Google AdSense कब मिलता है? सब कुछ आसान भाषा में

May 28, 2026 5 min Read Sommaya Singh
google-adsense-kab-milta-hai

मान लो तुम्हारे घर की दीवार पर कोई दुकानदार अपना बैनर लगाना चाहता है। वो तुम्हें हर महीने किराया देता है। Google AdSense ठीक ऐसे ही काम करता है, बस यहाँ दीवार की जगह तुम्हारी वेबसाइट है, और बैनर की जगह विज्ञापन।

जब कोई पाठक तुम्हारे ब्लॉग पर आता है और उस विज्ञापन को देखता है या उस पर क्लिक करता है, तो Google तुम्हें कुछ पैसे देता है। यही पैसे धीरे-धीरे जमा होते रहते हैं और हर महीने तुम्हारे बैंक खाते में आते हैं।

🎯 संक्षेप में

AdSense approval के लिए अच्छा और असली content लिखो, ज़रूरी pages बनाओ, और apply करो। २ से १४ दिन में जवाब आएगा। Approval के बाद जब कमाई ₹८,००० पार करें तो २१ तारीख के आसपास बैंक अकाउंट में पैसे आते हैं। PIN letter का इंतज़ार करो और उसे account में डालना न भूलो।

विषयसूची

Google AdSense क्या हैं?

Google AdSense एक फ्री प्रोग्राम हैं जो वेबसाइट मालिक, ब्लॉगर्स, और कंटेंट क्रिएटर्स को यह मौका देता हैं अपने कंटेंट को मोनेटाइज़ करने के लिए Google ads का सहारा ले सकते हैं। यह एक माध्यम का काम करता हैं target audience और advertisers के बीच। इसमें target audience को उनके पसंदीदा ads दीखते हैं और वह इससे एक एक्स्ट्रा इनकम भी कमाते हैं, जितने भी क्लिक्स हुए उस पर।

ध्यान दो: AdSense से जुड़े असल में दो अलग-अलग सवाल हैं, पहला, approval कब मिलती है? और दूसरा, पैसे कब आते हैं? दोनों के जवाब अलग-अलग हैं।

इन्हे पढ़े: घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं?

AdSense Approval कब मिलती है?

जब तुम AdSense के लिए apply करते हो, तो Google तुम्हारी वेबसाइट को ध्यान से देखता है और फैसला करता है कि approval देनी है या नहीं। यह काम आमतौर पर २ से १४ दिन के अंदर हो जाता है।

लेकिन approval मिलने की कोई गारंटी नहीं है, जब तक तुम्हारी website कुछ ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं करती।

Approval के लिए ज़रूरी बातें:

असली और खुद का लिखा कंटेंट हो, या फिर कहीं से कॉपी किया हुआ बिलकुल नहीं चलेगा search  engines पर। Google  यह हरकत आपकी तुरंत पकड़ लेगा और आपके कंटेंट को blacklist कर देगा।  

  • कम से कम १५ से २० अच्छे articles होने चाहिए, एकदम छोटे या आधे-अधूरे नहीं। हर article कम से कम ६००-८०० शब्दों का होना चाहिए।
  • Privacy Policy, About Us और Contact पेज ज़रूर बनाओ, यह Google की एक सीधी शर्त है। बिना इनके approval नहीं मिलती।
  • उम्र १८ साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए, अगर उम्र कम है, तो माता-पिता के नाम से account बन सकता है।
  • Website पर गलत, हिंसक या कोई भी गलत content नहीं होना चाहिए, ऐसी किसी भी चीज़ से सख्ती से बचो।
  • Website का design साफ-सुथरा और खुलने में आसान हो, अगर website slow है या mobile पर ठीक से नहीं दिखती, तो यह भी दिक्कत बन सकता है।

इन्हे पढ़े: WordPress से पैसे कैसे कमाएं?

Approval के बाद पैसे कब आते हैं?

paise-kab-aate-hai

यह सवाल शायद सबसे ज़्यादा पूछा जाता है। Approval मिलने के बाद पैसे आने में थोड़ा वक्त लगता है, क्योंकि Google एक तय timeline follow करता है।

१. पूरे महीने (१ से ३० तारीख)

जितने विज्ञापन तुम्हारी website पर दिखते हैं और जितने लोग उन पर क्लिक करते हैं, उसके हिसाब से कमाई AdSense account में जमा होती रहती है।

२. अगले महीने की ३ तारीख

पिछले महीने की पूरी कमाई का हिसाब लगाया जाता है और AdSense के “Payments” section में दिखने लगता है।

३. २१ तारीख के आसपास

पैसे तुम्हारे बैंक खाते में transfer होते हैं, लेकिन सिर्फ तभी, जब कमाई ₹८,०००  (करीब $100) की सीमा पार कर चुकी हो।

अगर ₹८,००० से कम है?

चिंता मत करो, वो कमाई अगले महीने की कमाई में जुड़ती रहती है। जैसे ही ₹८,०००  पूरे होंगे, उस महीने पैसे आ जाएंगे।

एक ज़रूरी काम: Approval मिलने के बाद Google तुम्हारे घर एक PIN letter भेजता है, डाक से। उस PIN को AdSense account में डालना ज़रूरी है, वरना पैसे नहीं आएंगे। इस letter के आने में २ से ४ हफ्ते लग सकते हैं।

इन्हे पढ़े: UPI क्या है और यह कैसे काम करता है?

Reject हो जाए तो क्या करें?

अगर पहली बार में rejection आए, तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है, यह बहुत common है। Google rejection के साथ एक कारण भी बताता है। उसे ध्यान से पढ़ो और उसे ठीक करो।

सबसे आम rejection के कारण हैं, content की quality कमज़ोर होना, website पर ज़रूरी pages न होना, या बहुत कम articles होना। इन्हें सुधारो और १ से २ हफ्ते बाद दोबारा apply करो।सुझाव: Reject होने पर Google जो email भेजता है, उसे ध्यान से पढ़ो। उसमें साफ-साफ लिखा होता है कि क्या problem है। उसी के हिसाब से सुधार करो।

निष्कर्ष

बहुत से लोग AdSense को blogging का आखिरी लक्ष्य मान लेते हैं, जैसे approval मिल गई, तो काम हो गया। लेकिन सच तो यह है कि approval असल सफर की शुरुआत है, मंज़िल नहीं।

AdSense से अच्छी कमाई तब होती है जब website पर रोज़ाना हज़ारों visitors आते हों। और visitors तभी आते हैं जब तुम्हारा content सच में लोगों के काम का हो। इसलिए पैसों की चिंता बाद में करो, पहले इस पर ध्यान दो कि तुम्हारा रीडर्स क्या जानना चाहता है, और उसे पूरी ईमानदारी से लिखो।

FAQs

१. क्या Hindi blog को भी AdSense मिलता है?

हाँ, बिल्कुल मिलता है। Hindi blogs को भी उतनी ही आसानी से approval मिलती है जितनी English blogs को। बस content अच्छा होना चाहिए।

२. नई website को approval मिलने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर २ से १४ दिन। लेकिन अगर website पर कम content है या कोई कमी है, तो पहले reject होगा और सुधार के बाद दोबारा apply करना होगा।

३.पहले महीने में कितना कमा सकते हैं?

यह पूरी तरह से तुम्हारी website पर आने वाले visitors की संख्या पर निर्भर करता है। शुरुआत में ₹200 से ₹२,००० तक हो सकता है, जैसे-जैसे readers बढ़ते हैं, कमाई भी बढ़ती है।

४. क्या YouTube channel पर भी AdSense मिलता है?

हाँ, लेकिन YouTube के लिए अलग शर्तें हैं, channel पर कम से कम १,००० subscribers और ४,००० घंटे का watch time होना चाहिए। उसके बाद YouTube Partner Program से AdSense मिलता है।

५. क्या एक AdSense account से कई websites चला सकते हैं?

हाँ, एक ही AdSense account से कई websites जोड़ी जा सकती हैं। बस हर website को अलग से approve कराना होता है।

The Author

मै एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ जो पिछले कुछ वर्षों से MilesWeb के साथ काम कर रहा हूँ। मै विभिन्न प्रकार की कंटेंट लिखने में माहिर हूँ, जिसमें ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कॉपी, और सोशल मीडिया भी शामिल है।