Shopify एक ऐसा सॉफ्टवेयर हैं जो ऑनलाइन स्टोर के सेटअप के प्रोसेस को और भी आसान बना देता हैं। अगर आप बिज़नेस चलाते हैं या फिर कोई नया ऑनलाइन बिज़नेस सेटअप करना चाहते हैं तो यह Shopify आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
२०२५ की तीसरे क्वार्टर (Q3) में, Shopify ने $२,८४४ बिलियन का रेवेन्यू किया, जो २०२४ की तुलना में ३२% ज़्यादा है। इसके अतिरिक्त, USA में ई-कॉमर्स बिक्री २०२५ की दूसरी तिमाही में $३०४.२ डॉलर तक पहुंच गई।
विषयसूची
🎯 Shopify आसान भाषा में
Shopify एक क्लाउड बेस्ड प्लैटफॉर्म हैं इसलिए आप इस प्लैटफॉर्म को कहीं पर भी इस्तमाल कर सकते हैं सिर्फ एक इंटरनेट कनेक्शन की मदद से। इसकी मदद से आप अपने स्टोर की लेनदेन, इन्वेंट्री चीज़ो की निगरानी कर सकते हैं।
Shopify आपको शुरुआत करने के लिए आसान प्लान देते है, लेकिन आपके बिज़नेस के हिसाब से अपने स्टोर को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए कई सेवाएं भी प्रदान करता है, जिनमें कस्टम स्टोरफ्रंट, third-party app और यहां तक कि Shopify Experts भी शामिल हैं जो custom solution तैयार कर सकते हैं। एक बार जब आपके उत्पाद, sales और operations Shopify पर सही हो जाते हैं, तो आप अपने प्रोडक्ट्स विकल्पों का विस्तार कर सकते हैं।
Shopify कैसे काम करता हैं?
Shopify एक ई-कॉमर्स वेबसाइट की तरह काम करता हैं जहाँ आप अपना प्रोडक्ट्स या सर्विस बेच सकते हैं। इस प्लैटफॉर्म का इस्तमाल कर के आप एक बेहतरीन वेबसाइट बना सकते हैं Point of Sale (POS)। इसकी मदद से आप आधा पेमेंट, क्रेडिट कार्ड, या फिर डेबिट कार्ड पेमेंट भी चुन सकते हैं। अगर आपका physical store हैं तो अपने रोज़ के transactions को Shopify के POS से मिलाकर अपना डिजिटल स्टोर चला सकते हैं।
छोटे बिज़नेस के लिए सेल्स, इन्वेंट्री, मार्केटिंग, पेमेंट्स और ज़्यादा एक ही जगह मिलेगा। इसके अलावा आपको फ्री, कस्टमाइज़ेबल टेम्पलेट्स, और भी बाकी सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं।
इन्हे पढ़े: Shopify बनाम WooCommerce – कौन सा बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है?
क्या Shopify आपके लिए सही हैं?

✅ फ़ायदे: Shopify के पास कई तरह के प्लान हैं
$५ हर महीना वाले Starter Plan से लेकर Shopify Advanced और Shopify Plus तक, यह ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म उन सभी के लिए प्लान पेश करता है जो इस उद्योग में शुरुआत करना चाहते हैं या अपना विस्तार करना चाहते हैं। Shopify आपको किसी भी समय अपना प्लान अपग्रेड करने की सुविधा देता है, ताकि जब आपको विस्तार करने की आवश्यकता हो, तो extra features पहले से ही उपलब्ध हों।
❌ नुक्सान: Shopify भुगतान प्रसंस्करण शुल्क लेता है
हालांकि Shopify का ३ दिन का फ्री ट्रेनिंग और कम लागत वाले शुरुआती प्लान इसे काफी हद तक किफायती बनाते हैं, लेकिन हर महीने की चार्जेस ही आपके बजट में शामिल करने योग्य सिर्फ एक ही लागत नहीं है। Shopify लेनदेन और processing charges भी लेता है। शुल्क आपके प्लान के अनुसार अलग-अलग होते हैं। Charges में डोमेन नाम के साथ-साथ प्रीमियम थीम और ऐप्स भी शामिल हो सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की कुल लागत में इन शुल्कों को अवश्य शामिल करें।
✅फ़ायदे: Shopify ई-कॉमर्स को एकीकृत करता है
Shopify का एक ही उद्देश्य हैं कि ऑनलाइन सेल्स से जुड़े कई चीज़े जैसे कि मार्केटिंग, पेमेंट, और शिपिंग, को एक ही जगह पर जमा करना हैं। Shopify ई-कॉमर्स के इन सभी चीज़ों को इंटीग्रेट करता है और आपको अपने पसंदीदा third-party apps को integrate करने और Shopify के in-built apps और सुविधाओं में से चुनने की सुविधा भी देता है।
❌नुकसान: मार्केटिंग ऑटोमेशन या ईमेल होस्टिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है
अपने स्टोर के लिए ईमेल एड्रेस बनाने के sellers को third-party ईमेल होस्टिंग का उपयोग करना होगा। यह सेवा आपको ईमेल forward करने की सुविधा देती है। यदि आपके पास बेसिक प्लान या उससे ऊपर का प्लान है, तो मार्केटिंग ऑटोमेशन के लिए Spotify Flow ऐप इंस्टॉल करना आवश्यक है ताकि आप सभी सुविधाओं का पूर्ण उपयोग कर सकें।
इन्हे पढ़े: ई-कॉमर्स वेबसाइट कैसे बनाएँ?
Shopify पर समान कैसे बेचे?
१. Shopify पर अकाउंट बनाएं
- Shopify की वेबसाइट पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके sign-up करें।
- Shopify अक्सर एक free-trial ऑफर देता है, जिससे आप बिना किसी शुरुआती लागत के अपना स्टोर बना सकते हैं।
२. अपना ऑनलाइन स्टोर डिज़ाइन करें
- Shopify के admin panel में ‘online store’ पर क्लिक करें।
- यहाँ ‘Themes’ सेक्शन में जाकर आप अपने ब्रांड के हिसाब से मुफ़्त या प्रीमियम डिज़ाइन चुन सकते हैं।
- स्टोर का नाम, लोगो और ब्रांड रंग सेट करें।
- अपने प्रोडक्ट्स (सामान) जोड़ें।
३. Shopify डैशबोर्ड में Products > Add product पर जाएँ
अपने प्रोडक्ट का नाम, description, और अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें जोड़ें:
- प्रोडक्ट की कीमत (price), स्टॉक की जानकारी (inventory), और वजन (Weight/Shipping details) डालें।
- पेमेंट और शिपिंग सेटअप करें
- ग्राहक जब आपसे सामान खरीदें, तो पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में आने के लिए ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (जैसे- Razorpay, Cashfree, या Shopify Payments) को Settings > Payments में जाकर एक्टिवेट करें।
- Settings > Shipping and delivery में जाकर यह तय करें कि आप ग्राहकों से डिलीवरी फीस लेंगे या फ्री शिपिंग देंगे।
४. डोमेन (Domain) जोड़ें
Shopify आपको एक डिफ़ॉल्ट लिंक जैसे कि myshopify.com के नाम से एक डोमेन देगा। लेकिन आपको आपके स्टोर के लिए चाहिए एक professional domain। इसके लिए, आप Settings > Domains में जाकर अपना खुद का कस्टम डोमेन (जैसे: yourbrand.com) खरीद या लिंक कर सकते हैं।
५. स्टोर पब्लिश करें और मार्केटिंग करें
- सभी सेटिंग्स पूरी करने के बाद अपने स्टोर को Publish करें।
- अपने सामान की सेल्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, WhatsApp) पर अपने स्टोर का लिंक शेयर करें।
- आप चाहें तो Shopify पर विज्ञापन (Google Ads, Facebook Ads) भी चला सकते हैं।
तो दोस्तों, अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि Shopify क्या है और यह आपके व्यवसाय के लिए कितना उपयोगी हो सकता है। Shopify एक ऐसा शक्तिशाली e-commerce platform है जो न केवल बड़े व्यापारियों के लिए, बल्कि छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।
चाहे आप एक नया online store शुरू करना चाहते हों, या अपने मौजूदा व्यवसाय को digital platform पर लाना चाहते हों, Shopify आपको बिना किसी technical knowledge के एक professional और secure online store बनाने की सुविधा देता है।
FAQs
१. Shopify पर हम क्या-क्या बेच सकते हैं?
आप भौतिक उत्पाद (physical products जैसे कपड़े, जूते), डिजिटल सामान (e-books, courses) और विभिन्न प्रकार की सेवाएँ बेच सकते हैं।
२. क्या Shopify मेरे स्टोर से बिक्री पर कोई कमीशन लेता है?
यदि आप उनके इन-बिल्ट पेमेंट गेटवे (Shopify Payments) का उपयोग करते हैं, तो आपसे कोई अतिरिक्त कमीशन नहीं लिया जाता है। हालाँकि, आप जो भी पेमेंट प्रोवाइडर उपयोग करेंगे, उसके अनुसार ट्रांजेक्शन फीस लागू हो सकती है।
३. क्या Shopify पर ऑफलाइन बिक्री भी की जा सकती है?
हाँ, Shopify अपने ‘Shopify POS’ (Point of Sale) हार्डवेयर और ऐप के जरिए फिजिकल स्टोर्स या पॉप-अप शॉप्स पर ऑफलाइन बिक्री करने की सुविधा भी देता है।

