कंप्यूटर आप में से काफी सारे लोग इस्तमाल करते होंगे। फिर जो फाइल्स या फिर डेटा स्टोर करना होता हैं, वो किधर स्टोर करते हैं? जवाब होगा hard drive। लेकिन hard drive क्या हैं? Hard Disk Drives (HDDs) और Solid-State Drive (SSDs) यह दोनों ही महत्वपूर्ण स्टोरेज टेक्नोलॉजी हैं जिसमे आपका डेटा स्टोर होता हैं। इस ब्लॉग में आपको Hard Drives के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, और साथ ही हम जानेंगे कि hard diks कैसे काम करता हैं।
विषयसूची
Hard Disk आसान भाषा में
Hard Disk किसी भी कंप्यूटर में एक मुख्य हिस्सा हैं जो permanent storage के रूप में काम करता हैं। इसका आसान काम आपके कंप्यूटर के ज़रूरी डेटा को सुरक्षित संभाल कर रखना हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं कि कंप्यूटर बंद होने या बिजली चले जाने के बाद भी इसमें save किया गया डेटा बिलकुल सुरक्षित रहता हैं, और कभी delete नहीं होता।
तकनिकी रूप से, हार्ड डिस्क के अंदर एक छोटा सा magnetic material मौजूद होता हैं जो कंप्यूटर चालु होने पर बहुत तेज़ी से घूमती हैं।
इन्हे भी पढ़े: SSD होस्टिंग तेज क्यों है?
हार्ड डिस्क के मुख्य भाग
- Platters: यह कांच या फिर एल्यूमीनियम से बनी गोल डिस्क होती हैं जिस पर magnet की एक परत चढ़ी होती हैं। यहीं पर सारा डेटा बाइनरी कोड (0 और 1) के रूप में स्टोर होता है।
- Spindle Motor: यह मोटर platter को काफी तेज़ गति से घुमाती हैं।
- Actuator Arm: यह एक घूमने वाला बाजू होता है जो read/write head को डिस्क पर सही जगह पर ले जाता है।
- Read/Write Head: यह arm के सिरे पर लगा होता है जो डिस्क की surface को छुए बिना डेटा को पढ़ता और लिखता है।
Hard Disk के प्रकार
- HDD (Hard Disk Drive): यह एक traditional storage डिवाइस हैं जो डेटा स्टोर करने के लिए घूमने वाली platters का इस्तमाल करता हैं। यह किफायती और अधिक क्षमता में मिलते हैं।
- SSD (Solid State Drive): यह advanced स्टोरेज डिवाइस हैं जो घूमने वाले पार्ट्स के इलावा Flash Memory का उपयोग करता है। यह SSD बहुत तेज, शांत और हल्की होती है।
- PATA (Parallel ATA): यह पुराने ज़माने की hard disk हैं जिन्हे IDE या EIDE भी कहा जाता हैं। इनमें चौड़ी रिबन जैसी केबल लगती थी और इनकी डेटा ट्रांसफर स्पीड कम होती थी।
- SATA (Serial ATA): यह PATA का advance रूप हैं, जो आज भी डेस्कटॉप और लैपटॉप में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता हैं। इनकी स्पीड PATA से काफी बेहतर होती है।
- SCSI (Small Computer System Interface): यह high speed हार्ड डिस्क होती हैं जिनका इस्तमाल अक्सर बड़े सर्वर और बिज़नेस कंप्यूटरों में किया जाता हैं। इन्हें चलते सिस्टम में भी बदला जा सकता है (Hot-swappable) ।
इन्हे भी पढ़े: सर्वर स्टोरेज स्पेस कैसे खाली करें?
Hard Disk के लाभ

१. बड़ी स्टोरेज क्षमता
सबसे पहला फायदा जो हार्ड डिस्क का हैं वो हैं विशाल स्टोरेज क्षमता रखना। इसमें आप काफी सारा डेटा जैसे कि ऑफिस फाइल्स, फोटो, और भारी सॉफ्टवेयर एक साथ रहते हैं। आज के समय में बाजार में 1 Terabyte (TB) से लेकर कई सारे टेराबाइट तक की हार्ड डिस्क काफी सस्ती होती हैं।
यह उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन हैं जो काफी ज़्यादा मात्रा में डेटा सेव करना चाहते हैं। साधारण यूज़र से लेकिन बड़ी बड़ी कंपनियों तक, सभी अपने भारी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए हार्ड डिस्क पर भरोसा करते हैं। इसमें space की कमी जल्दी नहीं होती, जिससे यूज़र बिना ज़्यादा चिंता के अपना काम कर सकते हैं।
२. कम कीमत और किफायती
अगर हम per Gigabyte स्टोरेज की कीमत देखें, तो हार्ड डिस्क बहुत ही सस्ती और किफायती होती हैं। नए ज़माने की SSD की तुलना में हार्ड डिस्क काफी कम पैसों में अधिक स्टोरेज स्पेस देती हैं। कम बजट वाले कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए यह आज भी सबसे बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।
कम कीमत की वजह से छात्र, छोटे व्यपारी और आम लोग इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यदि आपका बजट सीमित है और आपको ज्यादा डेटा स्टोर करना है, तो हार्ड डिस्क आपके पैसों की पूरी वसूली कराती है। यही वजह है कि आज भी ज्यादातर बजट कंप्यूटरों में इसका इस्तेमाल मुख्य स्टोरेज के रूप में किया जाता है।
इन्हे भी पढ़े: सर्वर कैसे बनाते हैं?
३. Stable डेटा स्टोरेज
हार्ड डिस्क एक non-volatile मेमोरी होती हैं। इसका सीधा सा मतलब यह हैं कि अगर काम करते समय अचानक बिजली चली जाए या कंप्यूटर बंद हो जाए, तब भी इसमें save किया गया डेटा सुरक्षित रहता हैं। यह रैम (RAM) की तरह नहीं है, जहां कंप्यूटर बंद होते ही सब कुछ डिलीट हो जाता है।
इस stable स्टोरेज की वजह से आप अपने ज़रूरी documents, operating system और फाइलों को सालों-साल तक सुरक्षित रख सकते हैं। जब तक आप खुद किसी फाइल को डिलीट नहीं करते, तब तक डेटा इसके अंदर बिल्कुल सुरक्षित और सुरक्षित पड़ा रहता है। यह विश्वसनीयता इसे कंप्यूटर का एक अनिवार्य हिस्सा बनाती है।
४. आसानी से उपलब्धता और पोर्टेबिलिटी
हार्ड डिस्क बाजार में बहुत आसानी से उपलब्ध हैं और इनके दो रूप आते हैं—इंटरनल और एक्सटर्नल। इंटरनल हार्ड डिस्क कंप्यूटर के अंदर फिट होती है, जबकि एक्सटर्नल हार्ड डिस्क को आप अपनी जेब में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। इसे USB केबल के जरिए किसी भी कंप्यूटर से जोड़कर तुरंत डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।
इसकी पोर्टेबिलिटी की वजह से डेटा का बैकअप लेना बेहद आसान हो गया है। आप अपने जरूरी डेटा की एक कॉपी एक्सटर्नल हार्ड डिस्क में बनाकर घर या ऑफिस से बाहर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हर छोटे-बड़े कंप्यूटर स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, जिससे इसे खरीदना या बदलना बहुत सरल है।
संक्षेप में कहें तो, HDD हमारे डिजिटल जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सालों से हमारे कंप्यूटर और लैपटॉप में भारी मात्रा में डेटा को सुरक्षित रखने का काम कर रही है। हालांकि आज के समय में तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है और बाज़ार में SSD जैसे तेज़ और नए विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अपनी कम कीमत और अधिक स्टोरेज क्षमता के कारण हार्ड डिस्क आज भी डेटा बैकअप और बड़े स्टोरेज के लिए सबसे भरोसेमंद माध्यम बनी हुई है।
यदि आप अपने कंप्यूटर के लिए एक बजट-फ्रेंडली और बड़ी स्टोरेज क्षमता वाला डिवाइस तलाश रहे हैं, तो HDD आज भी एक बेहतरीन और व्यावहारिक विकल्प है। हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको हार्ड डिस्क से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल गई होंगी।
FAQs
१. HDD और SSD में से सबसे बेहतर स्टोरेज कौन सा है?
परफॉर्मेंस, स्पीड और लंबी लाइफ के मामले में SSD (Solid State Drive) सबसे बेहतर स्टोरेज है। यह HDD की तुलना में कंप्यूटर को 3-4 गुना ज्यादा तेज बनाती है। हालांकि, अगर आपका बजट कम है और आपको केवल भारी डेटा स्टोर (Backup) करना है, तो कम कीमत में अधिक स्पेस देने वाली HDD भी एक अच्छा विकल्प है।
२. क्या हम कंप्यूटर में HDD और SSD दोनों का एक साथ उपयोग कर सकते हैं?
हाँ, आप एक ही कंप्यूटर में HDD और SSD दोनों का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं (इसे हाइब्रिड स्टोरेज कहा जाता है)। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और जरूरी ऐप्स को सुपर-फास्ट SSD में इंस्टॉल करें, और अपनी भारी फाइलें, फिल्में या बैकअप डेटा स्टोर करने के लिए सस्ती HDD का उपयोग करें।
३. हार्ड डिस्क (HDD) कितने समय तक चलती है?
एक सामान्य हार्ड डिस्क (HDD) की लाइफलाइन आमतौर पर 3 से 5 साल की होती है। चूँकि इसमें घूमने वाले मैकेनिकल पार्ट्स होते हैं, इसलिए समय के साथ इसके घिसने या कंप्यूटर को झटका लगने पर इसके खराब (Corrupt) होने का खतरा SSD की तुलना में अधिक होता है।

