Python एक मशहूर programming language हैं जिससे आप कई प्रकार के मोबाइल ऍप्लिकेशन data science, AI, और scientific computing जैसी चीज़े बनाने में मदद करता हैं। अच्छी बात है कि यह प्रोग्रामिंग लैंग्वेज Windows, macOS और Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर इनस्टॉल हो सकता हैं। इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि आप Python कैसे बताए गए ऑपरेटिंग सिस्टम पर डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं।
विषयसूची
Python क्या हैं?
Python एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं जो वेब ऍप्लिकेशन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, data science, और मशीन लर्निंग में इस्तमाल होता हैं। डेवेलपर्स Python का इस्तमाल इसलिए भी करते हैं क्यूंकि यह आसान हैं सिखने के लिए और काफी सारे प्लेटफॉर्म्स में चलता हैं। Python सॉफ्टवेयर फ्री में डाउनलोड, इंटीग्रेट होता हैं सभी सिस्टम्स, और डेवलपमेंट स्पीड भी बढ़ाता हैं।
इन्हे भी पढ़े: कोडिंग कैसे सीखे?
Python को Windows पर कैसे डाउनलोड करें?
Step १: Python डाउनलोड करें
- आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलना हैं और Python की official website पर जाना हैं।
- उसके बाद ‘Downloads’ टैब पर जाएँ और ‘Windows’ पर क्लिक करें।
- आपको काफी सारे Python की released version की लिस्ट मिलेगी। अब जो latest Python 3 Release बटन हैं उसे क्लिक करें और 64-बिट (x86-64) के लिए Windows installer डाउनलोड करें।
Step २: Python इंस्टॉल करें
- आपने जो exe file (जैसे python-3.x.x.exe) डाउनलोड की हैं, उसे खोलना हैं।
- उसके बाद, इंस्टॉलेशन Window के सबसे नीचे “Add python.exe to PATH” के चेकबॉक्स को tick करना हैं। यह विकल्प आपको installation window में सबसे नीचे मिलेगा।
- ‘Install Now’ पर क्लिक करें।
- इंस्टॉलेशन पूरी होने के बाद ‘Close’ पर क्लिक करें।
Step ३: इंस्टॉलेशन Confirm करें
- Windows Search Bar में cmd टाइप करके Command Prompt खोलें।
- उसके बाद आपको कमांड टर्मिनल में टाइप करना हैं और Enter दबाना हैं।
python --version
- अगर आपकी स्क्रीन पर कोई Python का version इंस्टॉल हो चूका हैं तो Python 3.x.x लिखा हुआ आता है, तो इसका मतलब है कि Python सही से इंस्टॉल हो चूका हैं।
- और अगर यह तरीका काम नहीं कर रहा हैं तो निचे बताया गया कमांड भी ज़रूर कोशिश कर के देखे।
py –version
Python को Linux पर कैसे इंस्टॉल करें?
Ubuntu या Debian आधारित सिस्टम के लिए
- यदि आप Ubuntu या इसके जैसा कोई बाकी Linux फ्रेमवर्क इस्तमाल कर रहे हैं, तो Python 3 इंस्टॉल करने के लिए नीचे दिया गया कमांड इस्तमाल करें।
sudo apt update
sudo apt install python3
Fedora या CentOS आधारित सिस्टम के लिए
- अगर आप Fedora, CentOs या फिर RHEL का इस्तमाल कर रहे हैं, तो Package Manager dnf या yum का इसतमाल करें।
sudo dnf install python3
# या पुराने सिस्टम के लिए:
sudo yum install python3
पैकेज इंस्टॉलर (Pip) सेटअप करें
Python की लाइब्रेरी और पैकेज मैनेज करने के लिए pip का उपयोग किया जाता है।
Ubuntu/Debian पर:
sudo apt install python3-pip
Fedora/RHEL/CentOS पर:
sudo dnf install python3-pip
या पुराने सिस्टम के लिए:
sudo yum install python3-pip
इंस्टॉलेशन Confirm करें
यह जांचने के लिए Python और Pip सही से इंस्टॉल हुए हैं या नहीं, आपको टर्मिनल में यह कमांड्स का इस्तमाल करना पड़ेगा जिससे आप Python का कौनसा Version इंस्टॉल हुआ हैं वो चेक कर सकते हैं।
python3 --version
pip3 –version
इन्हे भी पढ़े: कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कैसे सीखें?
Python को macOS पर कैसे इंस्टॉल करें?
तरीका १: डाउनलोड करें Official page से
इसकी प्रक्रिया भी Windows की तरह आसान ही हैं। बस आपको macOS के लिए अलग पैकेज मैनेजर और कुछ कमांड्स का प्रयोग करना होगा।
- डाउनलोड करें: Official Python Downloads पेज पर जाएं और Download macOS installer’ बटन पर क्लिक करें। यह करने से आपकी डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू होगी।
तरीका २: Homebrew (डेवलपर्स के लिए अनुशंसित)
यदि आपके Mac में Homebrew इंस्टॉल है, तो टर्मिनल में यह कमांड चलाएँ।
brew install python
इंस्टॉल Confirm करें: डाउनलोड पूरी होने के बाद, .pkg file पर डबल-क्लिक करें, Installation Wizard में Continue और Agree पर क्लिक करते जाएं। सबसे अंत में इंस्टॉलेशन confirm करने के लिए अपने Mac का पासवर्ड डालें।
python3 --version
Python के फायदें

१. सीखने और उपयोग में आसान
Python का syntax काफी आसान हैं पढ़ने में, इसलिए जितने भी शुरुआती प्रोग्रामर भी आसानी से सीख सकते हैं। इसमें कोड सिख कर उसे कम लिखकर जटिल कार्य पूरे किए जा सकते हैं, जिससे डेवलपमेंट तेज़ होता है और कोड को समझना व maintain करना भी आसान रहता है।
२. कई क्षेत्रों में उपयोगी
Python का इस्तमाल सिर्फ वेब डेवलपमेंट तक ही सिमित नहीं हैं। इसका इस्तमाल data science, AI, मशीन लर्निंग, automation, गेम डेवलपमेंट, और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता हैं। यही multi-purpose इसे दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक बनाती है।
३. विशाल लाइब्रेरी और मजबूत कम्युनिटी
Python के पास हजारों open-source library और फ्रेमवर्क उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से डेवलपर्स बिना शुरुआत से कोड लिखे कई कार्य आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा, इसकी वैश्विक डेवलपर कम्युनिटी लगातार नए टूल, अपडेट और समाधान उपलब्ध कराती रहती है, जिससे किसी भी समस्या का समाधान जल्दी मिल जाता है।
४. तेज़ डेवलपमेंट और बेहतर प्रोडक्टिविटी
Python में कम कोड लिखकर अधिक कार्य किए जा सकते हैं, जिससे ऍप्लिकेशन डेवलपमेंट की speed बढ़ जाती है। यह तेजी से प्रोटोटाइप तैयार करने, प्रोजेक्ट को जल्दी लॉन्च करने और डेवलपर्स की productivity बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है कि startups से लेकर बड़ी tech companies भी Python का इस्तमाल ज़्यादा करती हैं।
Python एक मज़बूत, multi-purpose, और शुरूआती यूज़र्स के लिए सबसे सही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं। इसका उपयोग, वेब डेवलपमेंट, data science, AI, मशीन लर्निंग जैसे जगह किया जाता हैं। इसका आसान syntax, बड़ी library ecosystem और active developer कम्युनिटी इसे सिखने और real -projects पर काम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।
अगर आप प्रोग्रामिंग की शुरुआत करना चाहते हैं या अपने तकनीकी जानकारी को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो Python सीखना एक मज़बूत कदम साबित होता हैं। इसका official documentation, regular updates, और ज़्यादा से ज़्यादा व्यवसायिक इस्तमाल इसे लंबे समय तक उपयोगी बनाए रखने में मदद करता हैं। नियमित अभ्यास, और छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करने से आप Python में अच्छी पकड़ बना सकते हैं और अपने करियर के नए अवसरों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।
FAQs
१. कंप्यूटर पर Python कैसे डाउनलोड करें?
पायथन को अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट python.org पर जाएं और ‘Downloads’ सेक्शन पर क्लिक करें। वहां अपने ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows/Mac) के अनुसार लेटेस्ट वर्जन का सेटअप डाउनलोड करके उसे रन करें और इंस्टॉल करते समय “Add Python to PATH” वाले बॉक्स को जरूर टिक करें।
२.पाइथन सीखने में कितने दिन लगते हैं?
यदि आप बिल्कुल शुरुआत कर रहे हैं, तो पायथन के बुनियादी कॉन्सेप्ट्स (Basics) को अच्छी तरह समझने और छोटे प्रोग्राम बनाने में लगभग ३० से ४५ दिन का समय लगता है। हालांकि, इसमें पूरी तरह महारत हासिल करने और डेटा साइंस या वेब डेवलपमेंट जैसे एडवांस लेवल पर जाने के लिए ४ से ६ महीने का नियमित अभ्यास जरूरी है।
३. पाइथन सीखने के लिए कौन सा कोर्स करें?
शुरुआत करने के लिए आप YouTube पर उपलब्ध फ्री क्रैश कोर्स देख सकते हैं या Coursera (University of Michigan का Python for Everybody) और Udemy के बेसिक कोर्सेज चुन सकते हैं। प्रोफेशनल सर्टिफिकेट के लिए Google IT Automation with Python (Coursera पर) एक बेहतरीन और इंडस्ट्री-मान्यता प्राप्त विकल्प है।
४. क्या मैं फ्री में Python चला सकता हूं?
जी हाँ, पायथन पूरी तरह से ओपन-सोर्स और बिल्कुल फ्री है, इसके लिए आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप इसे सीधे अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल करके या Google Colab और Replit जैसे ऑनलाइन कंपाइलर्स का उपयोग करके ब्राउज़र में भी मुफ्त में चला सकते हैं।

