्रमुख तरीकों से हो सकता है, जिनमें नए डेटा को अपडेट करना और यूज़र्स से वास्तविक प्रतिक्रिया प्राप्त करना शामिल है।
४. स्केलिबिलिटी
मशीन लर्निंग सिस्टम्स काफी बड़े मात्रा में डेटासेट्स हैंडल करते हैं जिससे ऍप्लिकेशन का उपयोग या डेटा प्रोसेसिंग के लिया एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। उदाहरण के तौर पर, ऑटोनोमस गाड़िया मशीन लर्निंग का इस्तमाल कर के रियल टाइम में सेंसर डेटा को इन्टरप्रेट कर सकते हैं जिससे गाड़ी की नेविगेशन सिस्टम काफी अच्छे से काम कर सकता हैं किसी भी कठिन परिस्थिति में।
मशीन लर्निंग आज के डिजिटल युग की एक महत्वपूर्ण तकनीक बन चुकी है, जो कंप्यूटर सिस्टम को डेटा से सीखने और समय के साथ बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। इसके माध्यम से कंपनियाँ बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण करके बेहतर सेवाएँ, सटीक भविष्यवाणियाँ और अधिक कुशल समाधान प्रदान कर सकती हैं।
भविष्य में मशीन लर्निंग का उपयोग और भी तेजी से बढ़ने वाला है, क्योंकि यह स्वास्थ्य, शिक्षा, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कई क्षेत्रों में नई संभावनाएँ पैदा कर रही है। इसलिए मशीन लर्निंग को समझना और इसके उपयोग को अपनाना व्यवसायों और तकनीकी पेशेवरों दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है।
FAQs
१. Artificial Intelligence और Machine Learning में क्या अंतर है?
Artificial Intelligence (AI) एक व्यापक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और निर्णय लेने में काबिल बनाना है। वहीं Machine Learning, AI का एक हिस्सा है, जिसमें कंप्यूटर को डेटा के आधार पर खुद सीखने और समय के साथ बेहतर परिणाम देने के लिए ट्रेन किया जाता है।
२. Machine Learning और Data Science में क्या अंतर है?
Machine Learning डेटा से पैटर्न पहचानने और भविष्यवाणी करने के लिए एल्गोरिद्म का उपयोग करता है। जबकि Data Science एक बड़ा क्षेत्र है, जिसमें डेटा को इकट्ठा करना, साफ करना, एनालाइज करना और उससे उपयोगी जानकारी निकालना शामिल होता है। Machine Learning, Data Science का ही एक महत्वपूर्ण भाग माना जाता है।
३. Machine Learning Algorithms क्या होते हैं?
Machine Learning Algorithms ऐसे गणितीय मॉडल और नियम होते हैं, जिनकी मदद से कंप्यूटर डेटा से सीखता है और निर्णय लेता है। ये एल्गोरिद्म डेटा में मौजूद पैटर्न को पहचानकर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाने में मदद करते हैं, जैसे कि स्पैम ईमेल पहचानना या प्रोडक्ट रिकमेंडेशन देना।
४. Machine Learning के Real Life Examples क्या हैं?
Machine Learning का उपयोग कई असल जीवन के क्षेत्रों में किया जाता है। उदाहरण के लिए, ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर प्रोडक्ट रिकमेंडेशन, बैंकिंग में फ्रॉड डिटेक्शन, वॉयस असिस्टेंट जैसे Siri या Google Assistant, और सोशल मीडिया पर फेस रिकग्निशन फीचर— यह सभी मशीन लर्निंग के ही उदाहरण हैं।

